BYD Sealion 7 भारत में कब होगी लॉन्च, जानें रेंज, बैटरी और फीचर की डिटेल
BYD Sealion 7 भारत में कब होगी लॉन्च, जानें रेंज, बैटरी और फीचर की डिटेल
Authored By: संतोष आनंद
Published On: Wednesday, January 8, 2025
Updated On: Saturday, April 26, 2025
इस इलेक्ट्रिक कूपे SUV की कीमत की घोषणा 2025 की पहली तिमाही (मार्च तक) में होने की संभावना है। BYD के प्रोडक्ट लाइनअप में Sealion 7 को Seal सेडान के ऊपर रखा जाएगा, जिसकी कीमत 41 लाख रुपये है।
Authored By: संतोष आनंद
Updated On: Saturday, April 26, 2025
इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता कंपनी BYD भारतीय बाजार में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को विस्तार देने के लिए तैयार है। इसमें Sealion 7 कूपे SUV भी शामिल है। यह मॉडल 17 से 22 जनवरी, 2025 तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाले भारत मोबिलिटी शो में पेश किया जाएगा। इस इलेक्ट्रिक कूपे SUV की कीमत की घोषणा 2025 की पहली तिमाही (मार्च तक) में होने की संभावना है। BYD के प्रोडक्ट लाइनअप में Sealion 7 को Seal सेडान के ऊपर रखा जाएगा, जिसकी कीमत 41 लाख रुपये है। भारत में इसका कोई सीधा प्रतिद्वंद्वी नहीं है, लेकिन कीमत के लिहाज से यह Hyundai Ioniq 5 और Kia EV6 से मुकाबला करेगा।
BYD Sealion 7: रेंज और परफॉर्मेंस
Sealion 7 ब्रांड के e-Platform 3.0 स्केटबोर्ड इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर पर आधारित है। इसमें दो बैटरी पैक मिलते हैं – 82.5 kWh और 91.3 kWh। इसकी Excellence AWD वेरिएंट बड़े बैटरी पैक के साथ WLTP के अनुसार 502 किमी. तक की रेंज प्रदान करती है। यह वेरिएंट 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार 4.5 सेकंड में पकड़ सकता है और इसकी टॉप स्पीड 215 किमी/घंटा है। Sealion 7 FWD और RWD दोनों ड्राइवट्रेन विकल्पों में उपलब्ध है और V2L (व्हीकल-टू-लोड) फंक्शनैलिटी को सपोर्ट करता है।
BYD Sealion 7: चार्जिंग टाइम
Sealion 7 में 11 kW तीन-फेज AC चार्जर स्टैंडर्ड रूप में मिलता है। इसकी Excellence AWD वेरिएंट को 230 kW अल्ट्रा-फास्ट DC चार्जिंग से 10% से 80% तक चार्ज करने में सिर्फ 24 मिनट लगते हैं। वहीं Comfort और Design वेरिएंट्स को 150 kW DC फास्ट चार्जिंग से 10% से 80% तक चार्ज करने में लगभग 32 मिनट का समय लगता है। इसके सस्पेंशन सिस्टम में फ्रंट डबल-विशबोन और रियर मल्टी-लिंक सस्पेंशन के साथ Frequency Selective Damping (FSD) शॉक एब्जॉर्बर शामिल हैं।
BYD Sealion 7: टॉप फीचर्स
Sealion 7 की लंबाई लगभग 4.8 मीटर है और यह इंटेलिजेंट कॉकपिट के साथ आता है। इसमें 15.6-इंच की रोटेटिंग सेंट्रल स्क्रीन, 4-जोन वॉयस कंट्रोल, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, वेंटिलेटेड और हीटेड फ्रंट सीट्स, हीटेड रियर सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, इलेक्ट्रिक लंबर और लेग सपोर्ट के साथ कस्टमाइजेबल ड्राइवर सीट, OTA (ओवर-द-एयर) अपडेट्स, हेड-अप डिस्प्ले (HUD), 12-स्पीकर Dynaudio सिस्टम जैसे फीचर्स शामिल हैं।
Sealion 7 का यह नया कूपे SUV मॉडल अपने एडवांस फीचर्स और परफॉर्मेंस के साथ भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में एक प्रीमियम विकल्प के रूप में पेश किया जाएगा।
यह भी पढ़ें

news via inbox
समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।