Sports News
Team India: टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद भी खतरे में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी, जानें कौन बनेगा नया कप्तान
Authored By: Nishant Singh
Published On: Saturday, May 9, 2026
Last Updated On: Saturday, May 9, 2026
Team India: टी20 वर्ल्ड कप जिताने के बावजूद सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर खतरा मंडरा रहा है. उनकी खराब बल्लेबाजी फॉर्म से चयनकर्ता चिंतित हैं. ऐसे में आयरलैंड सीरीज से पहले कप्तानी बदलने की तैयारी है, जहां श्रेयस अय्यर को नया कप्तान बनाए जाने की संभावना तेज मानी जा रही है.
Authored By: Nishant Singh
Last Updated On: Saturday, May 9, 2026
Team India: सूर्यकुमार यादव ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप जिताकर इतिहास रच दिया. वह ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बने और उनकी अगुवाई में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. लेकिन क्रिकेट की दुनिया में सिर्फ एक ट्रॉफी ही सब कुछ तय नहीं करती. आईपीएल 2026 के खत्म होते ही जब इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत होगी, तो टीम इंडिया में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. खबरें हैं कि वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान की कुर्सी अब खतरे में है और इसके पीछे वजह उनकी खुद की गिरती हुई बल्लेबाजी फॉर्म मानी जा रही है.
चयनकर्ताओं की चिंता और बड़ा फैसला
दरअसल, अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति कप्तान के प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाली आयरलैंड दौरे की टी20 सीरीज के लिए टीम चयन के दौरान कप्तानी में बदलाव किया जा सकता है. यह सीरीज जून के आखिरी हफ्ते में खेली जानी है और इसी के साथ बड़ा फैसला सामने आ सकता है. चयनकर्ताओं का मानना है कि आने वाले बड़े टूर्नामेंट्स, खासकर 2028 टी20 वर्ल्ड कप और ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए टीम में नई ऊर्जा और संतुलन लाना जरूरी है.
श्रेयस अय्यर की एंट्री से बदल सकता है खेल
इस बदलाव की सबसे बड़ी वजह बन सकते हैं श्रेयस अय्यर. अय्यर लंबे समय से टी20 टीम से बाहर चल रहे थे, लेकिन आईपीएल में उनकी कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों ने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया है. उन्होंने पहले दिल्ली, फिर कोलकाता और अब पंजाब की टीम को शानदार तरीके से लीड किया है. खासकर केकेआर को चैंपियन बनाना और पंजाब को फाइनल तक पहुंचाना उनके नेतृत्व की ताकत को दिखाता है. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि टीम में वापसी के साथ ही उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है.
कप्तानी में हिट, बल्लेबाजी में फ्लॉप पड़े सूर्या
जहां एक तरफ सूर्यकुमार यादव का कप्तानी रिकॉर्ड बेहद शानदार है, वहीं उनकी बल्लेबाजी लगातार चिंता का विषय बनी हुई है. जुलाई 2024 से फुल टाइम कप्तान बनने के बाद उन्होंने 42 पारियों में सिर्फ 932 रन बनाए हैं, जिसमें सिर्फ 6 अर्धशतक शामिल हैं. उनका औसत 25.88 रहा है, जो उनके स्तर के खिलाड़ी के लिए काफी कम माना जाता है. 2025 में तो उनकी फॉर्म और भी खराब रही, जहां वह पूरे साल एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके. यही कारण है कि चयनकर्ता अब टीम के भविष्य को ध्यान में रखते हुए कप्तानी में बदलाव करने पर विचार कर रहे हैं.













