Subhadra Yojana Odisha: महिलाओं को सालाना ₹10,000 की आर्थिक सहायता, जानिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और लाभ
Authored By: Ranjan Gupta
Published On: Thursday, September 18, 2025
Updated On: Saturday, October 4, 2025
ओडिशा सरकार की सुभद्रा योजना (Subhadra Yojana) महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की एक ऐतिहासिक पहल है. इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता सीधे बैंक खाते में दी जाएगी. इस लेख में सुभद्रा योजना के लाभ, पात्रता, आवेदन की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज़ और स्टेटस चेक करने का तरीका विस्तार से बताया गया है.
Authored By: Ranjan Gupta
Updated On: Saturday, October 4, 2025
ओडिशा सरकार ने महिलाओं की आर्थिक मजबूती और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए सुभद्रा योजना की शुरुआत की है. इस योजना का उद्देश्य गृहिणियों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है. योजना के तहत महिलाओं को ₹1000 प्रति माह की राशि सीधे उनके बैंक खाते में Direct Benefit Transfer (DBT) के ज़रिए दी जाएगी.
यह योजना महिलाओं को घरेलू और व्यक्तिगत खर्चों के लिए आत्मनिर्भर बनाती है और उन्हें समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाने का कार्य करती है. आइए जानते हैं सुभद्रा योजना की पूरी जानकारी कैसे करें आवेदन, क्या है पात्रता, किन दस्तावेज़ों की ज़रूरत है और लाभार्थी सूची में नाम कैसे चेक करें.
क्या है Subhadra Yojana Odisha?

सुभद्रा योजना, ओडिशा सरकार की एक महत्वाकांक्षी सामाजिक कल्याण योजना है. इसके तहत, पात्र महिलाओं को पांच वर्षों में ₹50,000 (प्रति वर्ष ₹10,000) दिए जाते हैं ताकि वे आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो सकें और अपने परिवारों का भरण-पोषण कर सकें. इस योजना का आधिकारिक शुभारंभ 17 सितंबर, 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था और इसे ओडिशा के सभी 30 जिलों में लागू किया गया है. याद रहे कि ₹5,000 प्रति किश्त की दो किश्त साल में दिया जाता है. ओडिशा का महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यान्वयन का नेतृत्व कर रहा है. इस योजना को विभिन्न नामों से जाना जाता है: “ओडिशा सुभद्रा योजना” या “प्रधानमंत्री सुभद्रा योजना”
| विवरण | लिंक |
|---|---|
| Official website | Click here |
| Application Status | link |
| Beneficiary List | link |
योजना का विवरण (Scheme Overview)
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| योजना का नाम | सुभद्रा योजना (Subhadra Yojana) |
| शुरू करने का वर्ष | 17 सितंबर, 2024 |
| लाभ | सालाना ₹10,000 की वित्तीय सहायता |
| लाभार्थी | ओडिशा की 21 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाएं |
| प्रमुख विभाग | ओडिशा महिला एवं बाल विकास विभाग |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन और ऑफलाइन |
| हेल्पलाइन नंबर | 14678 |
Subhadra Yojana के फायदे (Benefits)

- आर्थिक स्वतंत्रता: महिलाएं ₹1000 प्रति माह से अपने छोटे खर्च खुद उठा सकती हैं.
- सामाजिक मान्यता: गृहिणियों और बेरोजगार महिलाओं के योगदान को औपचारिक पहचान मिलती है.
- गरीब परिवारों को सहारा: कम आय वाले परिवारों की महिलाएं घरेलू बजट आसानी से संभाल पाती हैं.
- बचत को बढ़ावा: बैंक खाते में सीधे पैसे आने से महिलाएं बचत की ओर भी प्रेरित होंगी.
पात्रता मापदंड (Eligibility Criteria)

