Raayan OTT release: धनुष की यह फिल्म इस दिनों ओटीटी पर होगी रिलीज
Raayan OTT release: धनुष की यह फिल्म इस दिनों ओटीटी पर होगी रिलीज
Authored By: संतोष आनंद
Published On: Saturday, August 17, 2024
Updated On: Saturday, April 26, 2025
Raayan थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अभिनेता धनुष मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 26 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों और आलोचकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी।
Authored By: संतोष आनंद
Updated On: Saturday, April 26, 2025
Raayan फिल्म 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्मों में से एक बन गई। यह फिल्म अब ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। स्ट्रीमिंग दिग्गज अमेजन प्राइम ने रायन की ओटीटी रिलीज की घोषणा की। यह सुपरहिट फिल्म 23 अगस्त, 2024 को ओटीटी पर रिलीज होगी। फिल्म को तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ में भी रिलीज किया जाएगा।
View this post on Instagram
रायन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
धनुष की 50वीं फिल्म 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी। मगर फिल्म ने 20 दिनों में दुनिया भर में 150 करोड़ रुपये की कमाई की थी। कमल हासन की इंडियन 2 (148 करोड़ रुपये) और विजय सेतुपति की हिट महाराजा (107 करोड़ रुपये) को पछाड़कर रायन वर्तमान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म है।
रायन की कहानी
रायन चार भाई-बहनों की कहानी है, जो अपने गांव से भाग जाते हैं और शहर में शरण लेते हैं। बड़े होते ही मनिकम (कालिदास जयराम) एक ईमानदार कॉलेज स्टूडेंट होता है और रायन (धनुष) जिम्मेदार पिता जैसी भूमिका निभाते नजर आते हैं। दोनों अपनी बहन दुर्गा (दुशारा विजयन) की शादी करने की कोशिश में हैं, लेकिन कहानी दो गैंगस्टर्स सेथु (एसजे सूर्या) और दुरई (सरवनन) के बीच सत्ता के संघर्ष की तरफ मुड़ जाती है। कुल मिलाकर इस फिल्म की कहानी रायन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बढ़ती चुनौतियों के बीच अपने परिवार की रक्षा करने के लिए लड़ता रहता है।
रायन की स्टार कास्ट
फिल्म के कास्ट की बात करें, तो इसमें धनुष रायन के रूप में, सेल्वाराघवन को शेखर के रूप में, दुशारा विजयन को दुर्गा के रूप में, प्रकाश राज को पुलिस कमिश्नर के रूप में, कालिदास जयराम को मणिकावेलरायण के रूप में, दिलीपन को गुरु के रूप में, अपर्णा बालमुरली को मेगाला के रूप में, दिव्या पिल्लई को अन्नम सेथुरमन के रूप में, देवदर्शनी सुकुमारन को नर्स के रूप में दिखाया गया है। रायन के प्रोड्यूसर कलानिधि मारन हैं।
यह भी पढ़ें

news via inbox
समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।