Box Office Report: ‘निशानची’ और ‘अजेय’ रही फीकी, ‘जॉली एलएलबी 3’ ने छापे नोट

Authored By: Ranjan Gupta

Published On: Saturday, September 20, 2025

Updated On: Saturday, September 20, 2025

Box Office Report: निशानची, अजय और जॉली एलएलबी 3 के कलेक्शन अपडेट.

Box office report: 19 सितंबर को रिलीज हुई तीन बड़ी फिल्मों जॉली एलएलबी 3, निशानची और अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी ने बॉक्स ऑफिस पर अलग-अलग प्रदर्शन किया. शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि जहां अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जॉली एलएलबी 3 ने दमदार ओपनिंग की, वहीं बाकी दोनों फिल्में उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं.

Authored By: Ranjan Gupta

Updated On: Saturday, September 20, 2025

Box office report: शुक्रवार, 19 सितंबर 2025 का दिन हिंदी सिनेमा के लिए खास रहा क्योंकि एक साथ तीन चर्चित फिल्में सिनेमाघरों में आईं जॉली एलएलबी 3, निशानची और अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी. तीनों ही फिल्मों को दर्शकों और समीक्षकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है. ऐसे में यह जानना दिलचस्प है कि पहले दिन किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई की और किसकी शुरुआत फीकी रही.

जॉली एलएलबी 3: दमदार शुरुआत

Box office report(Jolly LLB 3)

अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर जॉली एलएलबी 3 ने रिलीज़ के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर बढ़त बना ली. सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी इस कोर्टरूम ड्रामा में कॉमेडी और इमोशंस दोनों का तड़का है. फिल्म में हुमा कुरैशी और अमृता राव भी अहम किरदार निभा रही हैं.

Jolly LLB 3 Box office collection day 1 की बात करें तो Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट (1 बजे तक) के मुताबिक, जॉली एलएलबी 3 ने 1.63 करोड़ का कलेक्शन किया है. हालांकि, यह आंकड़े शाम तक अच्छे-खासे अपडेट हो जायेंगे, लेकिन शुरुआत को देखते हुए फिल्म बाकी अन्य से आगे हैं. यह सीरीज़ पहले भी दर्शकों को खूब पसंद आई थी और तीसरे भाग से भी यही उम्मीदें जुड़ी हैं. फैमिली और यूथ ऑडियंस के बीच इसकी अच्छी पकड़ दिख रही है.

निशानची: स्लो ओपनिंग

Box office report( Nishaanchi)

अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी निशानची ने धीमी शुरुआत की. यह फिल्म बाल ठाकरे के पोते ऐश्वर्य ठाकरे की डेब्यू मूवी है. ऐक्शन-ड्रामा जॉनर में बनी इस फिल्म से उम्मीदें बड़ी थीं, लेकिन शुरुआती कमाई उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी. Nishaanchi Box office collection day 1 पर नजर डालें तो sacnilk की शुरूआती रिपोर्ट (1 बजे तक) के मुताबिक, निशानची ने महज 0.1 करोड़ का कलेक्शन किया है. अगर वीकेंड तक दर्शकों का सपोर्ट नहीं मिला तो फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर टिके रहना मुश्किल हो सकता है.

अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी

Box office report(Ajey The Untold Story of a Yogi)

अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी, जो योगी आदित्यनाथ की जिंदगी से प्रेरित किताब “द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर” पर आधारित है, को दर्शकों से हल्की प्रतिक्रिया मिली. रवींद्र गौतम के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनंत जोशी योगी आदित्यनाथ की भूमिका में हैं, जबकि परेश रावल, दिनेश लाल यादव और पवन मल्होत्रा जैसे कलाकार सहायक भूमिकाओं में नजर आते हैं.

Ajey: The Untold Story of a Yogi Box office collection day 1 की बात करें तो sacnilk की शुरूआती रिपोर्ट (1 बजे तक) के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन महज 0.10 करोड़ की कमाई की. कंटेंट आधारित होने के कारण उम्मीद की जा रही है कि वर्ड ऑफ माउथ से इसकी ग्रोथ हो सकती है.

वीकेंड पर होगा असली इम्तिहान

तीनों फिल्मों की रिलीज़ ने बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला तो दिलचस्प बना दिया है, लेकिन पहले दिन के आंकड़ों ने साफ कर दिया है कि फिलहाल जॉली एलएलबी 3 सबसे आगे है. जहां अक्षय-अरशद की जोड़ी दर्शकों को थिएटर तक खींचने में सफल रही है, वहीं अन्य दो फिल्मों को ऑडियंस का भरोसा जीतने के लिए वीकेंड तक इंतजार करना होगा. अब देखना होगा कि शनिवार और रविवार को इन फिल्मों की कमाई किस दिशा में जाती है और क्या इनमें से कोई फिल्म बड़ी कमाई कर पाती है या नहीं.

यह भी पढ़ें :- Jolly LLB 3 Box Office Collection Day1: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म की धीमी शुरुआत

 

About the Author: Ranjan Gupta
रंजन कुमार गुप्ता डिजिटल कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल न्यूज चैनल में तीन वर्ष से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे कंटेंट राइटिंग, गहन रिसर्च और SEO ऑप्टिमाइजेशन में माहिर हैं. शब्दों से असर डालना उनकी कला है और कंटेंट को गूगल पर रैंक कराना उनका जुनून! वो न केवल पाठकों के लिए उपयोगी और रोचक लेख तैयार करते हैं, बल्कि गूगल के एल्गोरिदम को भी ध्यान में रखते हुए SEO-बेस्ड कंटेंट तैयार करते हैं. रंजन का मानना है कि "हर जानकारी अगर सही रूप में दी जाए, तो वह लोगों की जिंदगी को प्रभावित कर सकती है." यही सोच उन्हें हर लेख में निखरने का अवसर देती है.
Leave A Comment

यह भी पढ़ें

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

[newsletter_form]

खास आकर्षण