- ओडिशा का निवासी होना चाहिए
- केवल महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं
- आयु 21-60 वर्ष के बीच
- जन्मतिथि 2 जुलाई 1964 और 1 जुलाई 2003 के बीच होनी चाहिए
- एनएफएसए और एसएफएसएस कार्ड धारक स्वचालित रूप से पात्र हैं
- यदि परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम है तो गैर-कार्ड धारक आवेदन कर सकते हैं
- योजना अवधि (2024-2028) के दौरान 60 वर्ष की आयु प्राप्त करने वाली महिलाएं पात्र रहेंगी
- कार्यरत महिलाएं और आउटसोर्स कर्मचारी पात्र हैं
- आधार कार्ड किसी सक्रिय बैंक खाते से जुड़ा होना चाहिए
- ई-केवाईसी सत्यापन पूरा करना होगा
आवश्यक दस्तावेज़ (Documents Required)

- राशन कार्ड
- पैन कार्ड
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
- आय प्रमाण पत्र
- आवास प्रमाण पत्र
- मतदाता पहचान पत्र
- पासपोर्ट आकार का फोटो
सुभद्रा योजना के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for Subhadra Yojana )

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (online application process step by step)
- सुभद्रा योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.

- वहां जाकर लॉगिन बटन पर क्लिक करें.

- e-Kyc verification को पूरा करें.

- इसके बाद आवेदन पत्र को सावधानी से भरें.



- उसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें

- इसके बाद स्क्रीन पर आपका application no. दिखेगा. आप acknowledgement देख सकते हैं.

जमा किए गए सुभद्रा योजना के आवेदन फॉर्म और दस्तावेज़ की जांच संबंधित विभाग के अधिकारी करेंगे. इसके बाद, वित्तीय सहायता के लिए चयनित महिलाओं की सूची बनाई जाएगी. चयनित महिलाओं को उनके मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से सूचित किया जाएगा.
ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

पात्र महिलाएं सुभद्रा योजना के तहत ऑफलाइन आवेदन कर सकती हैं. उन्हे सुभद्रा योजना में आवेदन करने के लिए कोई शुल्क नहीं देना है.
पात्र महिलाएं सुभद्रा योजना में ऑफलाइन आवेदन करने के लिए अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र, मो सेवा केंद्र, ब्लॉक कार्यालय, जन सेवा केंद्र से नि:शुल्क आवेदन पत्र प्राप्त कर सकती हैं. जैसे ही आप सुभद्रा योजना का आवेदन पत्र प्राप्त करें, उसे सही ढंग से भरें और सभी आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ अपने नजदीकी सेवा केंद्र में जमा कर दें. जमा किए गए आवेदन संबंधित प्राधिकरण द्वारा डेटा के अनुसार क्रॉस चेक किए जाएंगे. सही आवेदन पत्रों की जानकारी मोबाइल पर भेजी जाएगी.

अप्लीकेशन स्टेटस कैसे चेक करें? (Check Application Status)

- सुभद्रा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

- “Application Status” विकल्प चुनें.

- आवेदन संख्या / आधार संख्या दर्ज करें.

- “Login” पर क्लिक करें.
- आपकी आवेदन स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी.
लाभार्थी सूची में नाम कैसे देखें?

- योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

- “Beneficiary List” विकल्प पर क्लिक करें.

- ज़िला / ब्लॉक / पंचायत का चयन करें.

- View पर क्लिक करें और लिस्ट में अपना नाम देखें.
सुभद्रा योजना हेल्पलाइन नंबर (Subhadra Yojana Helpline no.)
| हेल्पलाइन का नाम | सम्पर्क करने का विवरण |
|---|---|
| ओडिशा महिला एवं बाल विभाग हेल्पलाइन नंबर | 2536775 |
| ओडिशा महिला एवं बाल विभाग ईमेल आईडी | wcdsec.or@nic.in |
| ओडिशा सुभद्रा योजना हेल्पलाइन नंबर | 14678 |
निष्कर्ष
सुभद्रा योजना (Subhadra Yojana) ओडिशा की महिलाओं को आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने वाला एक बड़ा कदम है. यह न केवल मासिक आर्थिक सहायता प्रदान करती है बल्कि महिलाओं के घरेलू योगदान को मान्यता भी देती है. यदि आप ओडिशा की निवासी हैं और पात्रता पूरी करती हैं तो इस योजना का तुरंत लाभ उठाएं.
FAQ
यह भी पढ़ें
news via inbox
समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।
[newsletter_form]














