NPS Account Open: NPS अकाउंट कैसे खोलें, जानें Step by Step Process
Authored By: Ranjan Gupta
Published On: Thursday, December 18, 2025
Updated On: Thursday, December 18, 2025
NPS Account Open: NPS निवेशकों के लिए बड़ी राहत की खबर है. PFRDA ने NPS से एग्जिट के नियम आसान कर दिए हैं. अब 15 साल निवेश करने पर 80% तक रकम एकमुश्त निकाली जा सकेगी. ऐसे में अगर आप भी NPS खाता खोलने की सोच रहे हैं, तो यहां जानें कौन खाता खोल सकता है, कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए और अकाउंट खोलने का ऑनलाइन-ऑफलाइन पूरा प्रोसेस क्या है? स्टेप बाई स्टेप..
Authored By: Ranjan Gupta
Updated On: Thursday, December 18, 2025
NPS Account Open: रिटायरमेंट के बाद सुरक्षित भविष्य की प्लानिंग आज हर नौकरीपेशा और स्वरोज़गार करने वाले व्यक्ति की जरूरत बन चुकी है. नेशनल पेंशन सिस्टम यानी NPS इसी जरूरत को ध्यान में रखकर बनाई गई एक भरोसेमंद सरकारी स्कीम है. हाल ही में PFRDA ने NPS से बाहर निकलने के नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिससे निवेशकों को ज्यादा लचीलापन मिला है. अब एन्युटी पर कम पैसा लगाकर ज्यादा रकम एक साथ निकाली जा सकेगी. ऐसे में NPS का आकर्षण और बढ़ गया है. अगर आप भी NPS खाता खोलना चाहते हैं और जानना चाहते हैं कि यह प्रक्रिया कैसे पूरी होती है, तो यहां आपको हर जरूरी जानकारी आसान भाषा में मिलेगी. यहां आपको जानने को मिलेगा, NPS खाता कैसे खोलें? ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीका क्या है? कौन-कौन से डॉक्यूमेंट की जरुरत होती है?
NPS अकाउंट खोलने के दो प्रमुख तरीके
NPS अकाउंट खोलने के लिए फिलहाल दो आधिकारिक विकल्प मौजूद हैं. दोनों के अपने फायदे हैं.
| तरीका | माध्यम | किसके लिए बेहतर |
|---|---|---|
| ऑनलाइन | Protean e-NPS पोर्टल | जो डिजिटल और पेपरलेस प्रक्रिया चाहते हैं |
| ऑफलाइन | बैंक / PoP ब्रांच | जो फिजिकल प्रोसेस पसंद करते हैं |
मोबाइल से e-NPS (Protean) के जरिए ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
ऑनलाइन तरीका पूरी तरह पेपरलेस, तेज़ और सुविधाजनक है. आप इसे मोबाइल या लैपटॉप से कहीं भी बैठकर पूरा कर सकते हैं.
ऑनलाइन खाता खोलने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस:
- सबसे पहले Protean e-NPS पोर्टल पर जाएं
- PAN, आधार और बैंक अकाउंट के जरिए KYC डिटेल्स भरें
- अपना पेंशन फंड मैनेजर और इन्वेस्टमेंट ऑप्शन चुनें
Active Choice
Auto Choice - जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें
- PAN कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- सिग्नेचर
- e-Sign के जरिए फॉर्म वेरीफाई करें
- शुरुआती निवेश करें
टियर-I अकाउंट: कम से कम ₹500
टियर-II अकाउंट: कम से कम ₹1,000 - प्रक्रिया पूरी होते ही आपको PRAN (Permanent Retirement Account Number) और लॉगिन डिटेल्स मिल जाती हैं.
बैंक (PoP) के जरिए NPS अकाउंट खोलने का ऑफलाइन तरीका
अगर आप ऑनलाइन प्रक्रिया से सहज नहीं हैं, तो ऑफलाइन तरीका भी उपलब्ध है.
ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के स्टेप्स:
- नजदीकी अधिकृत बैंक या PoP ब्रांच जाएं
- वहां से PRAN एप्लीकेशन फॉर्म लें
- फॉर्म में पर्सनल और निवेश से जुड़ी जानकारी भरें
- फोटो लगाएं और सिग्नेचर करें
- पहचान और पते के लिए KYC डॉक्यूमेंट्स जमा करें
- भरा हुआ फॉर्म बैंक में जमा करें
- बैंक आपके डॉक्यूमेंट्स को CRA (Central Recordkeeping Agency) को भेजता है. वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आपको PRAN जारी कर दिया जाता है.
कौन खोल सकता है NPS अकाउंट?
NPS स्कीम लगभग हर वर्ग के लोगों के लिए खुली हुई है.
योग्यता शर्तें:
उम्र: 18 से 70 साल
नागरिकता: भारतीय नागरिक
ये लोग NPS से जुड़ सकते हैं:
- केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारी
- प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लोग
- बिजनेस करने वाले उद्यमी
- डॉक्टर, वकील और कंसल्टेंट
- फ्रीलांसर और सेल्फ-एम्प्लॉयड लोग
मतलब नौकरी हो या न हो, अगर आप उम्र की शर्त पूरी करते हैं तो आप NPS में निवेश कर सकते हैं.
NPS अकाउंट खोलने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
NPS अकाउंट खोलने के लिए ज्यादा कागजी कार्रवाई नहीं करनी होती.
जरूरी चीजें:
- CKYC नंबर (14 अंकों का)
- या पहले से KYC वाला सेविंग बैंक अकाउंट
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
बस इन बेसिक जानकारियों से आपका NPS अकाउंट आसानी से खुल सकता है.
निष्कर्ष
NPS आज सिर्फ एक पेंशन स्कीम नहीं, बल्कि रिटायरमेंट के बाद सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव बन चुकी है. नए नियमों के बाद इसमें निवेश और भी फायदेमंद हो गया है. अगर आप समय रहते NPS अकाउंट खोलते हैं, तो रिटायरमेंट के बाद आर्थिक चिंता काफी हद तक कम हो सकती है.
यह भी पढ़ें
news via inbox
समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।















