Box Office Tuesday: ‘मिराई’ की कमाई में गिरावट, ‘एक चतुर नार’ और ‘लव इन वियतनाम’ संघर्षरत, जानें आज का बॉक्स ऑफिस अपडेट

Authored By: Ranjan Gupta

Published On: Tuesday, September 16, 2025

Updated On: Tuesday, September 16, 2025

Box Office Tuesday रिपोर्ट: मिराई, एक चतुर नार और लव इन वियतनाम की कमाई का अपडेट.

Box office collection Tuesday: सोमवार यानी चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों की स्थिति अलग-अलग देखने को मिली. जहां 'मिराई' की कमाई में भारी गिरावट दर्ज हुई, वहीं 'एक चतुर नार' और 'लव इन वियतनाम' उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकीं. दूसरी ओर, मराठी फिल्म 'दशावतार' ने बेहतरीन प्रदर्शन कर सबको चौंका दिया है.

Authored By: Ranjan Gupta

Updated On: Tuesday, September 16, 2025

Box office collection Tuesday: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हर हफ्ते नई फिल्में रिलीज होती हैं और दर्शकों की पसंद-नापसंद के आधार पर उनके कलेक्शन का ग्राफ तय होता है. इस हफ्ते भी कई फिल्मों ने अपनी किस्मत आजमाई. कुछ फिल्मों ने वीकेंड पर तो शानदार परफॉर्म किया, लेकिन चौथे दिन यानी सोमवार को उनकी रफ्तार धीमी हो गई. वहीं, कुछ फिल्मों ने कम बजट के बावजूद उम्मीद से बेहतर बिजनेस कर सबका ध्यान खींचा है. आइए जानते हैं सोमवार तक किन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया और दर्शकों से कैसा रिस्पॉन्स पाया.

‘मिराई’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन Day 4

‘मिराई’ की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Mirai Box office collection day 4) की बात करें तो फिल्म ने पहले तीन दिनों में जबरदस्त कलेक्शन कर सभी को प्रभावित किया था. शुक्रवार को 13 करोड़ की मजबूत ओपनिंग के बाद शनिवार को फिल्म ने 15 करोड़ और रविवार को 16.6 करोड़ का कारोबार किया. हालांकि, सोमवार आते-आते फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट दर्ज हुई और यह केवल 6 करोड़ रुपये ही जुटा पाई. इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 50.60 करोड़ रुपये हो गया है. विशेषज्ञों का मानना है कि वीकडे में गिरावट सामान्य है, लेकिन ‘मिराई’ के बजट को देखते हुए आगे के दिनों में स्थिर कमाई करना बेहद जरूरी होगा.

‘एक चतुर नार’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्‍शन डे 4 

दिव्या खोसला और नील नितिन मुकेश की ‘एक चतुर नार’ को दर्शकों का खास समर्थन नहीं मिल पाया. 25 करोड़ रुपये के बजट में बनी ek chatur naar box office day 4 ने चार दिनों में सिर्फ 2.28 करोड़ रुपये ही कमाए हैं. पहले सोमवार को इसकी कमाई मात्र 13 लाख रुपये रही, जबकि रविवार को यह 80 लाख तक पहुंची थी. फिल्म की कहानी और डायलॉग्स को खासकर महिला दर्शकों से सराहना मिली है. उमेश शुक्ला, आशीष वाघ और ज़ीशान अहमद द्वारा निर्मित इस मूवी की सिनेमैटोग्राफी और म्यूजिक की तारीफ हो रही है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर आंकड़े उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके.

‘लव इन वियतनाम’ बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन डे 4

अवनीत कौर और शांतनु माहेश्वरी की फिल्म ‘लव इन वियतनाम’ बॉक्स ऑफिस (love in vietnam box office) पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई है. 35 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने चार दिनों में मात्र 24 लाख रुपये की कमाई की है. सोमवार को यह फिल्म सिर्फ 3 लाख रुपये जुटा सकी. ओपनिंग डे पर 6 लाख की धीमी शुरुआत करने वाली इस फिल्म ने शनिवार को भी 6 लाख, रविवार को 9 लाख और चौथे दिन 3 लाख रुपये ही कमाए. क्रिटिक्स का मानना है कि फिल्म की कमजोर स्क्रिप्ट और प्रमोशन की कमी इसके खराब प्रदर्शन की बड़ी वजह है.

