Tata Nexon EV को टक्कर देने आ रही हैं ये 5 नई इलेक्ट्रिक कारें

Tata Nexon EV को टक्कर देने आ रही हैं ये 5 नई इलेक्ट्रिक कारें

Authored By: संतोष आनंद

Published On: Monday, April 14, 2025

Tata Nexon EV को टक्कर देने वाली आगामी इलेक्ट्रिक SUVs
Tata Nexon EV को टक्कर देने वाली आगामी इलेक्ट्रिक SUVs

नई इलेक्ट्रिक SUVs के आने से भारतीय EV सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा और तेज होगी, जिससे ग्राहकों को बेहतर विकल्प और तकनीकें मिलेंगी। अब देखना होगा कि क्या Tata Nexon EV अपनी बादशाहत को कायम रख पाती है या नए खिलाड़ी बाजी मार ले जाते हैं।

Authored By: संतोष आनंद

Updated On: Sunday, April 13, 2025

टाटा नेक्सन ईवी (Tata Nexon EV) ने भारतीय इलेक्ट्रिक SUV बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बना रखी है, लेकिन अब इस सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा तेज होने वाली है। देश की पांच बड़ी कंपनियां मारुति सुजुकी, हुंडई, महिंद्रा, किया और एमजी जल्द ही टाटा नेक्सन EV को टक्कर देने के लिए अपनी नई इलेक्ट्रिक SUVs पेश करने वाली हैं। आइए जानें इन पांच नई EVs के बारे में, जो आने वाले समय में नेक्सन EV की बादशाहत को चुनौती दे सकती हैं।

MG Windsor EV Long-Range (अपेक्षित लॉन्च: अप्रैल 2025)

MG मोटर इंडिया जल्द ही Windsor EV का लॉन्ग-रेंज वर्जन लॉन्च करेगी। इसमें 50kWh की लिथियम-आयन बैटरी दी जाएगी, जो लगभग 460km की रेंज दे सकती है। यही बैटरी ग्लोबली बिकने वाली MG ZS EV में भी इस्तेमाल होती है। यह SUV DC फास्ट चार्जर से 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में केवल 46 मिनट लेती है, जबकि सामान्य AC चार्जर से पूरी तरह चार्ज होने में 16 घंटे का समय लगता है। इसकी रेंज और फीचर्स इसे नेक्सन EV के 40.5kWh वर्जन के लिए कड़ी चुनौती बनाएंगे।

Mahindra XUV3XO EV (अपेक्षित लॉन्च: मिड 2025)

महिंद्रा की सबकॉम्पैक्ट SUV XUV3XO का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द आने वाला है। यह 35kWh की बैटरी से लैस हो सकती है। टेस्टिंग के दौरान देखी गई झलकियों से पता चलता है कि EV वर्जन में नया ग्रिल, बड़ा एयर इंटेक, EV बैजिंग और नए अलॉय व्हील्स होंगे। इसके इंटीरियर में मौजूदा XUV3XO जैसे फीचर्स की उम्मीद की जा रही है।

Kia Syros EV (अपेक्षित लॉन्च: Q1 2026)

Kia अपनी दो नई मास-मार्केट इलेक्ट्रिक SUVs- Carens EV और Syros EV पर काम कर रही है। Syros EV सीधे तौर पर टाटा नेक्सन EV की प्रतिद्वंदी होगी। हालांकि इसके पावरट्रेन से जुड़ी जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसकी रेंज लगभग 450km होगी। EV के अनुरूप डिजाइन में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Maruti Fronx EV (अपेक्षित लॉन्च: 2027)

मारुति सुजुकी की पहली EV e-Vitara 2025 में लॉन्च होगी और इसके बाद Fronx EV को 2027 में पेश किया जाएगा। Fronx EV में भी 49kWh की बैटरी हो सकती है, जो 143bhp की पावर और 192.5Nm का टॉर्क दे सकती है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन यह कंपनी की मास मार्केट EV रणनीति का अहम हिस्सा होगी।

Hyundai Venue EV (अपेक्षित लॉन्च: NA)

Hyundai ने तीन नई इलेक्ट्रिक SUVs की योजना बनाई है -Inster EV (Tata Punch EV प्रतिद्वंदी), Venue EV (Tata Nexon EV प्रतिद्वंदी) और Grand i10 Nios EV (Tata Tiago EV के सामने)। हालांकि Venue EV की स्पेसिफिकेशन और लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इतना तय है कि यह Hyundai की मास-मार्केट EV रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा होगी।

इन नई इलेक्ट्रिक SUVs के आने से भारतीय EV सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा और तेज होगी, जिससे ग्राहकों को बेहतर विकल्प और तकनीकें मिलेंगी। अब देखना होगा कि क्या Tata Nexon EV अपनी बादशाहत को कायम रख पाती है या नए खिलाड़ी बाजी मार ले जाते हैं।

तकनीकी क्षेत्र में 15 वर्षों के अनुभव के साथ, संतोष आनंद कंप्यूटर, नेटवर्किंग, और सॉफ्टवेयर जैसे विषयों में विशेषज्ञता रखते हैं। नवीनतम तकनीकी प्रगतियों से हमेशा अपडेट रहते हुए, उन्होंने अपनी लेखनी से हजारों पाठकों के लिए तकनीकी समस्याओं के प्रभावी समाधान प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने ऑटोमोबाइल, टेलीकॉम, मोबाइल फोन, और बॉलीवुड एवं एंटरटेनमेंट जैसे विविध विषयों पर भी लेख लिखे हैं। उनकी लेखनी तकनीकी विषयों को सरल और व्यावहारिक भाषा में प्रस्तुत करती है, जो पाठकों को आसानी से समझने और उनके उपयोग में मदद करती है।
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य टेक खबरें