JioFinance ऐप का नया वर्जन लोन फैसिलिटी के साथ लॉन्च, देखें डिटेल

Authored By: संतोष आनंद

Published On: Saturday, October 12, 2024

Updated On: Saturday, October 12, 2024

JioFinance

JioFinance ऐप अब म्यूचुअल फंड, होम लोन, होम लोन में बैलेंस ट्रांसफर की सुविधा और संपत्ति के बदले लोन की सुविधा प्रदान करता है।

Authored By: संतोष आनंद

Updated On: Saturday, October 12, 2024

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (JFSL) ने JioFinance ऐप का नया वर्जन लॉन्च किया है। यह संपत्ति के बदले लोन, बीमा फैसिलिटी जैसी फीचर से लैस है। यूजर्स ई-केवाईसी का उपयोग करके तुरंत एक नया जियो पेमेंट्स बैंक अकाउंट भी खोल सकते हैं।

JioFinance ऐप में मिलेंगे लोन, बीमा जैसी सुविधाएं

JioFinance ऐप का बीटा वर्जन मई 2024 में ब्लैकरॉक के सहयोग से लॉन्च किया गया था। लेटेस्ट वर्जन में शुरुआती यूजर्स द्वारा दी गई प्रतिक्रिया के आधार पर नई सुविधाएं पेश की हैं। JioFinance ऐप अब म्यूचुअल फंड, होम लोन, होम लोन में बैलेंस ट्रांसफर की सुविधा और संपत्ति के बदले लोन की सुविधा प्रदान करता है। जेएसएफएल ने प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों पर लोन प्रदान करने के लिए कई एनबीएफसी के साथ साझेदारी की है। यूजर्स पूरी तरह से डिजिटल तरीके से अपने पैन कार्ड का उपयोग करके लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं और अपनी पात्रता की ऑनलाइन जांच कर सकते हैं।

लोन के साथ-साथ JioFinance ऐप विभिन्न एसेट मैनेजमेट कंपनियों (AMC), फोलियो और स्टॉक ब्रोकरों में आपके म्यूचुअल फंड होल्डिंग्स पर भी नजर रख सकता है। यूजर्स अपने निवेश होल्डिंग्स के मूल्यांकन पर ऐप के जरिए रियल टाइम में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

JioFinance

JioFinance ऐप का नया वर्जन

ऐप की मदद से जियो पेमेंट्स बैंक की उपलब्धता का भी विस्तार किया गया है। यूजर्स वर्चुअल डेबिट कार्ड, यूपीआई, ऑनलाइन ट्रांसफर, पासबुक और अन्य फीचर के साथ जल्दी से ऑनलाइन बैंक अकाउंट ओपन कर सकते हैं। यह यूजर्स को अपने रेकरिंग एक्सपेंस को ट्रैक करने के लिए कुछ स्मार्ट फीचर्स भी प्रदान करता है।

बता दें कि अन्य फीचर्स में मोबाइल रिचार्ज, यूलिटिटी बिल पेमेंट आदि को भी नया रूप दिया गया है। JioFinance ऐप अब यूजर्स के लिए उनके फाइनेंस, बैंक अकाउंट, लोन और अन्य जरूरतों को मैनेज करने के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन के रूप में कार्य करता है।

JioFinance का लेटेस्ट वर्जन अब Google Play Store और Apple App Store पर उपलब्ध है। यह फ्री ऐप है। फाइनेंशियल मैनेजमेंट फीचर्स तक पहुंचने के लिए किसी भुगतान या सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं है।

तकनीकी क्षेत्र में 15 वर्षों के अनुभव के साथ, संतोष आनंद कंप्यूटर, नेटवर्किंग, और सॉफ्टवेयर जैसे विषयों में विशेषज्ञता रखते हैं। नवीनतम तकनीकी प्रगतियों से हमेशा अपडेट रहते हुए, उन्होंने अपनी लेखनी से हजारों पाठकों के लिए तकनीकी समस्याओं के प्रभावी समाधान प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने ऑटोमोबाइल, टेलीकॉम, मोबाइल फोन, और बॉलीवुड एवं एंटरटेनमेंट जैसे विविध विषयों पर भी लेख लिखे हैं। उनकी लेखनी तकनीकी विषयों को सरल और व्यावहारिक भाषा में प्रस्तुत करती है, जो पाठकों को आसानी से समझने और उनके उपयोग में मदद करती है।
Leave A Comment

यह भी पढ़ें

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

खास आकर्षण