Google Photos वेब पर आया ऑटोमैटिक अपलोड फीचर, जानें कैसे करता है काम

Authored By: संतोष आनंद

Published On: Tuesday, October 22, 2024

Updated On: Tuesday, October 22, 2024

Google Photos Get Automatic Upload Feature

Google Photos ऐप को आप जैसे ही iOS और Android डिवाइस पर ओपन करते हैं, यह हाल ही में ली गई तस्वीरों को ऑटोमैटिकली क्लाउड पर अपलोड करना शुरू कर देता है। अब Google इस सुविधा को वेब वर्जन पर भी ला रहा है।

Authored By: संतोष आनंद

Updated On: Tuesday, October 22, 2024

Google Photos ने वेब के लिए एक नया और उपयोगी फीचर पेश किया है, जो यूजर्स को अपने कंप्यूटर से फोल्डर को क्लाउड पर ऑटोमैटिकली बैकअप करने की सुविधा देता है। पहले यूजर्स को फोटोज और फोल्डर्स को मैनुअली अपलोड करना पड़ता था, लेकिन अब यह प्रक्रिया आसान हो गई है। यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो Google Photos में स्टोर करते हैं। आइए जानते हैं कैसे इस फीचर का उपयोग कर सकते हैंः

Google Photos वेब पर ऑटोमैटिक अपलोड फीचर

Google Photos ऐप को आप जैसे ही iOS और Android डिवाइस पर ओपन करते हैं, यह हाल ही में ली गई तस्वीरों को ऑटोमैटिकली क्लाउड पर अपलोड करना शुरू कर देता है। अब Google इस सुविधा को वेब वर्जन पर भी ला रहा है। यूजर्स अपने कंप्यूटर पर मैनुअली फोल्डर चुनते और और जब भी वेब पर Google Photos एक्सेस करते हैं, तो फोल्डर का कंटेंट ऑटोमैटिकली बैकअप हो जाएगी।

इस समय यह फीचर Chrome ब्राउजर और Chromebooks पर Google Photos वेब यूजर्स के लिए उपलब्ध है। यदि आपके पास यह फीचर आ चुका है, तो अगली बार जब आप अपने ब्राउजर में Google Photos खोलेंगे, तो एक पॉप-अप विंडो आपको फोल्डर चुनने के लिए कहेगा।

एक बार फोल्डर चुनने के बाद यह सर्विस लगातार उन फोल्डरों का बैकअप करती रहेगी। यूजर्स अपनी सलेक्टेड फोल्डरों को किसी भी समय बदल सकते हैं। इसके लिए आपको टॉप-राइट कॉर्नर पर दिए गए Upload बटन पर क्लिक करना होगा, फिर ड्रॉपडाउन मेन्यू में से Back up folders चुनना होगा।

Google Photos वेब पर ऑटोमैटिक अपलोड फीचर कैसे यूज करें

वेब पर Google Photos के ऑटोमैटिक अपलोड फीचर का उपयोग करना काफी आसान है। इसके लिए बस नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगाः

स्टेप-1: अपने कंप्यूटर पर Chrome ब्राउजर को ओपन करें।
स्टेप-2: फिर Google Photos वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप-3: यदि आपको “Back up folders from your computer automatically” बैनर दिखाई दे, तो Select Folders पर क्लिक करें।
स्टेप-4: उन फोल्डरों को ब्राउज करें जिन्हें आप ऑटोमैटिकली बैकअप करना चाहते हैं, फिर Done पर क्लिक करें।

अब आपकी तस्वीरें ऑटोमैटिकली अपलोड हो जाएंगी जब भी आप Google Photos वेब को ओपन करेंगे।

 

तकनीकी क्षेत्र में 15 वर्षों के अनुभव के साथ, संतोष आनंद कंप्यूटर, नेटवर्किंग, और सॉफ्टवेयर जैसे विषयों में विशेषज्ञता रखते हैं। नवीनतम तकनीकी प्रगतियों से हमेशा अपडेट रहते हुए, उन्होंने अपनी लेखनी से हजारों पाठकों के लिए तकनीकी समस्याओं के प्रभावी समाधान प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने ऑटोमोबाइल, टेलीकॉम, मोबाइल फोन, और बॉलीवुड एवं एंटरटेनमेंट जैसे विविध विषयों पर भी लेख लिखे हैं। उनकी लेखनी तकनीकी विषयों को सरल और व्यावहारिक भाषा में प्रस्तुत करती है, जो पाठकों को आसानी से समझने और उनके उपयोग में मदद करती है।
Leave A Comment

यह भी पढ़ें

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

खास आकर्षण