2025 Honda SP 160 बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

2025 Honda SP 160 बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Authored By: संतोष आनंद

Published On: Tuesday, December 24, 2024

Updated On: Saturday, April 26, 2025

2025 Honda SP 160 Bike ki Launch - Jaane price aur specifications ki puri details

2025 होंडा SP 160 स्टाइलिश डिजाइन, आधुनिक फीचर्स और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के साथ एक बेहतरीन विकल्प है। इसकी नई तकनीक और आकर्षक डिजाइन इसे और भी खास बनाते हैं।

Authored By: संतोष आनंद

Updated On: Saturday, April 26, 2025

होंडा ने भारत में SP 160 बाइक का अपडेटेड मॉडल 2025 Honda SP 160 लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 1,21,951 रुपये है। यह स्पोर्टी कम्यूटर मोटरसाइकिल दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है: सिंगल डिस्क और ड्यूल डिस्क। ड्यूल डिस्क वेरिएंट की कीमत ₹1,27,956 है। आपको बता दें कि बेस वेरिएंट की कीमत में ₹3,000 और टॉप वेरिएंट में ₹4,605 का इजाफा किया गया है।

डिजाइन और लुक में बदलाव

SP 160 को SP 125 के जैसे ही अपडेट्स दिए गए हैं। इसका फ्रंट लुक पहले से ज्यादा शार्प और आकर्षक है। मोटरसाइकिल में मस्कुलर फ्यूल टैंक और स्पोर्टी डिजाइन के श्राउड्स जोड़े गए हैं, जो इसे दमदार प्रोफाइल देते हैं। हेडलाइट क्लस्टर को थोड़ा ज्यादा एंगुलर बनाया गया है और अब यह एलईडी लाइट के साथ आता है। टेललाइट भी अब एलईडी यूनिट है। नया SP 160 चार कलर में उपलब्ध है- रेडिएंट रेड मेटालिक, पर्ल इग्नियस ब्लैक, पर्ल डीप ग्राउंड ग्रे और एथलेटिक ब्लू मेटालिक।

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

SP 160 में 4.2-इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कॉल और एसएमएस अलर्ट जैसे फीचर्स हैं। इसके अलावा, USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट और होंडा रोडसिंक ऐप के जरिए स्मार्टफोन को इंस्ट्रूमेंट पैनल से कनेक्ट किया जा सकता है। यह ऐप रियल-टाइम टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और म्यूजिक प्लेबैक की सुविधा देता है।

बता दें कि इसके इंजन में भी सुधार किया गया है। SP 160 का इंजन OBD2B मानकों के अनुसार अपडेट किया गया है। इसमें 162.71cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन है, जो 13 bhp पावर और 14.8 Nm टॉर्क जनरेट करता है। हालांकि पावर में 0.2 bhp की मामूली कमी देखी गई है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।

2025 होंडा SP 160 स्टाइलिश डिजाइन, आधुनिक फीचर्स और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के साथ एक बेहतरीन विकल्प है। इसकी नई तकनीक और आकर्षक डिजाइन इसे और भी खास बनाते हैं।

तकनीकी क्षेत्र में 15 वर्षों के अनुभव के साथ, संतोष आनंद कंप्यूटर, नेटवर्किंग, और सॉफ्टवेयर जैसे विषयों में विशेषज्ञता रखते हैं। नवीनतम तकनीकी प्रगतियों से हमेशा अपडेट रहते हुए, उन्होंने अपनी लेखनी से हजारों पाठकों के लिए तकनीकी समस्याओं के प्रभावी समाधान प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने ऑटोमोबाइल, टेलीकॉम, मोबाइल फोन, और बॉलीवुड एवं एंटरटेनमेंट जैसे विविध विषयों पर भी लेख लिखे हैं। उनकी लेखनी तकनीकी विषयों को सरल और व्यावहारिक भाषा में प्रस्तुत करती है, जो पाठकों को आसानी से समझने और उनके उपयोग में मदद करती है।
Leave A Comment

यह भी पढ़ें

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

खास आकर्षण