States News
Haryana Assembly Election Result 2024 : और इस तरह नायाब साबित हुए नायब सिंह सैनी, हर कयासों को किया दरकिनार
Haryana Assembly Election Result 2024 : और इस तरह नायाब साबित हुए नायब सिंह सैनी, हर कयासों को किया दरकिनार
Authored By: सतीश झा
Published On: Tuesday, October 8, 2024
Last Updated On: Sunday, April 27, 2025
हरियाणा विधानसभा चुनाव में यदि किसी एक नेता को जीत का हीरो माना जाए, तो उसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का नाम सबसे उपर है। तीसरी बार किसी भी राज्य में विधानसभा चुनाव जीतकर सरकार बनाना आसान नहीं होता है। वह भी तब, जब नौ साल से अधिक जो मुख्यमंत्री रहा हो, उसे हटा दिया गया हो, और नए को कमान सौंप दी गई हो।
Authored By: सतीश झा
Last Updated On: Sunday, April 27, 2025
हरियाणा में इस मुश्किल को अपने मेहनत से आसान बनाने वाले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) की अब हर ओर तारीफ हो रही है। जिस प्रकार से आज उन्होंने विधानसभा चुनाव में भाजपा को तीसरी बार जीत दिलाई है, उसके बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।
हर कयास को झुठलाकर नायब सिंह सैनी ने रचा इतिहास
हरियाणा चुनाव (Haryana Election) में तमाम विश्लेषण और अनुमान 60-65 सीटों तक बीजेपी (BJP) की जीत की संभावना जता रहे थे, जबकि कुछ अन्य अनुमानों में इसे 70-75 सीटों तक भी देखा जा रहा था। हालांकि, बीजेपी (BJP) ने इन अटकलों की परवाह किए बिना अपने चुनावी अभियान पर जोर दिया। एक खास शख्स ने, जिसे छह महीने पहले नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, अपनी कड़ी मेहनत से साबित कर दिया कि वह भरोसे के काबिल है।
8 अक्टूबर को जब हरियाणा चुनाव के नतीजे सामने आए, तो सभी को हैरानी हुई, क्योंकि बीजेपी ने एक नायाब जीत हासिल की। इस जीत के कई मायने हैं—यह न केवल पार्टी के लिए बड़ी सफलता है, बल्कि यह पार्टी के नेतृत्व की रणनीतिक क्षमताओं और जनता के साथ उसके जुड़ाव को भी दर्शाती है। बीजेपी की यह जीत प्रदेश में उसके जनाधार और संगठनात्मक शक्ति का प्रतीक मानी जा रही है।
ये भी पढ़े: Haryana Election Result 2024 : भाजपा की हुई जीत को जलेबी की हर ओर क्यों हो रही है चर्चा
समय होता है सबसे महत्वपूर्ण
नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) का मुख्यमंत्री पद पर आसीन होने की टाइमिंग भी काफी दिलचस्प रही। सीएम पद से इस्तीफे के बाद मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री का पद संभाला। वहीं सैनी को मार्च 2024 में नए मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया। यह परिवर्तन लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हुआ, एक ऐसा समय जो भाजपा के लिए अनिश्चितता से भरा हो सकता था। खट्टर पर्दे के पीछे रहकर सैनी का पूरा सहयोग करते नजर आए। सीएम पद को लेकर सैनी वैसे भी खट्टर की पहली पसंद थे। हरियाणा चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवारों के चयन पर भी मनोहर लाल खट्टर की मुहर थी।
(हिन्दुस्थान समाचार एजेंसी के इनपुट के साथ)