Assembly By-Elections 2024 : यूपी, पंजाब और केरल में विधानसभा उपचुनाव की तारीख में चुनाव आयोग ने किया बदलाव

Authored By: सतीश झा

Published On: Monday, November 4, 2024

election commission
election commission

चुनाव आयोग ने यूपी, पंजाब और केरल में विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान की तारीख में बदलाव किया है। पहले 13 नवंबर को निर्धारित मतदान अब 20 नवंबर को होगा।

Authored By: सतीश झा

Last Updated On: Monday, November 4, 2024

इस बदलाव का कारण त्यौहारों का समय होना बताया जा रहा है, जिसके चलते चुनाव आयोग ने यह निर्णय लिया है। आयोग ने उन सभी मांगों पर ध्यान दिया था, जिनमें कहा गया था कि उपचुनाव की तारीखों में बदलाव किया जाए ताकि मतदाता अपने त्योहारों का पालन कर सकें और मतदान में भाग ले सकें। कांग्रेस सहित कई दलों के नेताओं ने चुनाव आयोग के इस निर्णय पर सवाल भी उठाए हैं।

चुनाव आयोग ने कहा कि यह निर्णय मतदाताओं की सुविधा और अधिकतम मतदान सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है। अब उपचुनाव के लिए मतदान 20 नवंबर को होगा, जिससे नागरिक बेहतर तरीके से अपने मतदान अधिकार का उपयोग कर सकें।

कांग्रेस नेता ने उठाए तारीखों के बदलाव पर सवाल

कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने उपचुनाव के पुनर्निर्धारण पर कहा, “क्या जब तारीख तय कर रहे थे तब अवकाश का पता नहीं था? त्यौहार पहले से तय होते हैं। उपचुनाव में भाजपा बुरी तरह हारने वाली है, इसलिए वह चिंतित है और चुनाव आयोग भाजपा का पूरा समर्थन कर रहा है, उनके हिसाब से तारीख तय कर रहा है… यह चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवालिया निशान है… जो सरकार एक राष्ट्र-एक चुनाव का शोर मचाती है, क्या वह ऐसे चुनाव कराएगी, उपचुनाव तो एक साथ करा नहीं पा रहे और एक राष्ट्र एक चुनाव की बात कर रहे हैं…”

कहीं न कहीं कुछ तालमेल बैठाकर तारीख बदली गई :सांसद डिंपल यादव

समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने कहा, “उपचुनाव के मतदान की तारीख बदलकर 20 नवंबर कर दी गई है। कहीं न कहीं हलचल मची हुई है… हम जो अच्छा काम कर रहे हैं और महाराष्ट्र में भी कुछ सीटों पर हम चुनाव लड़ रहे हैं, उसे देखते हुए कहीं न कहीं कुछ तालमेल बैठाकर तारीख बदली गई है।”

About the Author: सतीश झा
सतीश झा की लेखनी में समाज की जमीनी सच्चाई और प्रगतिशील दृष्टिकोण का मेल दिखाई देता है। बीते 20 वर्षों में राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचारों के साथ-साथ राज्यों की खबरों पर व्यापक और गहन लेखन किया है। उनकी विशेषता समसामयिक विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना और पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाना है। राजनीति से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक, उनकी गहन पकड़ और निष्पक्षता ने उन्हें पत्रकारिता जगत में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है
Leave A Comment

अन्य खबरें