Javelin Missiles भारत को देगा अमेरिका, यूक्रेन युद्ध में हो रही इस्तेमाल, वॉर जोन में कितना कारगर हथियार?

Authored By: Nishant Singh

Published On: Thursday, November 20, 2025

Last Updated On: Thursday, November 20, 2025

Javelin Missiles: अमेरिका की घातक जवलिन मिसाइल भारत को मिलेगी - जानें इसकी ताकत, रेंज और वॉर जोन में प्रदर्शन.
Javelin Missiles: अमेरिका की घातक जवलिन मिसाइल भारत को मिलेगी - जानें इसकी ताकत, रेंज और वॉर जोन में प्रदर्शन.

यूक्रेन युद्ध में रूसी टैंकों को ध्वस्त कर दुनिया भर में चर्चा में आई Javelin Missile अब भारत के हाथों में आने वाली है. करीब 780 करोड़ की इस डील को अमेरिका ने मंजूरी दे दी है. ये मिसाइल फायर-एंड-फॉरगेट तकनीक और टॉप-अटैक मोड की वजह से सबसे खतरनाक मानी जाती है. सवाल ये है- क्या यह हथियार भारत की सीमा सुरक्षा के खेल को बदल देगा? जानिए पूरी कहानी.

Authored By: Nishant Singh

Last Updated On: Thursday, November 20, 2025

Javelin Missiles: दुनिया में जंग के नियम बदल रहे हैं और अब लड़ाइयाँ सिर्फ सैनिकों की नहीं, बल्कि तकनीक की ताक़त की भी होती हैं. यूक्रेन युद्ध इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, जहां भारी-भरकम रूसी टैंकों को एक छोटे से हथियार ने घुटनों पर ला दिया – नाम है Javelin Missile. अब यही मिसाइल अमेरिका भारत को देने जा रहा है. सवाल ये कि आखिर ये डील क्यों इतनी महत्वपूर्ण है और भारत के लिए इसका मतलब क्या है?

अमेरिका की बड़ी मंजूरी – भारत को मिलेगा घातक हथियार

अमेरिका ने आधिकारिक रूप से भारत को 100 Javelin मिसाइलें और 25 लॉन्चर बेचने की अनुमति दे दी है. ये मंजूरी Defense Security Cooperation Agency (DSCA) की ओर से दी गई. ये डील करीब 93 मिलियन डॉलर यानी लगभग 780 करोड़ रुपये की है. इसी पैकेज में अमेरिका भारत को 216 Excalibur guided artillery shells भी देगा, जो GPS आधारित स्मार्ट गोले हैं और बेहद सटीक निशाना लगाते हैं. मिसाइलों के साथ भारत को एक टेस्ट यूनिट, लॉन्च सिस्टम, ट्रेनिंग, मेंटेनेंस सपोर्ट और सिमुलेटर भी मिलेगा.

Javelin Missile क्या है और इसे इतना ख़ास क्यों माना जाता है?

Javelin एक portable anti-tank missile सिस्टम है, जिसे सैनिक कंधे पर रखकर भी चला सकता है. इसे अमेरिका की दो बड़ी कंपनियों – Lockheed Martin और RTX (पूर्व में Raytheon) मिलकर बनाती हैं. इसका सबसे बड़ा ताकत है:

  • Fire & Forget सिस्टम: एक बार फायर करने के बाद सैनिक को मिशन गाइड करने की जरूरत नहीं.
  • Top-Attack Mode: मिसाइल टैंक के ऊपर से हमला करती है, जहां सबसे कम सुरक्षा होती है.
  • 4 किलोमीटर रेंज: दुश्मन की टैंक यूनिट्स को दूर से खत्म किया जा सकता है.
  • 22 किलो वजन: पहाड़ों में भी आसानी से ले जाई जा सकती है.
  • Dual Usage: सिर्फ टैंकों पर नहीं, बंकर और धीमे हेलीकॉप्टर पर भी इस्तेमाल संभव.

यानी एक सैनिक बिना भारी हथियारों या आर्टिलरी सपोर्ट के भी आधुनिक टैंकों को तबाह कर सकता है.

यूक्रेन युद्ध में Javelin का प्रदर्शन – “टैंक किलर” की पहचान

2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद अमेरिका ने यूक्रेन को हजारों जैवलिन मिसाइलें भेजीं. परिणाम चौंकाने वाले थे. रूस के T-72 और T-90 जैसे आधुनिक टैंकों को इस मिसाइल ने एक ही निशाने में उड़ाया. अंतरराष्ट्रीय विश्लेषकों ने इसे “Super Weapon of Ukraine War” तक कहा. रूस की सेना मिसाइल के टॉप अटैक मोड का समाधान नहीं निकाल पाई और यहीं से Javelin विश्वभर में चर्चा का केंद्र बन गई.

भारत के लिए Javelin क्यों ज़रूरी है?

भारत की सीमाएं लंबी और जटिल हैं – चाहे लद्दाख में चीन से तनाव हो या पाकिस्तान की बॉर्डर पर टैंकों की तैनाती. पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में भारी टैंक लेकर जाना मुश्किल होता है, लेकिन दुश्मन के टैंक अगर आएं तो पैदल सेना बगैर ऐसे हथियारों के कमजोर पड़ सकती है.

Javelin मिसाइल भारत को:

  • चीन-पाकिस्तान के टैंक आर्मर पर बढ़त देगी
  • लद्दाख, अरुणाचल और LOC पर गेम चेंजर साबित होगी
  • भारतीय इन्फैंट्री को असली “टैंक शिकारी” बनाएगी
  • भविष्य में भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग और मजबूत करेगी

इस डील को अमरिका ने इंडो-पैसिफिक स्थिरता के लिए भी अहम बताया है.

क्या भविष्य में भारत इसे खुद बनाएगा?

रिपोर्ट्स के अनुसार भारत आगे चलकर इस मिसाइल की को-प्रोडक्शन और ट्रांसफर ऑफ टेक्नोलॉजी पर भी जोर दे सकता है. मतलब – आने वाले समय में भारत में ही इसका उत्पादन संभव है, जिससे देश की रक्षा आत्मनिर्भरता और बढ़ेगी.

निष्कर्ष: युद्ध की दिशा बदलने वाला हथियार?

Javelin मिसाइल सिर्फ एक हथियार नहीं, बल्कि आधुनिक युद्ध की रणनीति का हिस्सा है. जहां दुश्मन भारी टैंक और कवच पर भरोसा करता है, वहीं यह मिसाइल चुपचाप उसके रक्षा कवच को चीरकर युद्ध का पूरा समीकरण बदल देती है. भारत के लिए ये खरीद सिर्फ सैन्य क्षमता नहीं, बल्कि एक मजबूत संदेश भी है, हम तैयार हैं, जवाब भी देंगे और जरूरत पड़ी तो पहले वार भी करेंगे.

यह भी पढ़ें :- भारत-अमेरिका के बीच नए सैन्य समझौते में क्या है खास? जानें सबकुछ

About the Author: Nishant Singh
निशांत कुमार सिंह एक पैसनेट कंटेंट राइटर और डिजिटल मार्केटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और जनसंचार का गहरा अनुभव है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए आकर्षक आर्टिकल लिखने और कंटेंट को ऑप्टिमाइज़ करने में माहिर, निशांत हर लेख में क्रिएटिविटीऔर स्ट्रेटेजी लाते हैं। उनकी विशेषज्ञता SEO-फ्रेंडली और प्रभावशाली कंटेंट बनाने में है, जो दर्शकों से जुड़ता है।
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य खबरें