5 बेहतरीन और सस्ती Electric Cars, जिन्हें फेस्टिवल सीजन में खरीद सकते हैं
Authored By: संतोष आनंद
Published On: Saturday, October 19, 2024
Updated On: Saturday, April 26, 2025
MG Comet EV भारतीय बाजार में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों में से एक है। यह पूरी तरह से इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर आधारित है और इसमें यात्रियों के लिए अच्छा इंटीरियर स्पेस है।
Authored By: संतोष आनंद
Updated On: Saturday, April 26, 2025
इस त्योहारी सीजन में सस्ती इलेक्ट्रिक कार (Electric Cars) खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो भारतीय बाजार में भी कई ऑप्शन मौजूद हैं। हालांकि इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में कमी आई है, लेकिन लोग अब भी इनमें काफी रुचि दिखा रहे हैं, खासकर मौजूदा बड़े डिस्काउंट के चलते। इस त्योहारी सीजन में ये 5 इलेक्ट्रिक कारें हैं जिन्हें आप खरीदने का विचार बना सकते हैं।
MG Windsor EV

भारत की पहली इंटेलिजेंट CUV MG Windsor 2,700 मिमी के व्हीलबेस के साथ आती है, जो कई पारंपरिक (ICE) व्हीकल से लंबा है। यह अधिकतम स्पेस के साथ आती है। MG Windsor की शुरुआती कीमत 13.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। अनोखे बैटरी ऐज ए सर्विस (BaaS) प्रोग्राम के तहत आप इसे 9.99 लाख रुपये + 3.5 रुपये प्रति किमी. के साथ घर ला सकते हैं। इसकी ARAI रेंज 332 किमी. है और यह 38kWh बैटरी के साथ आती है।
MG Comet EV

MG Comet EV भारतीय बाजार में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों में से एक है। यह पूरी तरह से इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर आधारित है और इसमें यात्रियों के लिए अच्छा इंटीरियर स्पेस है। इसकी कॉम्पैक्ट साइज और टाइट टर्निंग रेडियस के कारण शहरों में चलाने के लिए बेहतरीन विकल्प है। इसमें 17.3 kWh बैटरी है। Comet का ARAI-सर्टिफाइज रेंज 230 किमी. है। इसकी कीमत 6.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। BaaS प्रोग्राम के तहत इसे 4.99 लाख रुपये + बैटरी किराया ₹2.5/km पर उपलब्ध कराया गया है।
Tata Tiago EV

Tata Tiago EV ICE-पावर्ड Tiago पर आधारित है। इसे चार वेरिएंट्स और दो बैटरी पैक्स के साथ पेश किया गया है, जिसमें 19.2 kWh और 24 kWh बैटरी हैं। Tiago EV में ऐप्पल कारप्ले, एंड्रॉयड ऑटो और हार्मन साउंड सिस्टम के साथ एक टेक-फॉरवर्ड इन्फोटेनमेंट सिस्टम है। इसकी कीमत 7.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती हैं।
Tata Punch EV

Tata Punch EV इलेक्ट्रिक वर्जन है, लेकिन यह इसके ICE वर्जन से कहीं अधिक है। यह डेडिकेटेड इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर आधारित है, फिर भी इसकी SUV जैसी स्थिति को बनाए रखता है। इसमें पांच वेरिएंट्स – स्मार्ट, स्मार्ट प्लस, एडवेंचर, एम्पावर और एम्पावर प्लस हैं। यह 25kWh और 35kWh बैटरी के साथ आती है। Punch EV की रेंज क्रमशः 265 किमी. और 365 किमी. है। इसकी कीमत 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।
Citroen eC3

Citroen eC3 बोल्ड स्टाइलिंग को बरकरार रखता है। 29.2kWh बैटरी से लैस है। यह इलेक्ट्रिक कार ARAI-सर्टिफाइड 320 किमी. की रेंज प्रदान करता है। फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ बैटरी को केवल 57 मिनट में 0 से 80% तक चार्ज किया जा सकता है। इसमें 10.2 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम है, जो वायरलेस ऐपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ आता है। इसकी कीमत अब 11.61 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती हैं।
यह भी पढ़ें
news via inbox
समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।















