Tech News
Redmi Note 14 5G सीरीज 9 दिसंबर को हो रहा लॉन्च, जानें डिटेल
Redmi Note 14 5G सीरीज 9 दिसंबर को हो रहा लॉन्च, जानें डिटेल
Authored By: संतोष आनंद
Published On: Sunday, December 8, 2024
Updated On: Saturday, April 12, 2025
Redmi Note 14 5G सीरीज का लॉन्च इवेंट Xiaomi India के आधिकारिक YouTube चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। आप 9 दिसंबर 2024 को दोपहर 12 बजे IST पर इवेंट को लाइव देख सकते हैं।
Authored By: संतोष आनंद
Updated On: Saturday, April 12, 2025
Xiaomi India 9 दिसंबर 2024 को दोपहर 12 बजे Redmi Note 14 5G सीरीज को लॉन्च करने जा रही है। यह इवेंट कंपनी के आधिकारिक YouTube चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा, जिससे भारत और दुनियाभर के दर्शकों को Xiaomi के लेटेस्ट प्रोडक्ट की लॉन्चिंग को देख पाएंगे।
Redmi Note 14 5G सीरीज
Redmi Note 14 सीरीज में तीन मॉडल शामिल होंगे- Redmi Note 14 Pro+, Redmi Note 14 Pro और Redmi Note 14 5G।
Redmi Note 14 Pro+ 5G: यह सीरीज का फ्लैगशिप मॉडल होगा, जिसमें 50MP AI- पावर्ड कैमरा होगा, जिसे प्रीमियम क्वालिटी वाली फोटोग्राफी और वीडियो के लिए डिजाइन किया गया है। इसके अलावा, यह डिवाइस IP68 वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आएगा।
Redmi Note 14 Pro 5G: जो यूजर प्रीमियम अनुभव को अधिक किफायती कीमत पर चाहते हैं, उनके लिए Redmi Note 14 Pro 5G एक विकल्प हो सकता है। इसमें ड्यूल-टोन डिजाइन, कर्व्ड डिस्प्ले,और मजबूत बिल्ड क्वालिटी होगी। इस मॉडल से उम्मीद की जा रही है कि यह एक बेहतरीन और हाई-एंड यूजर एक्सपीरियंस प्रदान करेगा, जो प्रदर्शन में कोई समझौता नहीं करेगा।
Redmi Note 14 5G: यह स्मार्टफोन इस सीरीज का किफायती मॉडल होगा। जिसमें Sony सेंसर का उपयोग किया गया है ताकि शानदार कैमरा परफॉर्मेंस मिल सके।
नए AIoT प्रोडक्ट होंगे लॉन्च
इवेंट के दौरान Xiaomi दो नए AIoT प्रोडक्ट को भी पेश करेगा, इसके स्मार्ट डिवाइस इकोसिस्टम को आगे बढ़ाएगा। Xiaomi Sound Outdoor Smart Speaker पोर्टेबल और आउटडोर-फ्रेंडली रूप में बेहतर ऑडियो क्वालिटी प्रदान करने का वादा करता है। साथ ही Redmi Buds 6 को भी पेश किया जाएगा, जो एडवांस नॉइज कैंसिलेशन तकनीक और कस्टमाइजेबल ऑडियो प्रोफाइल्स के साथ आएंगे।
Redmi Note 14 5G लॉन्च इवेंट कैसे देखें
Redmi Note 14 5G सीरीज का लॉन्च इवेंट Xiaomi India के आधिकारिक YouTube चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। आप 9 दिसंबर 2024 को दोपहर 12 बजे IST पर इवेंट को लाइव देख सकते हैं।
अस्वीकरण (Disclaimer): इस पेज पर दिखाए गए सभी उत्पादों के मूल्य और फीचर्स केवल ऑनलाइन उपलब्ध स्रोतों के आधार पर प्रस्तुत किये गये है. हालांकि, इसमें परिवर्तन संभव हैं. प्रदर्शित कीमतें विभिन्न विक्रेताओं, स्थानों, ऑफर्स और समय के अनुसार भिन्न हो सकती हैं. वास्तविक कीमत, उपलब्धता और विशिष्टताओं की पुष्टि के लिए कृपया खरीदारी से पहले अधिकारिक विक्रेता या निर्माता की वेबसाइट देखें. हम किसी भी प्रकार के मूल्य अंतर या परिवर्तन के लिए उत्तरदायी नहीं हैं. अंतिम खरीदारी निर्णय लेने से पहले सभी विवरणों की जांच करना सुनिश्चित करें.