दादा साहेब फाल्के पुरस्कार (Dada Saheb Phalke Award) से सम्मानित होंगे मिथुन चक्रवर्ती, पहली प्रतिक्रिया में कही ये बात

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार (Dada Saheb Phalke Award) से सम्मानित होंगे मिथुन चक्रवर्ती, पहली प्रतिक्रिया में कही ये बात

Authored By: सतीश झा

Published On: Monday, September 30, 2024

Last Updated On: Sunday, April 27, 2025

Bollywood Actor Mithun Chakraborty
Bollywood Actor Mithun Chakraborty

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और अपने डांसिंग स्किल से धूम मचाने वाले मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा जाएगा।

Authored By: सतीश झा

Last Updated On: Sunday, April 27, 2025

74 वर्षीय मिथुन चक्रवर्ती ने अपने करियर की शुरुआत पैरेलल सिनेमा से की थी, जिसमें उनकी पहली फिल्म “मृगया” थी। इसके बाद, उन्होंने अपने अनोखे डांस मूव्स और अदाकारी से बॉलीवुड में अपनी एक खास पहचान बनाई। उनकी डांसिंग शैली और अभिनय ने उन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे चहेते सितारों में शुमार कर दिया है।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (Union Minister Ashwini Vaishnav) से सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी

केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि यह ऐलान करते हुए मुझे गर्व महसूस हो रहा है कि दादा साहब फाल्के चयन जूरी ने मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) को यह पुरस्कार देने का फैसला किया है। 8 अक्टूबर को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।”

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “मिथुन दा एक ऐसे एक्टर और एक ऐसे व्यक्तित्व हैं जिन्होंने जीवन में संघर्ष के बाद अपनी ऐसी पहचान बनाई जो दादा साहेब फाल्के अवार्ड के लिए चुने गए… मिथुन दा ने अपने फिल्मों से एक अलग छाप छोड़ी है, उन्होंने हर क्षेत्र में पहचान बनाई है..

मिथुन चक्रवर्ती ने कही ये बात

दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होने की घोषणा पर अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, “मेरे पास शब्द ही नहीं हैं…मैंने इसकी कल्पना भी नहीं की थी। मैं इसे अपने परिवार और पूरे विश्व में अपने प्रशंसकों को समर्पित करता हूं…”

कुछ महीने पहले भी मिला था पद्म पुरस्कार

मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिलने की खबर उनके हाल ही में पद्म भूषण से सम्मानित होने के कुछ ही महीनों बाद आई है, जिससे उनके प्रशंसकों और सिनेमा प्रेमियों में खुशी की लहर है। पद्म भूषण सम्मान समारोह इस साल अप्रैल में हुआ था, जहां अभिनेता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) से यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त किया था। सम्मान स्वीकार करते समय मिथुन दा ने अपनी भावनाओं का इज़हार करते हुए कहा था, “मैं बहुत खुश हूं। मैंने अपने जीवन में कभी किसी से अपने लिए कुछ नहीं मांगा। जब मुझे गृह मंत्रालय से फोन आया कि मुझे पद्म भूषण से सम्मानित किया जा रहा है, तो मैं एक मिनट के लिए चुप हो गया क्योंकि मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी।”

सामाजिक कार्यों में भी आगे रहते हैं मिथुन

उन्होंने करीब 350 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है जिसमें बंगाली, उड़िया, भोजपुरी, तेलुगु और पंजाबी फिल्में भी शामिल हैं। मिथुन चक्रवर्ती न केवल फिल्मी दुनिया में अपनी अदाकारी और डांसिंग के लिए मशहूर हैं, बल्कि वह सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। वह समाजसेवा के विभिन्न क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और जरूरतमंदों की मदद करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। दादा साहब फाल्के पुरस्कार से उन्हें सम्मानित किया जाना उनके करियर और समाज में किए गए योगदान का महत्वपूर्ण प्रतीक है।

About the Author: सतीश झा
सतीश झा की लेखनी में समाज की जमीनी सच्चाई और प्रगतिशील दृष्टिकोण का मेल दिखाई देता है। बीते 20 वर्षों में राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचारों के साथ-साथ राज्यों की खबरों पर व्यापक और गहन लेखन किया है। उनकी विशेषता समसामयिक विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना और पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाना है। राजनीति से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक, उनकी गहन पकड़ और निष्पक्षता ने उन्हें पत्रकारिता जगत में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य मनोरंजन खबरें