प्रधानमंत्री मोदी का आह्वान: योग को जीवन का अंग बनाएं, शांति और आत्मबल पाएं

प्रधानमंत्री मोदी का आह्वान: योग को जीवन का अंग बनाएं, शांति और आत्मबल पाएं

Authored By: अरविंद कुमार मिश्रा

Published On: Wednesday, June 12, 2024

Updated On: Wednesday, February 5, 2025

prime minister narendra modi on yoga day
prime minister narendra modi on yoga day

योग सिर्फ एक शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि जीवन की एक पूर्ण दृष्टि है। यही संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आगामी 10वें संस्करण के मद्देनजर दिया है। उन्होंने देशवासियों से आग्रह किया है कि वे योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं और इसके माध्यम से शांति, संतुलन और आत्मबल प्राप्त करें। प्रधानमंत्री का यह आह्वान ऐसे समय आया है जब पूरा विश्व जलवायु परिवर्तन, खाद्य असुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे में योग एक ऐसा अनूठा मार्ग है जो मन और शरीर दोनों को संतुलित करने में मदद करता है।

Authored By: अरविंद कुमार मिश्रा

Updated On: Wednesday, February 5, 2025

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day)

योग दिवस के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि “अब से दस दिन बाद,  दुनिया 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मनाएगी, जो एकता और सद्भाव का जश्न मनाने वाली एक शाश्वत प्रथा का जश्न है। योग ने सांस्कृतिक और भौगोलिक सीमाओं को पार कर लिया है, जो समग्र कल्याण की खोज में दुनिया भर में लाखों लोगों को एकजुट किया है।” 

उन्होंने यह भी कहा कि योग शांति का एक आश्रय प्रदान करता है, जो हमें जीवन की चुनौतियों को शांति और दृढ़ता के साथ पार करने में सक्षम बनाता है। आगामी योग दिवस के मद्देनजर, मोदी ने विभिन्न आसनों और उनके लाभों पर मार्गदर्शन प्रदान करने वाले वीडियो का एक सेट भी साझा किया।

योग दिवस के 10वें संस्करण की धूम, आयुष मंत्रालय बढ़ा रहा योग जागरूकता की लहर

गौरतलब है कि भारत समेत विश्व के तमाम देशों में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दसवें संस्करण की तैयारी अंतिम चरण में है। इसे सफल बनाने के लिए आयुष मंत्रालय के तहत अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान भी योग दिवस के लिए लोगों को जागरूक कर रहा है। बता दें कि 21 जून 2015 को पहली बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे विश्व में धूमधाम से मनाया गया था। इस योग दिवस ने पूरे विश्व में कई रिकॉर्ड बनाये। तब से प्रति वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का 10वां संस्करण है।

योग दिवस और थीम

  • पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस – सद्भाव और शांति।
  • दूसरा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस – युवाओं को जोड़ें।
  • तीसरा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस – स्वास्थ्य के लिए योग।
  • चौथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस – शांति के लिए योग।
  • पांचवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस – योगा फॉर क्लाइमेट एक्शन।
  • छठा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस – योगा फॉर हेल्थ – योगा एट होम।
  • सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस – योग के साथ रहें, घर पर रहें।
  • आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस – मानवता के लिए योग”।
  • नौंवा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस – वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग।
  • दसवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस – महिला सशक्तिकरण के लिए योग।
अरविंद कुमार मिश्रा राजनीति के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ राजनीतिक जगत में एक विश्वसनीय विशेषज्ञ के रूप में खुद को स्थापित किया है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति के जटिल पहलुओं को गहराई से समझा और उन्हें सरल और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया है। उनका अनुभव राजनीति के हर पहलू—चुनाव, नीतियां, कूटनीति और सामाजिक प्रभाव—को स्पष्ट रूप से व्याख्यायित करने में झलकता है।
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य लाइफस्टाइल खबरें