Special Coverage
सियासत में नीली टीशर्ट पहनते ही राहुल गांधी के साथ हुआ ऐसा बवाल !
Authored By: सतीश झा
Published On: Thursday, December 19, 2024
Last Updated On: Thursday, December 19, 2024
हाल के समय में लगातार सफेद टीशर्ट में दिखने वाले नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गुरुवार को नीली टीशर्ट में संसद भवन पहुंचे। यह रंग उन्होंने अंबेडकर पर हो रहे विवाद के कारण पहना होगा। जय भीम का नारा लगाने की मानसिकता से नीले रंग को अधिकतर सियासत में उपयोग किया जाता है। मगर, जब इसी नीली टीशर्ट में उन्होंने भाजपा के दो सांसदों को धक्का दिया, तो बवाल मच गया। एक सांसद का सिर फट गया। आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
Authored By: सतीश झा
Last Updated On: Thursday, December 19, 2024
संसद भवन परिसर में आंबेडकर पर प्रदर्शन के दौरान भारी हंगामा हुआ है। इस घटना में बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी का सिर फट गया। प्रताप सारंगी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने उन्हें धक्का मारा, जिससे उन्हें चोट आई। उनके अनुसार, राहुल गांधी के धक्के से एक सांसद मेरे ऊपर गिर गए। इस बीच, बीजेपी के एक और सांसद मुकेश राजपूत भी घायल हो गए, उनकी हालत बेहद गंभीर है। उन्हें आरएमएल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। मुकेश राजपूत फर्रुखाबाद लोकसभा सीट से सांसद हैं। ओडिशा के बालासोर से सांसद प्रताप सिंह सारंगी भी अस्पताल में भर्ती हैं।
कांग्रेस की ओर से यह जानकारी भी दी जा रही है कि कांग्रेस के सांसद लोकसभा अध्यक्ष के पास विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा सांसदों के अभद्र व्यवहार और उन्हें संसद में प्रवेश करने से रोकने के बारे में शिकायत कर रहे हैं। अध्यक्ष ने चार दिन पहले आदेश दिया था कि किसी को भी सांसदों के प्रवेश को नहीं रोकना चाहिए।
केंद्रीय मंत्री ने कहा – राहुल गांधी ने गुंडागर्दी की
केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “प्रताप चंद्र सारंगी जी को देखकर मन पीढ़ा से भर गया है। संसद के इतिहास का ये काला दिन है। मर्यादाओं की धज्जियां उड़ा दी गई। राहुल गांधी और कांग्रेस ने जो गुंडागर्दी की है उसका कोई दूसरा उदाहरण नहीं मिलता, अब वे ऐसी गुंडागर्दी करेंगे ऐसा आचरण आज तक भारत की संस्कृति इतिहास में देखा नहीं गया। उनके लिए एक पाठशाला में ट्रेनिंग देनी चाहिए कि लोकतंत्र में आचरण कैसा होता है…हम इस गुंडागर्दी की निंदा करते हैं।”
हां, धक्का-मुक्की हुई : राहुल गांधी
राहुल गांधी ने अपनी सफाई में कहा कि यह आपके कैमरे में हो सकता है। मैं संसद के प्रवेश द्वार से अंदर जाने की कोशिश कर रहा था, बीजेपी सांसद मुझे रोकने, धक्का देने और धमकी देने की कोशिश कर रहे थे। इसलिए यह हुआ (मल्लिकार्जुन खड़गे को धक्का दिया जा रहा था) हां, यह हुआ है। लेकिन यह प्रवेश द्वार है और हमें अंदर जाने का अधिकार है। केंद्रीय मुद्दा यह है कि वे संविधान पर हमला कर रहे हैं और अंबेडकर जी की स्मृति का अपमान कर रहे हैं।













