Tech News
Xiaomi 6 जनवरी को Redmi 14C 5G स्मार्टफोन करेगा लॉन्च, जानें क्या हो सकते हैं फीचर
Xiaomi 6 जनवरी को Redmi 14C 5G स्मार्टफोन करेगा लॉन्च, जानें क्या हो सकते हैं फीचर
Authored By: संतोष आनंद
Published On: Friday, December 27, 2024
Updated On: Saturday, April 12, 2025
आगामी Redmi 14C चीन में सितंबर में लॉन्च हुए Redmi 14R का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। यदि यह सच है, तो Redmi 14C Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिप के साथ आ सकता है।
Authored By: संतोष आनंद
Updated On: Saturday, April 12, 2025
Xiaomi ने घोषणा की है कि वह 6 जनवरी, 2025 को अपना नया Redmi 14C 5G स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। Redmi इंडिया ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में अपकमिंग 5G स्मार्टफोन के लॉन्च की जानकारी दी है। Redmi 14C 5G स्मार्टफोन की प्रोडक्ट लिस्ट अब कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव है, जिसमें स्मार्टफोन के डिजाइन और प्रमुख फीचर की जानकारी दी गई है।
Redmi 14C: क्या हो सकता है नया
कंपनी ने कहा कि अपकमिंग Redmi 14C 5G स्मार्टफोन स्टारलाइट डिजाइन के साथ आएगा, जो “beauty and the power of the cosmos” से प्रेरित है। कंपनी द्वारा जारी की गई टीजर इमेज में स्मार्टफोन तीन कलर में दिखाए गए हैं- हल्का नीला, ब्लैक ऐंड ग्रे और डार्क ब्लू का ड्यूल-टोन डिजाइन। Xiaomi ने यह भी पुष्टि की है कि यह स्मार्टफोन डुअल 5G सिम सपोर्ट के साथ आएगा और इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-इनेबल इमेजिंग फीचर्स के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा होगा।
रिपोर्ट्स के अनुसार, आगामी Redmi 14C चीन में सितंबर में लॉन्च हुए Redmi 14R का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। यदि यह सच है, तो Redmi 14C Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिप के साथ आ सकता है। स्मार्टफोन में 6.88 इंच की डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1640×720 रिजॉल्यूशन हो सकता है। इसमें 5160mAh की बैटरी होने की संभावना है और यह 18W फास्ट-वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करेगा।
Redmi 14C: संभावित स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: 6.88 इंच, 1640×720 रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट
प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2
रियर कैमरा: 50MP प्राइमरी कैमरा
फ्रंट कैमरा: 5MP
बैटरी: 5160mAh
चार्जिंग: 18W वायर्ड
ओएस: Android 14 आधारित HyperOS
अस्वीकरण (Disclaimer): इस पेज पर दिखाए गए सभी उत्पादों के मूल्य और फीचर्स केवल ऑनलाइन उपलब्ध स्रोतों के आधार पर प्रस्तुत किये गये है. हालांकि, इसमें परिवर्तन संभव हैं. प्रदर्शित कीमतें विभिन्न विक्रेताओं, स्थानों, ऑफर्स और समय के अनुसार भिन्न हो सकती हैं. वास्तविक कीमत, उपलब्धता और विशिष्टताओं की पुष्टि के लिए कृपया खरीदारी से पहले अधिकारिक विक्रेता या निर्माता की वेबसाइट देखें. हम किसी भी प्रकार के मूल्य अंतर या परिवर्तन के लिए उत्तरदायी नहीं हैं. अंतिम खरीदारी निर्णय लेने से पहले सभी विवरणों की जांच करना सुनिश्चित करें.