About Author: अंशु सिंह पिछले बीस वर्षों से हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं। उनका कार्यकाल देश के प्रमुख समाचार पत्र दैनिक जागरण और अन्य राष्ट्रीय समाचार माध्यमों में प्रेरणादायक लेखन और संपादकीय योगदान के लिए उल्लेखनीय है। उन्होंने शिक्षा एवं करियर, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक मुद्दों, संस्कृति, प्रौद्योगिकी, यात्रा एवं पर्यटन, जीवनशैली और मनोरंजन जैसे विषयों पर कई प्रभावशाली लेख लिखे हैं। उनकी लेखनी में गहरी सामाजिक समझ और प्रगतिशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को न केवल जानकारी बल्कि प्रेरणा भी प्रदान करती है। उनके द्वारा लिखे गए सैकड़ों आलेख पाठकों के बीच गहरी छाप छोड़ चुके हैं।
Posts By: अंशु सिंह
Palash’s open letter to Akshay : लोकप्रिय बैंड यूफोरिया (Euphoria) के मुख्य सिंगर पलाश सेन (Palash Sen) ने अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के नाम एक खुला पत्र लिखा है. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस पत्र को पढ़ने के बाद सभी पलाश की तारीफ कर रहे हैं. आखिर क्या है इस पत्र में और पलाश ने क्यों लिखा है ये पत्र ?
Maddock’s ‘Bhool Chuk Maaf’ : फिल्म ‘छावा’ (Chhaava) का खुमार अभी फीका भी नहीं पड़ा है कि मैडॉक अपनी अगली फिल्म ‘भूल चुक माफ’ (Bhool Chuk Maaf) लेकर तैयार है. अप्रैल महीने में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म का बेहद दिलचस्प टीजर रिलीज किया जा चुका है. फिल्म में पहली बार राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi) की जोड़ी एक साथ स्क्रीन साझा कर रही है. देखना है कि इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में दर्शकों को इनकी जोड़ी कितनी पसंद आती है?
लेह का तापमान इन दिनों -10 डिग्री के आसपास चल रहा है. बर्फीली, ठंडी हवाएं भी बह रही हैं. लेकिन लेह से करीब 60 किलोमीटर दूर लिकर गांव के पास, सड़क किनारे पहाड़ी पर दुनिया भर से आए वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर्स डेरा डाले हुए हैं. आप पूछेंगे क्यों? दरअसल, दिसंबर से फरवरी के बीच जब ऊपर पहाड़ों पर ज्यादा बर्फबारी होती है, तो ‘पहाड़ों के भूत’ (Ghost of the mountains) कहे जाने वाले हिम तेंदुए (SNOW LEOPARD) शिकार के लिए नीचे आते हैं. इसलिए हिम तेंदुओं को अपने कैमरे में कैद करने के लिए विश्व भर के फोटोग्राफर्स लेह पहुंचे हुए हैं. आखिर क्यों इतने खास हैं हिम तेंदुए, आइए जानते हैं...
Vicky’s Chhaava roars at Box Office : छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज की वीरगाथा सुनाने वाली फिल्म 'छावा' (Chhaava) की गरज बॉक्स ऑफिस पर सुनाई दे रही है. विक्की कौशल अभिनीत इस फिल्म को शानदार ओपनिंग मिली है. पहले दिन ही छावा के करीब 31 करोड़ रुपये कमाने की खबर है. अब तक फिल्म की कुल कमाई 32.33 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इस तरह, यह साल 2025 की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है.
Shilpa Shirodkar second innings : हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बहनों की जोड़ियों का एक अलग ही जलवा रहा है. फराह-तब्बू, करिश्मा-करीना, काजोल-तनिषा, शिल्पा-शमिता शेट्टी के अलावा 90 के दशक के अंत की एक बेहद प्रसिद्ध जोड़ी रही है शिरोडकर बहनों, शिल्पा एवं शमिता की जोड़ी. शिल्पा ने साल 2000 में इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था. 2013 में वे दोबारा लौटीं और कुछेक टीवी सीरियल में काम करने के बाद फिर से गायब हो गईं. आठ साल बाद वे बिग बॉस सीजन 18 की एक प्रतिभागी के रूप में फिर से सुर्खियों में हैं. चर्चा है कि शिल्पा बॉलीवुड में अपनी दूसरी पारी की शुरुआत करना चाहती हैं. देखना दिलचस्प होगा कि उनकी ये कोशिश सफल होती या नहीं?
