राज्यवार खबरें (States News)
States News
Last Updated: September 15, 2026
राजस्थान में जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों के मेयर-डिप्टी मेयर चुनाव फिलहाल टाल दिए गए हैं. मतगणना के दौरान कुछ बूथों पर EVM में तकनीकी खराबी के कारण परिणाम जारी नहीं हो सके. सभी परिणाम घोषित नहीं होने तक चुनाव प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ेगी. आयोग बाद में नई तारीख घोषित करेगा.
States News
Last Updated: September 14, 2026
Ganesh Chaturthi: बस्ती के छावनी क्षेत्र में गणेश चतुर्थी को लेकर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं. पीस कमेटी की बैठक में आयोजकों को नए स्थान पर प्रतिमा स्थापित करने से पहले जिलाधिकारी की अनुमति लेने के निर्देश दिए गए. साथ ही स्वच्छता, आपसी सद्भाव, विवाद से बचने और शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया.
Uttar Pradesh News
Last Updated: September 12, 2026
BSP सुप्रीमो मायावती ने परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने आनंद कुमार के बेटों आकाश और ईशान को पार्टी में राजनीतिक पद न देने की बात कही. वहीं, बेटी दीपिका आनंद के लिए भविष्य में जिम्मेदारी की संभावना खुली रखी है. निष्कासित नेताओं की वापसी से भी उन्होंने इनकार किया.
मायावती का बड़ा फैसला: आकाश आनंद BSP से बाहर, यूपी चुनाव से पहले परिवार और पार्टी को लेकर बढ़ा विवाद
मायावती का बड़ा फैसला: आकाश आनंद BSP से बाहर, यूपी चुनाव से पहले परिवार और पार्टी को लेकर बढ़ा विवाद
Uttar Pradesh News
Last Updated: September 10, 2026
मायावती ने आकाश आनंद को बहुजन समाज पार्टी से बाहर कर दिया है. इससे पहले उन्हें राष्ट्रीय संयोजक पद से हटाया गया था. आकाश के ससुर अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास के बीच यह कार्रवाई हुई है. मायावती ने परिवार को पार्टी से ऊपर रखने का आरोप लगाते हुए 2027 चुनाव के लिए पूर्ण बहुमत का लक्ष्य रखा.
Bihar News
Last Updated: September 9, 2026
Bihar Flood: बिहार में बाढ़ से 11 जिलों के 50 प्रखंडों की 201 ग्राम पंचायतों में करीब 10.26 लाख लोग प्रभावित हैं. गंगा, पुनपुन समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. दियारा गांवों में घर डूबने से लोग नावों के जरिए सुरक्षित जगहों पर पहुंच रहे हैं. राहत-बचाव अभियान जारी है.
Last Updated: September 8, 2026
दिल्ली के सत्य निकेतन PG हादसे में सात लोगों की मौत के बाद हाईकोर्ट ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है. अदालत ने सिर्फ मालिक ही नहीं, MCD और DU की भूमिका पर भी सवाल उठाए. दिल्ली के PG और हॉस्टल की सुरक्षा जांच के साथ अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए गए हैं.
Delhi News
Last Updated: September 7, 2026
Satya Niketan Building Collapse: दक्षिणी दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से छह लोगों की मौत और 11 लोग घायल हुए हैं. हादसे के बाद बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल फरार बताया जा रहा है. पुलिस ने उसकी तलाश में दिल्ली-एनसीआर और गुरुग्राम में छापेमारी तेज कर दी है. रेनोवेशन और सुरक्षा नियमों पर भी सवाल हैं.
Bihar News
Last Updated: September 3, 2026
Bihar Flood Alert: बिहार में बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ रहा है. गंगा समेत कई नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए आठ जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. पटना के गांधी घाट और मोकामा के हथीदह में गंगा के उच्चतम बाढ़ स्तर को पार करने की आशंका ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है.
Uttar Pradesh News
Last Updated: September 2, 2026
Ram Mandir CEO: राम मंदिर के पहले पूर्णकालिक CEO के चयन की प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंच गई है. 5,585 आवेदनों की छंटनी के बाद तीन नाम सामने आए हैं-पूर्व IPS राजेश पांडेय, पूर्व IAS योगेश्वर राम मिश्रा और बिहार कैडर के IPS डॉ. परेश सक्सेना. ट्रस्ट की बैठक में अंतिम नाम तय होने की उम्मीद है.
States News
Last Updated: August 29, 2026
Swine Flu Cases: देश में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 के मामले बढ़ रहे हैं. दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में नए मरीज सामने आए हैं. कुछ राज्यों में आंकड़े पिछले साल से ज्यादा हैं. हालांकि फिलहाल नए खतरनाक स्ट्रेन की पुष्टि नहीं हुई है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सावधानी बरतने की सलाह दी है.











