गोल्ड, रियल एस्टेट और शेयर मार्केट, एक निवेश में लें इन तीनों का फायदा

Authored By: Suman

Published On: Thursday, January 9, 2025

Last Updated On: Thursday, January 9, 2025

Gold, Real Estate aur Share Market: Ek Investment, Teen Fayde
Gold, Real Estate aur Share Market: Ek Investment, Teen Fayde

आप तमाम एक्सपर्ट की सलाह देखकर परेशान रहते होंगे कि आखिर अपने पोर्टफोलियो का डायवर्सिफिकेशन (Diversification) कैसे करें। खासकर सैलरीड लोग एक साधन में तो पैसा लगाने के लिए बड़ी मुश्किल से बचत कर पाते हैं, तो भला कई साधनों में निवेश कैसे करें? हम आपको बताते हैं एक ऐसा रास्ता जिसमें आप एक ही रकम में तीन तरह के साधनों में निवेश कर पाएंगे…

Authored By: Suman

Last Updated On: Thursday, January 9, 2025

Mutual Fund Investment: महंगाई के इस जमाने में आप तमाम एक्सपर्ट की सलाह देखकर परेशान रहते होंगे कि आखिर अपने पोर्टफोलियो का डायवर्सिफिकेशन (Diversification) कैसे करें। खासकर सैलरीड लोग एक साधन में तो पैसा लगाने के लिए बड़ी मुश्किल से बचत कर पाते हैं, तो भला कई साधनों में निवेश कैसे करें ? चिंता न करें, हम आपको बताते हैं एक ऐसा रास्ता जिसमें आप एक ही रकम में तीन तरह के साधनों में निवेश कर पाएंगे, यह कैसे होगा आइए समझते हैं।

यह रास्ता है मल्टी एसेट एलोकेशन फंड (multi asset allocation fund) में निवेश का। इस फंड में निवेश कर आप एक ही किस्त या रकम में तीन तरह के साधनों में निवेश कर सकेंगे और तीनों एसेट का फायदा उठा सकते हैं।

क्या होते हैं मल्टी एसेट फंड

मल्टी एसेट एलोकेशन फंड में निवेशकों को एक ही निवेश से डेट, इक्विटी यानी शेयर बाजार (Share Market) और एक किसी अन्य एसेट जैसे कि रियल एस्टेट (Real Estate) या सोने (Gold) में निवेश की सुविधा दी जाती है। सबसे अच्छी बात यह है कि बाजार की दशाओं के मुताबिक इस फंड निवेश हिस्सा भी बदलता रहता है। ये म्यूचुअल फंड हैं इसलिए शेयर बाजार में निवेश के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित होते हैं।इस तरह के फंड लाने के पीछे सोच यही है कि निवेशकों को कम रकम के निवेश के साथ ही विभिन्न एसेट क्लास में डायवर्सिफाइ करने यानी अपने पोर्टफोलियो को विविधता देने का अवसर दिया जाए। इससे जोखिम भी कम हो जाता है क्योंकि अगर मान लीजिए कभी शेयर मार्केट में गिरावट हो तो हो सकता है कि गोल्ड में अच्छी बढ़त हो और आपके निवेश का गोल्ड वाला हिस्सा बेहतर प्रदर्शन करे।

मल्टी एसेट एलोकेशन फंड में ऐसे निवेशकों को पैसा लगाना चाहिए ​जो कम जोखिम लेना चाहते हैं और यह चाहते हैं कि निवेश पर लगातार स्थायी रिटर्न मिलता रहे। इसमें ऑटोमेटिकली पोर्टफोलियो की रीबैलेंसिंग होती है। एक प्रोफेशनल फंड मैनेजर अपनी कुशलता और चपलता से आपके फंड को ज्यादा से ज्यादा रिटर्न दिलाने का प्रयास करता है।

कैसा मिलता है रिटर्न

वैसे तो मल्टी एसेट फंड में कम जोखिम और मध्यम रिटर्न की उम्मीद की जाती है, लेकिन पिछले पांच साल में देखें देश के टॉप मल्टी एसेट फंड ने 15 से 30 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है। क्वांट मल्टी एसेट फंड, आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल मल्टी एसेट फंड, यूटीआई मल्टी एसेट एलोकेशन फंड, एचडीएफसी मल्टी एसेट फंड, एसबीआई मल्टी एसेट एलाकेशन फंड, एक्सिस मल्टी एसेट फंड आदि देश के कुछ प्रमुख मल्टी एसेट फंड हैं।

ये भी पढ़े : New Year 2025 Investment: नए साल में यहां करें निवेश, बढ़िया कमाई के साथ बनेगा अच्छा फंड

About the Author: Suman
सुमन गुप्ता एक स्वतंत्र पत्रकार हैं जो आर्थिक और राजनीतिक विषयों पर अच्छी पकड़ रखती हैं। कई पत्र—पत्रिकाओं के लिए पिछले दस साल से स्वतंत्र रूप से लेखन। राष्ट्रीय राजनीति, कोर इकोनॉमी, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार आदि से जुड़े उनके सैकड़ों रिपोर्ट, आर्टिकल प्रकाशित हो चुके हैं।
Leave A Comment

अन्य खबरें