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में इन दिनों भारतीय-अमेरिकी कंप्यूटर साइंटिस्ट एवं एंटरप्रेन्योर अरविंद श्रीनिवास (Aravind Srinivas) की खूब चर्चा हो रही है. उन्होंने एक ऐसी एआइ आधारित कंपनी की स्थापना की है, जो हर सवाल के सटीक जवाब देने का दावा करती है. यानी कंपनी का सर्च इंजन किसी वेबसाइट पर ले जाने की बजाय डायरेक्ट यूजर्स के सवालों का जवाब दे सकता है.
Nanoship gaining popularity in Zen Z: जेन जी (Gen Z) के शब्दकोष से लेकर उनकी जिंदगी में बहुत कुछ ऐसा है, जो हमें इस तेजी से बदलते दौर की झलक देता है. डेटिंग पहले भी होती थी, लेकिन इस पीढ़ी के डेटिंग का अंदाज बिल्कुल अलग है. तभी तो हाल के दिनों में सिचुएशनशिप (Situationship) एवं सिमर डेटिंग (Simmer Dating) की खूब चर्चा हो रही है. इसी कड़ी में डेटिंग का एक और तरीका जो तेजी से लोकप्रिय हुआ है, वह है नैनोशिप (Nanoship). आखिर क्या है ये नैनोशिप, जो जेन जी को इतना लुभा रही है?
देश में स्टार किड्स की कमी नहीं है, जो लोकप्रिय एवं सफल होने के साथ ही काफी संपत्ति भी रखते हैं. लेकिन 32 वर्षीय काव्या मारन (Kavya Maran) एक ऐसी शख्सियत हैं, जो कभी किसी फिल्म का हिस्सा नहीं रहीं. बावजूद इसके, लोकप्रियता, संपत्ति एवं सफलता के मामले में आलिया भट्ट, अनन्या पांडे, सुहाना खान से आगे निकलने का दम रखती हैं. उनकी चमक को फीका कर सकती हैं. काव्या मारन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की सीईओ होने के साथ-साथ मीडिया मुगल एवं ‘भारत के बिल गेट्स’ कहे जाने वाले कलानिधि मारन (Kalanithi Maran) की बेटी हैं. इन दिनों वे एक नई क्रिकेट टीम में बड़ा निवेश करके सुर्खियों में हैं.
Jurassic World : Rebirth : जुरासिक पार्क फ्रेंचाइजी की सातवीं फिल्म ‘जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ’ (Jurassic World : Rebirth) का करीब तीन साल का लंबा इंतजार खत्म हो चुका है. यूनिवर्सल पिक्चर्स ने फिल्म का पहला आधिकारिक ट्रेलर जारी कर दिया है, जो प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहा है. स्कारलेट जोहानसन (Scarlett Johansson) अभिनीत इस फिल्म में एक्शन से भरपूर दृश्य, दिलचस्प किरदार और बहुत कुछ है. सबसे बड़ी बात ये है कि फिल्म के जरिये स्कारलेट का बहुत पुराना सपना पूरा होने जा रहा है.
शांतनु नायडू (Shantanu Naidu) को टाटा मोटर्स का जनरल मैनेजर एवं स्ट्रेटेजिक इनिशिएटिव्स का हेड बनाया गया है. खुद उन्होंने अपने लिंक्डइन पेज पर इस नई जिम्मेदारी मिलने की जानकारी साझा की है. शांतनु टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन दिवंगत रतन टाटा के सबसे करीबियों में गिने जाते हैं. अपनी वसीयत में रतन टाटा शांतनु के नाम बहुत कुछ लिखकर गए हैं. उन्होंने उनका एजुकेशन लोन एवं गुडफेलोज में अपनी हिस्सेदारी खत्म कर दी है. आखिर कौन हैं शांतनु नायडू, जिनपर रतन टाटा इतना ज्यादा भरोसा करते थे?



