प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता का दर्शन कराएगा यूपी स्टेट पवेलियन

प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता का दर्शन कराएगा यूपी स्टेट पवेलियन

Authored By: सतीश झा

Published On: Friday, January 10, 2025

Pradesh ki Sanskritik Vividhta ka darshan karayega UP State Pavilion

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को महाकुंभ क्षेत्र में तैयार किए गए उत्तर प्रदेश दर्शन मंडपम (यूपी स्टेट पवेलियन -UP State Pavilion) का उद्घाटन किया। यह पवेलियन महाकुंभ (Mahakumbh) में आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं को प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता से परिचित कराने का केंद्र बनेगा।

Authored By: सतीश झा

Updated On: Sunday, April 27, 2025

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी स्टेट पवेलियन (UP State Pavilion) को महाकुंभ (Mahakumbh 2025) आने वाले देश और दुनिया के श्रद्धालुओं को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह यूपी स्टेट पवेलियन श्रद्धालुओं के लिए प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता को जानने और समझने का केंद्र बनेगा। यूपी स्टेट पवेलियन (UP State Pavilion) पहुंचने पर प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम ने सीएम योगी को पर्यटन सर्किट पर आधारित प्रदर्शनी स्थल को दिखाया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सेल्फी प्वॉइंट पर फोटो शूट भी कराया। इसके बाद उन्होंने यहां लोगों के आवागमन के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान बैकग्राउंड में पर्यटन विभाग का महाकुंभ (Mahakumbh 2025) थीम सांग एक में अनेक हैं…भी बजता रहा।

अलग-अलग हिस्सों में लगाई गई पर्यटन सर्किट पर आधारित प्रदर्शनी

उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग द्वारा महाकुंभ (Mahakumbh 2025) के सेक्टर 7 में पांच एकड़ क्षेत्रफल में तैयार किए गए दर्शन मंडपम में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों के पर्यटन सर्किट पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई है। इसके अतिरिक्त एक जिला एक उत्पाद, उत्तर प्रदेश ग्रामीण पर्यटन परियोजना और रेशम विभाग के स्टाल लगाए गए हैं। दर्शन मंडपम (UP State Pavilion) में उत्तर प्रदेश के व्यंजन, भारत के व्यंजन और ऑर्गेनिक व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए गए हैं। मुख्य मंडप में धार्मिक स्थलों की भव्य झांकी लगाई गई है।

दिख रही प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता

पर्यटन से संबंधित गैलरी में रामायण सर्किट, कृष्ण-ब्रज सर्किट, महाभारत सर्किट, बुंदेलखंड सर्किट, शक्तिपीठ सर्किट, आध्यात्मिक सर्किट, सूफी कबीर सर्किट, बुद्धिस्ट सर्किट, जैन सर्किट, वाइल्ड लाइफ एवं ईको टूरिज्म सर्किट, क्राफ्ट सर्किट एवं स्वतंत्रता संग्राम सर्किट के माध्यम से उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक, धार्मिक, ऐतिहासिक और पर्यटन महत्व से जुड़े स्थलों को प्रदर्शित किया गया है। इन 12 सर्किट में उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता की तस्वीर देखने को मिलती है।

यह भी पढ़ें : आओ चले प्रयागराज महाकुंभ चलें महाअभियान, आईआरसीटीसी प्रयागराज में विकसित कर रहा है टेंट सिटी

खानपान और उत्पादों की विविधता

दर्शन मंडपम में उत्तर प्रदेश के व्यंजनों, भारत के व्यंजनों और ऑर्गेनिक खानपान पर आधारित तीन गैलरियां बनाई गई हैं, जहां विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए हैं। इसके साथ ही “एक जिला, एक उत्पाद” (ODOP), ग्रामीण पर्यटन परियोजना और रेशम विभाग के उत्पाद भी प्रदर्शित किए गए हैं।

आकर्षण के केंद्र बने सेल्फी प्वॉइंट

पवेलियन में बेहतरीन सेल्फी प्वॉइंट बनाए गए हैं, जो आगंतुकों को आकर्षित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पवेलियन को श्रद्धालुओं के लिए समर्पित करते हुए कहा कि यह प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता और ऐतिहासिक धरोहर को जानने का एक अनूठा अवसर प्रदान करेगा।

About the Author: सतीश झा
सतीश झा की लेखनी में समाज की जमीनी सच्चाई और प्रगतिशील दृष्टिकोण का मेल दिखाई देता है। बीते 20 वर्षों में राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचारों के साथ-साथ राज्यों की खबरों पर व्यापक और गहन लेखन किया है। उनकी विशेषता समसामयिक विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना और पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाना है। राजनीति से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक, उनकी गहन पकड़ और निष्पक्षता ने उन्हें पत्रकारिता जगत में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है
Leave A Comment

यह भी पढ़ें

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

खास आकर्षण