पहली बार फिल्म ‘देवा’ में दिखेगी शाहिद और पूजा हेगड़े की जोड़ी, 31 जनवरी को होगी रिलीज

पहली बार फिल्म ‘देवा’ में दिखेगी शाहिद और पूजा हेगड़े की जोड़ी, 31 जनवरी को होगी रिलीज

Authored By: अंशु सिंह

Published On: Wednesday, January 1, 2025

Shahid Kapoor aur Pooja Hegde ki film 'Deva' release date
Shahid Kapoor aur Pooja Hegde ki film 'Deva' release date

अभिनेता शाहिद कपूर अपनी अगली फिल्म 'देवा' को लेकर इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। क्योंकि करीब एक साल के बाद उनकी बड़े पर्दे पर वापसी हो रही है। इस एक्शन थ्रिलर में वे एक दमदार भूमिका में नजर आने वाले हैं। मलयालम फिल्ममेकर रोशन एंड्रयूज के निर्देशन में बनी इस फिल्म का पहला पोस्टर 1 जनवरी को रिलीज किया जाएगा, जबकि फिल्म 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Authored By: अंशु सिंह

Updated On: Tuesday, January 28, 2025

फिल्म ‘देवा’ (DEVA) का पहला पोस्टर नए साल के पहले दिन उनके प्रशंसकों के लिए एक खास तोहफा होगा। बताया जा रहा है कि फिल्म में शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) का पुलिस अधिकारी की भूमिका में दमदार अवतार देखने को मिलेगा। खबरें हैं कि इस फिल्म का खास कनेक्शन दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन से है। इस कारण लोगों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

शाहिद-पूजा की जोड़ी पहली बार होगी साथ

फिल्म में शाहिद कपूर के साथ दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी पहचानी अभिनेत्री पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह पहला मौका होगा जब शाहिद और पूजा की जोड़ी बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देगी। इसके अलावा, अभिनेता पावेल गुलाटी भी फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

31 जनवरी को होगी रिलीज

‘देवा’ का निर्माण जीस्टूडियोत एवं निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर ने किया है। यह फिल्म 31 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। पहले इसे 14 फरवरी को रिलीज किया जाना था, लेकिन निर्माताओं ने इंस्टाग्राम पर नई तारीख का ऐलान कर दिया है। शाहिद कपूर को पिछली बार फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में देखा गया था, जिसमें वह कृति सैनन के साथ नजर आए थे। इस फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों से खूब सराहना मिली थी।

(हिंदुस्तान समाचार के इनपुट्स के साथ)

About the Author: अंशु सिंह
अंशु सिंह पिछले बीस वर्षों से हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं। उनका कार्यकाल देश के प्रमुख समाचार पत्र दैनिक जागरण और अन्य राष्ट्रीय समाचार माध्यमों में प्रेरणादायक लेखन और संपादकीय योगदान के लिए उल्लेखनीय है। उन्होंने शिक्षा एवं करियर, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक मुद्दों, संस्कृति, प्रौद्योगिकी, यात्रा एवं पर्यटन, जीवनशैली और मनोरंजन जैसे विषयों पर कई प्रभावशाली लेख लिखे हैं। उनकी लेखनी में गहरी सामाजिक समझ और प्रगतिशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को न केवल जानकारी बल्कि प्रेरणा भी प्रदान करती है। उनके द्वारा लिखे गए सैकड़ों आलेख पाठकों के बीच गहरी छाप छोड़ चुके हैं।
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य मनोरंजन खबरें