राज्यवार खबरें (States News)
Uttar Pradesh News
Last Updated: August 26, 2026
लखनऊ का JPNIC एक बार फिर यूपी की सियासत में चर्चा का केंद्र है. योगी सरकार ने इसे 30 साल की लीज पर निजी कंपनियों को देने की मंजूरी दी है. अखिलेश यादव इसे अपनी विकास विरासत से जोड़ते हैं, जबकि बीजेपी इसे पिछली सरकार की अधूरी परियोजना बताती है.
States News
Last Updated: August 22, 2026
जुलाई-अगस्त 2026 में करीब 10 राज्यों के 25 जिलों से स्कूली बच्चों के सड़कों पर उतरने की तस्वीर सामने आई. उनकी मांगें बेहद बुनियादी थीं-शिक्षक, बिजली, पंखे, साफ पानी, शौचालय और सुरक्षित स्कूल. सरकारी आंकड़ों में सुधार के बावजूद इन प्रदर्शनों ने शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है.
Uttar Pradesh News
Last Updated: August 22, 2026
पश्चिमी यूपी में अखिलेश यादव के ‘चवन्नी’ वाले बयान ने जाट सियासत को फिर गरमा दिया है. जयंत चौधरी के पलटवार के बाद यह विवाद पुराने सपा-RLD रिश्तों, जाट अस्मिता और 2027 विधानसभा चुनाव के समीकरणों से जुड़ गया है. अब सवाल है कि क्या यह बयान पश्चिमी यूपी की सियासत बदल देगा?
Delhi News
Last Updated: August 21, 2026
दिल्ली-NCR में H1N1 यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में पिछले साल की तुलना में करीब छह गुना बढ़ोतरी हुई है. इस साल अब तक 1,349 मामले सामने आए हैं. बदलते मौसम के बीच डॉक्टरों के संक्रमित होने से चिंता बढ़ी है. बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
Jharkhand News
Last Updated: August 20, 2026
झारखंड सरकार ने JPSC और JSSC की 22 प्रतियोगी परीक्षाएं अनियमितताओं और कथित प्रश्नपत्र लीक के चलते रद्द कर दी हैं. इससे 2,394 नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रभावित हुए हैं. पुरानी 23 परीक्षाओं की भी CID जांच शुरू हुई है. हाईकोर्ट के फैसले और सुधार समिति की रिपोर्ट से हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य तय होगा.
Jharkhand News
Last Updated: August 19, 2026
Ranchi Student Protest: रांची में 25 जुलाई से चल रहा छात्रों का आंदोलन फिलहाल दो महीने के लिए स्थगित हो गया है. आंदोलनकारियों ने झारखंड सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम दिया है. 22 परीक्षाएं रद्द और 6 स्थगित होने के बावजूद छात्र कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग पर कायम हैं.
States News
Last Updated: August 19, 2026
ED ने सपा नेता आजम खान से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली के 10 ठिकानों पर तलाशी ली. जांच का केंद्र जौहर ट्रस्ट, जौहर यूनिवर्सिटी और सरकारी ठेकों से जुड़े कथित वित्तीय लेन-देन हैं. एजेंसी मनी ट्रेल, दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों के जरिए पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है.
States News
Last Updated: August 14, 2026
लोकसभा ने केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी है. यह मांग मलयालम भाषा और राज्य की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ी है. विधानसभा पहले ही प्रस्ताव पारित कर चुकी है. अब राज्यसभा और राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद नाम बदलने की प्रक्रिया पूरी होगी.
Delhi News
Last Updated: August 14, 2026
स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले में होने वाले समारोह को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली गई है. 13 और 15 अगस्त को कई प्रमुख सड़कें बंद रहेंगी, बसों के रूट डायवर्ट होंगे और भारी वाहनों पर रोक रहेगी. यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने और घर से समय से निकलने की सलाह दी गई है.
Uttar Pradesh News
Last Updated: August 14, 2026
UP Politics: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बसपा में लगातार हो रही कार्रवाई ने सियासी हलचल बढ़ा दी है. आकाश आनंद से लेकर अशोक सिद्धार्थ और अंटू मिश्रा तक कई करीबी चेहरों पर गाज गिरी. मायावती के फैसले संगठन पर मजबूत पकड़, अनुशासन और संभावित गुटबाजी रोकने की रणनीति का संकेत देते हैं.
ताजा खबरें
उत्तर प्रदेश न्यूज़ (Uttar Pradesh News)












