राज्यवार खबरें (States News)
West Bengal News
Last Updated: February 28, 2026
West Bengal SIR Voter List: पश्चिम बंगाल की अंतिम मतदाता सूची 2026 जारी कर दी गई है. SIR प्रक्रिया के बाद लाखों नाम हटाए या विचाराधीन रखे गए हैं, जिससे राजनीतिक विवाद भी तेज हो गया है. चुनाव से पहले मतदाता अपने नाम की जांच आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या बीएलओ के जरिए कर सकते हैं, ताकि मतदान के दिन किसी परेशानी का सामना न करना पड़े.
States News
Last Updated: February 26, 2026
Griha Aadhar Yojana: गोवा सरकार की गृह आधार योजना के तहत पात्र विवाहित महिलाओं को हर महीने की 10 तारीख को 1500 रुपये सीधे बैंक खाते में मिलेंगे. यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को सहारा देने के लिए है. तय पात्रता और आय सीमा पूरी करने पर ही इसका लाभ मिलेगा.
Bihar News
Last Updated: February 25, 2026
Bihar Liquor Ban: बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर सियासत तेज है, लेकिन जेडीयू के दो वरिष्ठ नेताओं ने साफ कर दिया है कि कानून लागू रहेगा. नेताओं का कहना है कि किसी भी तरह का नशा बिहार के हित में नहीं है और सरकार दबाव में आकर फैसला बदलने वाली नहीं है.
Bihar News
Last Updated: February 20, 2026
बिहार विधानसभा चुनाव के बाद राज्यसभा चुनाव का गणित पूरी तरह बदल गया है. पांच सीटों में चार पर जीत तय मानी जा रही है, लेकिन असली मुकाबला पांचवीं सीट को लेकर है. इस सीट का फैसला सात विधायकों के हाथ में है, जो एनडीए और इंडिया ब्लॉक के लिए किंगमेकर बने हुए हैं. जानिए ये कौन विधायक हैं?
Delhi News
Last Updated: February 13, 2026
दिल्ली में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है. सरकार के नए पायलट प्रोजेक्ट के तहत अब सोलर पैनल से बनी बिजली को उपभोक्ता आपस में खरीद-बेच सकेंगे. इससे बिजली सस्ती होगी, बिल घटेगा और लोगों को अतिरिक्त कमाई का मौका मिलेगा. यह पहल स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देगी.
Uttar Pradesh News
Last Updated: February 11, 2026
UP Budget Session 2026: उत्तर प्रदेश बजट सत्र 2026 में योगी सरकार ने 9.12 लाख करोड़ रुपये का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया. इसमें युवाओं को 10 लाख रोजगार, 40 लाख टैबलेट, शिक्षा-स्वास्थ्य पर बढ़ा निवेश, नए मेडिकल कॉलेज, मजबूत कानून व्यवस्था, किसानों के लिए एग्री-एक्सपोर्ट हब, महिला सशक्तिकरण और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर विशेष जोर दिया गया है.
Bihar News
Last Updated: February 9, 2026
बिहार की राजनीति में तेजप्रताप यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं. जीतनराम मांझी की बेटी के जन्म पर दी गई बधाई के बाद रिश्तों को लेकर अफवाहें तेज हुईं. तेजप्रताप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभी दावों को झूठा बताया, साजिश का आरोप लगाया और मानसिक तनाव, डिप्रेशन व कानूनी कार्रवाई की बात कही.
Bihar News
Last Updated: February 7, 2026
Pappu Yadav Arrested: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की 31 साल पुराने किराए के मकान विवाद में गिरफ्तारी ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है. कोर्ट के वारंट पर हुई आधी रात की कार्रवाई, समर्थकों का हंगामा और पप्पू यादव के लगाए गए गंभीर राजनीतिक आरोप इस मामले को सिर्फ कानूनी नहीं, बल्कि सियासी मुद्दा भी बना रहे हैं. जानिए पूरी वजह…..
Bihar News
Last Updated: February 4, 2026
Bihar Kanya Utthan Yojana: बिहार सरकार की मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना स्नातक पास बेटियों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है. उच्च शिक्षा के दौरान बढ़ते खर्च को देखते हुए सरकार 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दे रही है. इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि योग्य छात्राएं सिर्फ पैसों की कमी के कारण अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़ें और आत्मनिर्भर भविष्य की ओर कदम बढ़ा सकें. जान लीजिए कैसे मिलेगा फायदा?
Maharashtra News
Last Updated: February 3, 2026
Sunetra Pawar: महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. डिप्टी मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को पुणे और बीड जिले का पालक मंत्री नियुक्त किया गया है. महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम बनीं सुनेत्रा पवार को आबकारी, खेल, अल्पसंख्यक और वक्फ बोर्ड की जिम्मेदारी पहले ही दी जा चुकी है. अजित पवार के निधन के बाद उन्हें यह अहम भूमिका सौंपी गई है.












