OpenAI ने लॉन्च किया एआई सर्च इंजन SearchGPT,जानें कैसे करता है काम

Authored By: संतोष आनंद

Published On: Saturday, July 27, 2024

Updated On: Friday, December 6, 2024

AI search engine SearchGPT

ChatGPT के मेकर OpenAI ने आखिरकार अपना AI सर्च इंजन SearchGPT लॉन्च कर दिया है। इसके साथ चैटजीपीटी मेकर गूगल सर्च को टक्कर देने की कोशिश करेगा। हालांकि पिछले कुछ समय से ओपनएआई के सर्च इंजन पर काम करने के बारे में कुछ चर्चा चल रही थी। अब जब यह लॉन्च हो गया है, तो आइए जानते हैं यह कैसे काम करता है और इसे कैसे एक्सेस किया जा सकता है?

Authored By: संतोष आनंद

Updated On: Friday, December 6, 2024

OpenAI SearchGPT क्या है और कैसे काम करता है

सर्चजीपीटी (SearchGPT) एआई पर चलने वाला एक सर्च इंजन है। यहां भी गूगल की तरह ही कुछ भी सर्च करने के लिए आपको एक बड़ा सर्च बॉक्स मिलता है, जिसमें आप अपनी search query को दर्ज कर सकते हैं। हालांकि इसमें आपको पारंपरिक सर्ज इंजन की तरह सर्ज रिजल्ट के बजाय सीधे अपनी क्वेरी का आंसर मिलेगा। बता दें कि सर्च जीटीपी क्वेरी का आंसर काफी डिटेल के साथ स्टेप-बाय-स्टेप देता है। इसमें इमेज भी शामिल होता है।

यह आपके सवालों के पीछे के संदर्भ और इरादे को समझने और उसके अनुसार आपको आंसर देने के लिए एआई (नेचुलर लैंगवेज प्रोसेसिंग और इन-हाउस GPT लॉर्ज लैंग्वेज मॉडल्स) का उपयोग करता है। आपके सवालों का जवाब देने के लिए यह वेब रिजल्ट को स्कैन करता है और प्रासंगिक रिजल्ट को समराइज कर दिखाता है।

रिजल्ट के साथ मिलेगा सोर्स लिंक

ओपनएआई का कहना है कि वह वेब के माध्यम से प्राप्त प्रत्येक जानकारी के आगे प्रासंगिक सोर्स का लिंक प्रदान करेगा। आप साइडबार में सोर्स लिंक के साथ उससे संबंधित अधिक रिजल्ट पा सकते हैं।

चूंकि सर्चजीपीटी के साथ यह सारी बातचीत चैटबॉट-जैसे इंटरफेस में होती है, इसलिए आप फॉलोअप सवाल भी पूछ सकते हैं। साथ ही और विषय/क्वेरी के संबंध में बॉट से बातचीत कर सकते हैं। भविष्य में इसे ChatGPT के साथ इंटीग्रेट किया जाएगा, जिससे इसे एक्सेस करना आसान हो जाएगा।

सर्चजीपीटी की उपलब्धता

सर्चजीपीटी अभी प्रोटोटाइप है, इसलिए फिलहाल आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। हालांकि आप सर्चजीपीटी वेटलिस्ट के लिए साइन अप कर सकते हैं और इसके उपलब्ध होने पर ईमेल द्वारा सूचना प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि अभी एआई पर आधारित Google Search AI ओवरव्यू और Perplexity सर्च इंजन आम यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं।

तकनीकी क्षेत्र में 15 वर्षों के अनुभव के साथ, संतोष आनंद कंप्यूटर, नेटवर्किंग, और सॉफ्टवेयर जैसे विषयों में विशेषज्ञता रखते हैं। नवीनतम तकनीकी प्रगतियों से हमेशा अपडेट रहते हुए, उन्होंने अपनी लेखनी से हजारों पाठकों के लिए तकनीकी समस्याओं के प्रभावी समाधान प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने ऑटोमोबाइल, टेलीकॉम, मोबाइल फोन, और बॉलीवुड एवं एंटरटेनमेंट जैसे विविध विषयों पर भी लेख लिखे हैं। उनकी लेखनी तकनीकी विषयों को सरल और व्यावहारिक भाषा में प्रस्तुत करती है, जो पाठकों को आसानी से समझने और उनके उपयोग में मदद करती है।
Leave A Comment

यह भी पढ़ें

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

खास आकर्षण