2025 TVS Apache RR 310 मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च, जानें क्या-क्या बदला है इस नए अपडेट में

2025 TVS Apache RR 310 मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च, जानें क्या-क्या बदला है इस नए अपडेट में

Authored By: संतोष आनंद

Published On: Friday, April 18, 2025

Last Updated On: Saturday, April 26, 2025

2025 TVS Apache RR 310
2025 TVS Apache RR 310

2025 Apache RR 310 वर्जन की कीमत 2,77,999 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। रेड कलर वेरिएंट बिना क्विकशिफ्टर के 2,79,999 रुपये में और क्विकशिफ्टर के साथ 2,94,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि बॉम्बे ग्रे वेरिएंट की कीमत 2,99,999 रुपये है।

Authored By: संतोष आनंद

Last Updated On: Saturday, April 26, 2025

TVS मोटर कंपनी ने अपनी सुपरस्पोर्ट बाइक Apache RR 310 के नए 2025 मॉडल से पर्दा उठा दिया है। यह अपडेटेड मॉडल कंपनी की रणनीति का हिस्सा है, जिसका मकसद सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा बनाए रखना है और साथ ही OBD-2B उत्सर्जन मानकों के साथ खुद को अपडेट करना भी है। खास बात यह है कि यह लॉन्चिंग उस समय हो रही है जब TVS Apache ब्रांड अपने 20 साल पूरे कर चुका है और दुनिया भर में इसके 60 लाख से अधिक ग्राहक बन चुके हैं। 2025 की Apache RR 310 में कंपनी ने एक बार फिर अपने मोटरस्पोर्ट्स एक्सपीरियंस का इस्तेमाल किया है। यह बाइक TVS की रेसिंग इंजीनियरिंग से प्रेरित है, खासकर एशिया रोड रेसिंग चैंपियनशिप में की गई परफॉर्मेंस से। वहां TVS की मशीन ने 1:49.742 का बेस्ट लैप टाइम दर्ज किया था और 215.9 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड हासिल की थी।

2025 Apache RR 310 वर्जन की कीमत 2,77,999 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। रेड कलर वेरिएंट बिना क्विकशिफ्टर के 2,79,999 रुपये में और क्विकशिफ्टर के साथ 2,94,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि बॉम्बे ग्रे वेरिएंट की कीमत 2,99,999 रुपये है। नए मॉडल की कीमत पुराने वर्जन से करीब 4,999 रुपये अधिक है।

बिल्ट टू ऑर्डर किट्स की कीमत

  • डायनामिक किट: ₹18,000
  • डायनामिक प्रो किट: ₹16,000
  • रेस रेप्लिका कलर: ₹10,000

क्या बदला है 2025 Apache RR 310 में

2025 का वर्जन कुछ अहम टेक्निकल और फीचर अपडेट्स के साथ आया है:

  • अब यह बाइक OBD-2B कंप्लायंट इंजन के साथ आती है, जो 38PS की पावर और 29Nm का टॉर्क जनरेट करती है।
  •  बाइक में अब सेक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स और नए डिजाइन के 8-स्पोक अलॉय व्हील्स मिलते हैं।
  •  नए फीचर्स कॉर्नरिंग इंजन ब्रेकिंग कंट्रोल, लॉन्च कंट्रोल और इंस्ट्रूमेंट कंसोल में मल्टी लैंग्वेज सपोर्ट को शामिल किया गया है।
  • बाइक में सेपांग ब्लू नाम का एक नया कलर ऑप्शन भी जोड़ा गया है, जो रेसिंग DNA को दर्शाता है।

क्या नहीं बदला है

कुछ पुराने फीचर्स और हार्डवेयर 2025 मॉडल में पहले जैसे ही रखे गए हैं:

  •  बाइक में अब भी इनवर्टेड टेलिस्कोपिक फोर्क और प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है।
  •  ब्रेकिंग सिस्टम वही 300mm फ्रंट डिस्क और 240mm रियर डिस्क ब्रेक के साथ आता है।
  •  ट्विन LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, LED टेललाइट और स्प्लिट सीट का डिजाइन भी समान है।
  •  कॉर्नरिंग क्रूज कंट्रोल, ABS मोड्स, राइडिंग मोड्स, कॉर्नरिंग ट्रैक्शन कंट्रोल और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी बरकरार रखे गए हैं।
तकनीकी क्षेत्र में 15 वर्षों के अनुभव के साथ, संतोष आनंद कंप्यूटर, नेटवर्किंग, और सॉफ्टवेयर जैसे विषयों में विशेषज्ञता रखते हैं। नवीनतम तकनीकी प्रगतियों से हमेशा अपडेट रहते हुए, उन्होंने अपनी लेखनी से हजारों पाठकों के लिए तकनीकी समस्याओं के प्रभावी समाधान प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने ऑटोमोबाइल, टेलीकॉम, मोबाइल फोन, और बॉलीवुड एवं एंटरटेनमेंट जैसे विविध विषयों पर भी लेख लिखे हैं। उनकी लेखनी तकनीकी विषयों को सरल और व्यावहारिक भाषा में प्रस्तुत करती है, जो पाठकों को आसानी से समझने और उनके उपयोग में मदद करती है।
Leave A Comment

अन्य टेक खबरें