Mahindra XUV 3XO खरीदना चाहते हैं, जानें इससे जुड़ी 5 बातें…
Mahindra XUV 3XO खरीदना चाहते हैं, जानें इससे जुड़ी 5 बातें…
Authored By: संतोष आनंद
Published On: Saturday, October 19, 2024
Updated On: Saturday, April 26, 2025
Mahindra XUV 3XO MX1 पेट्रोल बेस वेरिएंट की कीमत 7.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है और AX7L TGDI पेट्रोल टॉप वेरिएंट जो ऑटोमैटिक है की कीमत 15.48 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। बेस डीजल वेरिएंट MX2 डीजल मैनुअल है और इसकी कीमत 9.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है
Authored By: संतोष आनंद
Updated On: Saturday, April 26, 2025
Mahindra XUV 3XO को इस साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था। इस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की कीमत 7.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। लॉन्च के पांच महीने के बाद महिंद्रा ने इसकी कीमत में 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी वेरिएंट के हिसाब से की है। लॉन्च के पहले महीने में इस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी ने अपने कॉम्पिटीटर किया सोनेट और हुंडई वेन्यू को अच्छी टक्कर दी थी। अगर आप Mahindra XUV 3XO खरीदने की सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं इसकी जुड़ी पांच बातें…
Mahindra XUV 3XO वेरिएंट और प्राइस
Mahindra XUV 3XO पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्पों के साथ आती है और इसे कुल नौ वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। इसमें पांच मुख्य ग्रेड हैं: MX1, MX2, MX3, AX5 और AX7, जबकि चार स्पेशल वेरिएंट्स हैं: MX2 PRO, MX3 PRO, AX5L और AX7L, जो अतिरिक्त फीचर और कास्मेटिक सुधार के साथ आते हैं।
Mahindra XUV 3XO MX1 पेट्रोल बेस वेरिएंट की कीमत 7.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है और AX7L TGDI पेट्रोल टॉप वेरिएंट जो ऑटोमैटिक है की कीमत 15.48 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। बेस डीजल वेरिएंट MX2 डीजल मैनुअल है और इसकी कीमत 9.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जबकि AX7L डीजल टॉप डीजल वेरिएंट की कीमत 14.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
Mahindra XUV 3XO फीचर
XUV 3XO में दो 10.25 इंच के डिजिटल डिस्प्ले हैं, जो इंफोटेनमेंट सिस्टम और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए हैं। ये डिस्प्ले वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और वायर्ड ऐपल कारप्ले के साथ काम करते हैं। महिंद्रा का Adrenox Connect प्लेटफॉर्म स्मार्टफोन के साथ इंटीग्रेशन को बेहतर बनाता है, जिससे ड्राइविंग का एक्सपीरियंस और भी सुविधाजनक हो जाता है। इसमें डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, छह-स्पीकर हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम, कई चार्जिंग पॉइंट्स और कूल्ड ग्लव बॉक्स जैसी सुविधाएं हैं।
Mahindra XUV 3XO सेफ्टी
सेफ्टी के लिहाज से XUV 3XO में छह एयरबैग्स, तीन-पॉइंट सीट बेल्ट्स और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल सिस्टम है। यह लेवल-2 ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) से भी लैस है, जिसमें 360-डिग्री सर्कुलर व्यू कैमरा और फ्रंट रडार सेंसर दिए गए हैं। सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक्स के साथ हिल होल्ड असिस्ट और रियर सीट्स में ISOFIX माउंट्स भी हैं, जो बच्चों की सीट को सुरक्षित तरीके से लगाना संभव बनाते हैं।
Mahindra XUV 3XO पावरट्रेन और परफॉर्मेंस
XUV 3XO में विभिन्न इंजन विकल्प और गियरबॉक्स की दो कॉन्फिगरेशन के साथ आते हैं। 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 110 bhp पावर और 200 Nm टॉर्क देता है, जबकि 1.2-लीटर TGDi पेट्रोल इंजन 128.7 bhp पावर और 230 Nm टॉर्क पैदा करता है। डीजल वेरिएंट 115 bhp और 300 Nm पीक टॉर्क देता है। सभी इंजन विकल्पों को या तो छह-स्पीड मैनुअल या छह-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जा सकता है।
Mahindra XUV 3XO स्पेस और कंफर्ट
XUV 3XO के इंटीरियर्स में महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं। फ्रंट सीट्स को ऊंचा रखा गया है, जिससे विंडशील्ड के माध्यम से बेहतर विजिबिलिटी मिलती है। केबिन में लेदरटेट अपहोल्स्ट्री और सॉफ्ट-टच पैनल के साथ बेहतर डिजाइन किया गया है। XUV 300 की तंग रियर सीट्स के मुकाबले 3XO में दूसरी रो में अधिक स्पेस है, जिसमें आपको पर्याप्त हेडरूम, लेगरूम और शोल्डर स्पेस है और फ्लैट फ्लोर मीडियल में आरामदायक बैठने की सुविधा प्रदान करता है। इसके अलावा, XUV 3XO में एक बड़ा पैनोरमिक सनरूफ है, जिसे महिंद्रा का दावा है कि यह सेगमेंट में सबसे बड़ा है।
यह भी पढ़ें

news via inbox
समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।