अब बाइडेन नहीं, भारतीय मूल की कमला हैरिस से मुकाबला है डोनाल्ड ट्रम्प का

Authored By: सतीश झा

Published On: Monday, July 22, 2024

Last Updated On: Monday, July 22, 2024

Kamala Harris presidential candidate
Kamala Harris presidential candidate

बीमारी की चपेट आए जो बाइडेन ने अपनी उम्मीदवारी से कदम पीछे कर लिए। अब अमेरिकी की राजनीति में नया मुकाबला होगा। भारतीय मूल की कमला हैरिस से मुकाबला डोनाल्ड ट्रम्प का होगा। इस चुनाव को लेकर अब हर भारतीय की दिलचस्पी पहले से अधिक हो गई है।

Authored By: सतीश झा

Last Updated On: Monday, July 22, 2024

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (US President Joe Biden) ने 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में अपनी उम्मीदवारी से कदम वापस खींच लिए हैं और भारतीय मूल की कमला हैरिस (Kamala Harris) को प्रत्याशी बनाने का समर्थन किया है। कमला हैरिस के समर्थन से बाइडेन ने यह संकेत दिया है कि डेमोक्रेटिक पार्टी एक युवा और विविध नेतृत्व की ओर बढ़ना चाहती है। बाइडेन ने अपने पोस्ट में ट्रम्प को हराने की बात कही, जो बताता है कि वह एक संयुक्त और मजबूत उम्मीदवार को आगे बढ़ाना चाहते हैं, जिसे पार्टी का व्यापक समर्थन मिल सके।

कमला हैरिस के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में उभरने से अमेरिका के आगामी राष्ट्रपति चुनाव की परिदृश्य में काफी बदलाव आ सकता है। यह चुनावी दौड़ अब कई महत्वपूर्ण सवाल उठाती है, जिनमें प्रमुख यह है कि क्या कमला हैरिस के सीन में आने के बाद डोनाल्ड ट्रंप को फायदा होगा या नुकसान।

कमला हैरिस का एक मजबूत राजनीतिक अनुभव है, जिसमें कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल और यू.एस. सीनेटर के रूप में कार्य शामिल है। वे पहले ही उपराष्ट्रपति के रूप में काम कर चुकी हैं, जिससे उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों का व्यापक अनुभव है। डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि वे कमला हैरिस को आसानी से हरा देंगे। यह दावा उनके विश्वास को दर्शाता है कि वे अपनी चुनावी रणनीति और मौजूदा राजनीतिक स्थिति का लाभ उठा सकते हैं। ट्रंप ने पिछले चुनावों में भी सफलतापूर्वक अपनी नकारात्मक प्रचार रणनीति का उपयोग किया था।

पहले से ही बाडेन को हटाने की हो रही थी मांग

नवंबर में चुनाव से पूर्व हुई डिबेट में बाइडेन के पांव उखड़ते देख उनकी पार्टी में ही टिकट बदलने की आवाज उठने लगी थी। बाइडेन के सहयोगियों को उम्मीद थी कि राष्ट्रपति अपनी उम्र को लेकर बनी हुई चिंता को दूर करने के लिए प्रभावशाली प्रदर्शन कर दिखाएंगे। इसके लिए डिबेट में कई बदलाव भी करवाए गए। उनका यह सपना टूट गया।

जो बाइडेन (Joe Biden) ने की ये अपील

जो बाइडेन ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा, “राष्ट्रपति के रूप में सेवा करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है। यह समय साथ आकर ट्रम्प को हराने का है।” इसके साथ ही उन्होंने कमला हैरिस के नाम का समर्थन किया है, जिससे आगामी चुनावों में कमला हैरिस की उम्मीदवारी को लेकर नई रणनीति और चुनावी समीकरणों को जन्म दिया है।

कौन हैं कमला हैरिस (Who is Kamala Harris?)

कमला हैरिस का जन्म 20 अक्टूबर 1964 को कैलिफोर्निया के ओकलैंड में हुआ था। उनकी मां, श्यामला गोपालन, भारत के तमिलनाडु से अमेरिका आई थीं, जबकि उनके पिता, डोनाल्ड जे हैरिस, जमैका से अमेरिका आए थे। कमला हैरिस की पृष्ठभूमि और विविधतापूर्ण विरासत उन्हें एक महत्वपूर्ण और प्रतीकात्मक उम्मीदवार बनाती है, जो अमेरिका की बहुसांस्कृतिक पहचान का प्रतिनिधित्व करती हैं। बाइडेन द्वारा कमला हैरिस को समर्थन देने का निर्णय उनकी पृष्ठभूमि और उनकी क्षमताओं को मान्यता देता है, और यह डेमोक्रेटिक पार्टी की व्यापक रणनीति का हिस्सा हो सकता है ताकि वे विविधता और समावेशिता को बढ़ावा दे सकें।

About the Author: सतीश झा
सतीश झा की लेखनी में समाज की जमीनी सच्चाई और प्रगतिशील दृष्टिकोण का मेल दिखाई देता है। बीते 20 वर्षों में राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचारों के साथ-साथ राज्यों की खबरों पर व्यापक और गहन लेखन किया है। उनकी विशेषता समसामयिक विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना और पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाना है। राजनीति से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक, उनकी गहन पकड़ और निष्पक्षता ने उन्हें पत्रकारिता जगत में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य खबरें