‘हीर एक्‍सप्रेस’, ‘जुगनुमा’ और ‘मन्‍नू क्‍या करेगा’ बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

बाकी की फिल्‍मों की बात करें तो उमेश शुक्ला के निर्देशन में बनी ‘हीर एक्सप्रेस’ (Heer Express Box office collection day 4) ने चार दिनों में 2.04 करोड़ रुपये की कमाई की है. सोमवार को फिल्म ने 46 लाख रुपये का कारोबार किया. मनोज बाजपेयी स्टारर ‘जुगनुमा’ (Jugnuma Box office) को समीक्षकों की तारीफ मिली, लेकिन यह फिल्म अब तक केवल 23 लाख रुपये कमा पाई है. वहीं, ‘मन्नू क्या करेगा’ (Mannu kya karega Box office day 4) ने चार दिनों में 1.11 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है, लेकिन दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में यह भी नाकाम रही है.

दशावतार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

दिग्गज एक्टर दिलीप प्रभावळकर की फिल्म ‘दशावतार’ बॉक्स ऑफिस (Dashavatar Box office collection Today) पर शानदार कमाई कर रही है. ये मराठी सस्पेंस थ्रिलर 12 सितंबर को रिलीज हुई थी. फिल्म तभी से चर्चा में हैं. पिकंविला की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने चौथे दिन 1 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 4.75 करोड़ हो गया है. हालांकि, अभी ऑफिशियल डेटा सामने नहीं आया है. अगर ये 1 करोड़ की कमाई कर पाती है तो किसी मराठी फिल्म के लिए 4 दिन में इतना कलेक्शन करना बहुत बड़ी बात है.

बता दें कि फिल्म ने 50 लाख से ओपनिंग की थी. इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 1.25 करोड़ का बिजनेस किया. तीसरे दिन भी फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला. फिल्म ने रविवार को 2 करोड़ कमाए. वीकेंड पर फिल्म ने जबरदस्त परफॉर्म किया. 

‘लोका चैप्टर 1’ ने रच दिया इतिहास 

‘लोका चैप्टर 1’ इस साल की सबसे बड़ी सरप्राइज हिट साबित हो रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म (Lokah Chapter 1 Box office) ने पहले हफ्ते में 54.7 करोड़, दूसरे हफ्ते में 47 करोड़ और तीसरे वीकेंड तक 17.7 करोड़ रुपये की कमाई की. अब तक कुल कलेक्शन 122.05 करोड़ रुपये हो चुका है. खास बात यह है कि फिल्म का बजट मात्र 30 करोड़ रुपये था और इसमें कोई बड़ा स्टारकास्ट भी नहीं था. बावजूद इसके, यह फिल्म दर्शकों को इतनी पसंद आई कि बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया. अब भी फिल्म जिस हिसाब से कमाई कर रही है, उसे देखकर अब ऐसी उम्मीदें भी जग गई हैं कि फिल्म आने वाले दिनों में एक और इतिहास बनाएगी. हालांकि, जब फिल्म रिलीज हुई थी तो किसी को यकीन नहीं था कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतना अच्छा करेगी.

ये भी पढ़ें:- Box office collection Monday: मिराई ने पकड़ी रफ्तार, एक चतुर नार की धीमी शुरुआत, जानें बॉक्स ऑफिस का हाल

About the Author: Ranjan Gupta
रंजन कुमार गुप्ता डिजिटल कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल न्यूज चैनल में तीन वर्ष से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे कंटेंट राइटिंग, गहन रिसर्च और SEO ऑप्टिमाइजेशन में माहिर हैं. शब्दों से असर डालना उनकी कला है और कंटेंट को गूगल पर रैंक कराना उनका जुनून! वो न केवल पाठकों के लिए उपयोगी और रोचक लेख तैयार करते हैं, बल्कि गूगल के एल्गोरिदम को भी ध्यान में रखते हुए SEO-बेस्ड कंटेंट तैयार करते हैं. रंजन का मानना है कि "हर जानकारी अगर सही रूप में दी जाए, तो वह लोगों की जिंदगी को प्रभावित कर सकती है." यही सोच उन्हें हर लेख में निखरने का अवसर देती है.
Leave A Comment

यह भी पढ़ें

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

[newsletter_form]

खास आकर्षण