About Author: अंशु सिंह पिछले बीस वर्षों से हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं। उनका कार्यकाल देश के प्रमुख समाचार पत्र दैनिक जागरण और अन्य राष्ट्रीय समाचार माध्यमों में प्रेरणादायक लेखन और संपादकीय योगदान के लिए उल्लेखनीय है। उन्होंने शिक्षा एवं करियर, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक मुद्दों, संस्कृति, प्रौद्योगिकी, यात्रा एवं पर्यटन, जीवनशैली और मनोरंजन जैसे विषयों पर कई प्रभावशाली लेख लिखे हैं। उनकी लेखनी में गहरी सामाजिक समझ और प्रगतिशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को न केवल जानकारी बल्कि प्रेरणा भी प्रदान करती है। उनके द्वारा लिखे गए सैकड़ों आलेख पाठकों के बीच गहरी छाप छोड़ चुके हैं।
Posts By: अंशु सिंह
Social Media made Stars : महाकुंभ मेले में माला बेचने वाली वायरल गर्ल मोनालिसा अब बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं. उन्हें फिल्म का ऑफर आया है. मोनालिसा अकेली नहीं हैं, जिन्हें सोशल मीडिया ने रातों रात सभी का चहेता बना दिया. इनसे पहले भी सोशल मीडिया पर वायरल होने के कारण कई लोगों की किस्मत अचानक से चमक उठी. लेकिन कम समय में ही वे फिर गुमनामी के अंधेरे में चले गए.
Kriti Sanon’s journey in Film Industry : कृति सेनन (Kriti Sanon) ने कभी सोचा नहीं था कि एक दिन वे अभिनेत्री बनेंगी. लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में करीब एक दशक बिताने के बाद आज कृति को अपने काम में मजा आ रहा. अपने किरदारों के साथ प्रयोग और नई-नई भूमिकाएं करना उन्हें अच्छा लगता है. जैसे फिल्म ‘तेरी बातों में उलझा जिया’ में कृति एक रोबोट की भूमिका में नजर आईं थीं. इन दिनों उनकी चर्चा फिल्म ‘तेरे इश्क में’(Tere Ishq Mein), को लेकर हो रही है। फिल्म के रिलीज हुए ट्रेलर में कृति का रोल काफी इंटेंस दिखाई दिया. इसमें उनकी जोड़ी तमिल स्टार धनुष (Dhanush) के साथ बनी है. वे तीसरी बार किसी दक्षिण भारतीय अभिनेता के साथ बड़े पर्दे पर सबके सामने होंगी. देखना है कि इस बार उनकी जोड़ी को दर्शकों का कितना प्यार मिल पाता है?
Farah Khan and her Culinary Skills : अपने इशारे पर बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हसीनाओं एवं अभिनेताओं को डांस कराने वाली फराह खान (Farah Khan) की कलिनरी स्किल्स (Culinary Skills) भी कम नहीं है. फिल्म इंडस्ट्री के उनके दोस्त फराह के जायकेदार व्यंजनों का अक्सर ही स्वाद लेते रहते हैं. इसके अलावा, अपने यूट्यूब चैनल के जरिये वे सेलिब्रिटीज के पसंदीदा व्यंजनों से दर्शकों को रू-ब-रू कराती रहती हैं. इन दिनों फराह ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया’ (Celebrity Masterchef India) शो की मेजबान के रूप में सबके सामने हैं. शो को जज कर रहे हैं शेफ विकास खन्ना (Chef Vikas Khanna) एवं रणवीर बरार (Ranveer Brar). आइए जानते हैं कि आखिर फराह और कुकिंग शोज का रिश्ता कब से शुरू हुआ? कैसे उन्हें कुकिंग का शौक लगा?
विवादों का फिल्मों से पुराना रिश्ता रहा है. कई बार फिल्म को प्रमोट करने के लिए जानबूझकर विवाद खड़े किए जाते हैं. लेकिन हर बार इससे फायदा ही हो, ऐसा नहीं होता. विवादों के कारण फायदे से अधिक नुकसान ही उठाना पड़ता है. कंगना की ‘इमरजेंसी’ (Emergency) के बाद अब विक्की कौशल की 14 फरवरी को रिलीज होने वाली फिल्म ‘छावा’ (Chhaava) भी विवादों में घिर गई है.
