Modi सरकार में बड़े फेरबदल की आहट! 13 मंत्री पद खाली, किसकी होगी एंट्री और किसका बदलेगा मंत्रालय?

Authored By: Galgotias Times Bureau

Published On: Wednesday, October 7, 2026

Last Updated On: Wednesday, October 7, 2026

मोदी सरकार में Cabinet Reshuffle और मंत्रिपरिषद विस्तार की तैयारी
मोदी सरकार में Cabinet Reshuffle और मंत्रिपरिषद विस्तार की तैयारी

संसद सत्र से पहले मोदी सरकार में Cabinet Reshuffle की चर्चा तेज हो गई है. 13 मंत्री पद खाली हैं और करीब 12 मंत्रियों के पास अतिरिक्त मंत्रालयों की जिम्मेदारी है. अब नए चेहरों की एंट्री और विभागों में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं.

Authored By: Galgotias Times Bureau

Last Updated On: Wednesday, October 7, 2026

Cabinet Reshuffle: संसद के आगामी सत्र से पहले केंद्र सरकार में बड़े स्तर पर मंत्रिपरिषद विस्तार और फेरबदल के आसार नजर आ रहे हैं. मौजूदा समय में केंद्र में 13 मंत्री प द(Cabinet Reshuffle) खाली हैं, जिसके कारण कई वरिष्ठ मंत्रियों के पास तीन-तीन मंत्रालयों का अतिरिक्त प्रभार है. कामकाज की गति को सुचारू बनाने और बढ़ते दबाव को कम करने के लिए शीर्ष स्तर पर नए चेहरों को शामिल करने तथा कुछ मंत्रियों के विभागों में बदलाव की तैयारी की चर्चाएं तेज हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) की सरकार के मौजूदा कार्यकाल में निर्धारित संख्या के लिहाज से इस समय 13 मंत्री पद खाली पड़े हैं. कई कैबिनेट (Cabinet) मंत्रियों को दो से तीन मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभालनी पड़ रही है, जिससे कामकाज की गति प्रभावित हो रही है. इस स्थिति से निपटने और प्रशासनिक संतुलन साधने के लिए शीर्ष स्तर पर मंथन तेज हो गया है.

​दो और इस्तीफों की संभावना

हालिया राजनीतिक घटनाक्रमों और राज्यसभा समीकरणों के चलते माना जा रहा है कि दो और मंत्री अपने पदों से इस्तीफा दे सकते हैं. मंत्रियों पर बढ़ते दबाव को देखते हुए संसद सत्र से पहले मंत्रिपरिषद विस्तार की प्रबल संभावना जताई जा रही है. इस संभावित विस्तार में कुछ नए चेहरों को एंट्री मिल सकती है, जबकि कई मौजूदा मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया जा सकता है.

​12 मंत्रियों के पास अतिरिक्त पोर्टफोलियो

वर्तमान में मोदी कैबिनेट (Narendra Modi Cabinet) के लगभग 40% (करीब 12) मंत्रियों के पास एक से अधिक मंत्रालयों का प्रभार है. दो मंत्रियों के पास तो तीन-तीन महत्वपूर्ण मंत्रालयों का जिम्मा है. कार्यभार के इस असंतुलन को दूर करने के लिए आगामी सत्र से पहले कैबिनेट पुनर्गठन की संभावना काफी मजबूत मानी जा रही है.

Wriiten By: Rajiv Mandal

यह भी पढ़ें :- Parliamentary Committee 2026: बड़ा फेरबदल, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

About the Author: Galgotias Times Bureau
गलगोटियाज टाइम्स एक अग्रणी समाचार संगठन है जो शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, बिजनेस, खेल, मनोरंजन, लाइफस्टाइल और नवाचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देता है। यह संस्थान न केवल समाचार प्रसारण में अग्रणी है, बल्कि पत्रकारिता के क्षेत्र में नवाचार/अलग करने वाली युवा प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान करता है। अपनी निष्पक्ष और गहन रिपोर्टिंग के लिए जाना जाने वाला यह संस्थान क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वसनीय समाचार संचार का प्रतिनिधित्व करता है।
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य खबरें