Box Office collection report: ‘मिराय’ की कमाई में गिरावट, ‘डेमन स्लेयर’ और ‘लोका: चैप्टर 1’ ने बनाई पकड़

Authored By: Ranjan Gupta

Published On: Thursday, September 18, 2025

Updated On: Thursday, September 18, 2025

Box Office Collection Report, मिराय कमाई, डेमन स्लेयर, लोका चैप्टर 1.

Box office collection report: तेजा सज्जा की फिल्म ‘मिराय’ का छठे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है, जिसमें गिरावट देखने को मिली है. वहीं, ‘डेमन स्लेयर’ और ‘लोका: चैप्टर 1’ ने दर्शकों का दिल जीतकर मजबूत पकड़ बनाई हुई है. इसके अलावा ‘बागी 4’, ‘द बंगाल फाइल्स’ और ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ की कमाई में उतार-चढ़ाव जारी है.

Authored By: Ranjan Gupta

Updated On: Thursday, September 18, 2025

Box office collection report & update: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई भाषाओं और शैलियों की फिल्में एक साथ प्रतिस्पर्धा कर रही हैं. साउथ इंडियन स्टार तेजा सज्जा की ‘मिराय’ ने शुरुआत में जबरदस्त प्रदर्शन किया था, लेकिन वीकडेज में फिल्म की कमाई लगातार गिरती जा रही है. दूसरी ओर, जापानी एनीमे फिल्म ‘डेमन स्लेयर: इन्फिनिटी कैसल’ और मलयालम मूवी ‘लोका: चैप्टर 1’ दर्शकों को अपनी ओर खींचने में सफल रही हैं. वहीं टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ और विवेक अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’ को दर्शकों से उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है. हॉलीवुड की हॉरर फिल्म ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ की भी रफ्तार दूसरे हफ्ते में सुस्त पड़ चुकी है. ऐसे में आइए जानते हैं बुधवार के दिन सभी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हाल.

मिराय ने बुधवार को कितना किया कलेक्शन?

box office collection report

साउथ के एक्टर तेजा सज्जा की फिल्म मिराय ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी. लेकिन वीकडेज में इसकी रफ्तार लगातार धीमी होती जा रही है. फिल्म ने सोमवार को 6.4 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि मंगलवार को यह आंकड़ा घटकर 6 करोड़ रुपये रह गया.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, मिराय (Mirai Box office collection day 6) ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को लगभग 4.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म की कुल 6 दिनों की कमाई अब बढ़कर 61.50 करोड़ रुपये हो गई है.

डेमन स्लेयर: इन्फिनिटी कैसल का बॉक्स ऑफिस हाल

box office collection report (Demon Slayer)

जापानी एनीमे फिल्म डेमन स्लेयर: इन्फिनिटी कैसल भारतीय सिनेमाघरों में लगातार अच्छी पकड़ बनाए हुए है. Demon Slayer infinity castle Box office collection day 13 ने पहले दिन ही 13 करोड़ रुपये की मजबूत ओपनिंग ली थी. सोमवार को इसने 3.9 करोड़ का कारोबार किया था और मंगलवार को इसकी कमाई 4.28 करोड़ रही.

रिपोर्ट के मुताबिक, डेमन स्लेयर ने बुधवार यानी छठे दिन लगभग 3.50 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही इस फिल्म का कुल 6 दिनों का कलेक्शन अब 51.28 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है.

बागी 4 की दूसरे बुधवार की कमाई

box office collection report (Baaghi 4)

टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 4 का बॉक्स ऑफिस सफर उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा. रिलीज को 13 दिन हो चुके हैं और फिल्म की कमाई अब लाखों में सिमट गई है. पहले हफ्ते के बाद इसके बिजनेस में भारी गिरावट देखने को मिली. सोमवार को फिल्म ने 75 लाख रुपये जुटाए थे, जबकि मंगलवार को यह 89 लाख रुपये तक पहुंची.

बुधवार यानी 13वें दिन बागी 4 ने लगभग 68 लाख रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 51.97 करोड़ रुपये हो गया है.

द बंगाल फाइल्स की दूसरे बुधवार की स्थिति

box office collection report (the bengal files)

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द बंगाल फाइल्स बॉक्स ऑफिस (The Bengal Files Box office collection today update) पर कमजोर साबित हो रही है. दर्शकों का रिस्पॉन्स उम्मीद के मुताबिक नहीं मिला और अब फिल्म की कमाई बेहद कम रह गई है. सोमवार को फिल्म ने केवल 40 लाख रुपये कमाए थे और मंगलवार को थोड़ी बढ़त लेते हुए 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया.

रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार को द बंगाल फाइल्स का कलेक्शन और गिरकर 39 लाख रुपये रह गया. इस तरह 13 दिनों में फिल्म की कुल कमाई 15.39 करोड़ रुपये तक ही पहुंच पाई है.

द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

  • हॉलीवुड हॉरर फिल्म द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स ने पहले हफ्ते में जबरदस्त कमाई की थी, लेकिन दूसरे हफ्ते में इसकी रफ्तार भी थम सी गई. सोमवार को फिल्म ने 1 करोड़ रुपये का कारोबार किया था और मंगलवार को 1.3 करोड़ रुपये जुटाए.
  • अब बुधवार का डेटा भी सामने आ गया है. The Conjuring: Last Rites Box office collection day 13 की बात करें तो इस फिल्म ने 82 लाख रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ फिल्म की कुल 13 दिनों की कमाई 78.47 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

लोका: चैप्टर 1 की बॉक्स ऑफिस पर कमाई

box office collection report

कल्याणी प्रियदर्शन स्टारर मलयालम फिल्म लोका: चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस (Lokah chapter 1 Box office collection today) पर सरप्राइज ब्लॉकबस्टर बन गई है. करीब 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने तीन हफ्तों में लागत से कई गुना ज्यादा कमाई कर ली है. हालांकि तीसरे हफ्ते में इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर हो गई है. सोमवार को फिल्म ने 2.75 करोड़ का बिजनेस किया था, वहीं मंगलवार को 2.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार यानी 21वें दिन लोका: चैप्टर 1 ने लगभग 2.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इसके साथ फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 126.90 करोड़ रुपये हो गया है.

ये भी पढ़ें:- Box Office Collection: ‘मिराई’ और ‘हीर एक्सप्रेस’ की धूम, ‘एक चतुर नार’ और ‘लव इन वियतनाम’ का नहीं चला जादू

About the Author: Ranjan Gupta
रंजन कुमार गुप्ता डिजिटल कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल न्यूज चैनल में तीन वर्ष से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे कंटेंट राइटिंग, गहन रिसर्च और SEO ऑप्टिमाइजेशन में माहिर हैं. शब्दों से असर डालना उनकी कला है और कंटेंट को गूगल पर रैंक कराना उनका जुनून! वो न केवल पाठकों के लिए उपयोगी और रोचक लेख तैयार करते हैं, बल्कि गूगल के एल्गोरिदम को भी ध्यान में रखते हुए SEO-बेस्ड कंटेंट तैयार करते हैं. रंजन का मानना है कि "हर जानकारी अगर सही रूप में दी जाए, तो वह लोगों की जिंदगी को प्रभावित कर सकती है." यही सोच उन्हें हर लेख में निखरने का अवसर देती है.
Leave A Comment

यह भी पढ़ें

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

[newsletter_form]

खास आकर्षण