डिजिटल होती दुनिया के बच्चों पर पड़ते प्रभाव को आज साफ तौर पर देखा जा सकता है. मोबाइल एवं वीडियो गेम्स की लत से तो पैरेंट्स परेशान हैं ही. अब बच्चों की लिखावट को लेकर भी उनकी चिंताएं बढ़ गई हैं. जी हां, अभिभावक परेशान हैं कि बच्चे, खासकर जेनरेशन जेड कलम एवं पेंसिल से बचने लगे हैं. यूं कहें कि वे हाथ से लिखना भूल रहे हैं.
बॉलीवुड में एक्शन हीरो की कमी नहीं रही है. अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, संजय दत्त, सनी देओल, अजय देवगन, अक्षय कुमार, ऋतिक रौशन, जॉन अब्राहम से लेकर टाइगर श्रॉफ एवं आयुष्मान खुराना सभी ने अपने एक्शन के जरिये दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है. कुछ समय पहले ही फिल्म ‘गदर-2’ से धमाकेदार वापसी करने वाले सनी देओल (Sunny Deol) एक बार फिर जबर्दस्त एक्शन के साथ बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं. सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर उनकी नई फिल्म ‘जाट’ (Jaat) का पोस्टर रिलीज हो चुका है, जिसमें सनी अपने कंधे पर एक रॉकेट लॉन्चर लिए हुए दिखाई दे रहे हैं. जबकि पीछे एक हेलीकॉप्टर चक्कर लगा रहा है. आखिर बढ़ती उम्र के बावजूद सनी को क्यों पसंद है एक्शन हीरो की अपनी इमेज?
बॉलीवुड में एक और स्टार जोड़ी छाने को तैयार है. बड़े पर्दे पर उनकी केमिस्ट्री देखने के लिए सभी बेकरार हैं. जी हां, आमिर खान के बेटे जुनैद खान (Junaid Khan) के साथ बोनी कपूर-श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर (Khushi Kapoor) पहली बार फिल्म 'लवयापा' (Loveyapa) में साथ नजर आने वाले हैं. दर्शकों की बढ़ी उत्सुकता के बीच फिल्म निर्माताओं ने इसका एक गाना ‘कौन किन्ना ज़रूरी सी…’ रिलीज किया है, जो दो टूटे हुए दिलों के दर्द को बखूबी बयां कर रहा है.
भारत का ऑनलाइन ट्रैवल मार्केट काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है. इसका आकार साल 2025 में 19.05 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक होने का अनुमान है. यात्रा की बुकिंग के लिए मोबाइल एप महत्वपूर्ण चैनल बन गए हैं. कई प्रमुख ट्रैवल कंपनियों ने कस्टमर्स के अनुकूल मोबाइल एप विकसित किए हैं, जिससे यात्री चलते-फिरते टिकट और ठहरने की जगह बुक कर सकते हैं. ऑनलाइन पेमेंट की बढ़ती विश्वसनीयता भी लोगों को ऑनलाइन ट्रैवल बुकिंग के लिए प्रेरित कर रही है. वे ऑनलाइन शॉपिंग से ज्यादा ऑनलाइन ट्रैवल बुकिंग पर खर्च कर रहे हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि एआइ, एआर के उपयोग से भारतीय ट्रैवल इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव आ सकता है.
अब एक्टर्स, पारिवारिक फर्ज निभाने के लिए करियर से ब्रेक लेने के अलावा अपने वीकेंड्स को कुछ इस तरह प्लान कर रहे हैं कि अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकें.
महाकुंभ मेला 12 साल में एक बार होता है और इसमें लाखों-करोड़ों श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में कंपोस्टेबल फूड पैकेजिंग मैटीरियल का निर्माण करने वाली कंपनी पैका लिमिटेड (Pakka limited) के प्रमुख ब्रांड ‘चक’ (CHUK) ने महाकुंभ मेला ट्रस्ट के साथ हाथ मिलाया है, ताकि इस आयोजन के लिए आधिकारिक टेबलवेयर आपूर्तिकर्ता के रूप में कार्य कर सके। इस साझेदारी का उद्देश्य प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में सस्टेनेबल एवं इको फ्रेंडली टेबलवेयर प्रोडक्ट उपलब्ध कराना है।



