Renault ने पेरिस मोटर शो में दिखाया कॉन्सेप्ट Electric Bike, जानें क्या है खास
Renault ने पेरिस मोटर शो में दिखाया कॉन्सेप्ट Electric Bike, जानें क्या है खास
Authored By: संतोष आनंद
Published On: Sunday, October 20, 2024
Updated On: Saturday, April 26, 2025
Heritage Spirit Scrambler दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है: 50cc equivalent और 125cc equivalent, जिसमें बाद वाले की कीमत EUR 24,950 (लगभग ₹22.74 लाख) है। बेस वेरिएंट की अधिकतम स्पीड 45 किमी प्रति घंटा है
Authored By: संतोष आनंद
Updated On: Saturday, April 26, 2025
Renault ने पेरिस में चल रहे मोटर शो में कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक बाइक पेश की है। इस बाइक का नाम Heritage Spirit Scrambler है, जो एक प्रोडक्शन-स्पेक मॉडल है और जल्द ही यूरोपीय सड़कों पर आएगी। इसकी कीमत EUR 23,450 (लगभग ₹21.2 लाख) है और इसे ऐन्सी में स्थित स्टार्ट-अप Ateliers HeritageBike द्वारा डिजाइन किया गया है।
Heritage Spirit Scrambler कॉन्सेप्ट बाइक
Heritage Spirit स्क्रैम्बलर है जिसमें नियो-रेट्रो डिजाइन एलिमेंट हैं। यह 1980 के डिजाइन से प्रेरित है जो फ्यूचरिस्टिक थीम के साथ आता है। मगर पुरानी क्लासिक स्टाइलिंग को बरकरार रखता है। उदाहरण के लिए ईंधन टैंक का आकार रेट्रो प्रतीत होता है, लेकिन लिवरी और ग्राफिक्स बहुत आधुनिक हैं।
अन्य स्टाइलिंग एलिमेंट में एक एकल-स्लैब वाली सीट, आयताकार LED ब्रेक लैंप, ओवल LED हेडलाइट, बार-एंड मिरर, छोटे फ्रंट और रियर फेंडर और नॉबी टायर्स के साथ 17-इंच वायर-स्पोक व्हील शामिल हैं। बैटरी को चेसिस के भीतर रखा गया है।
Heritage Spirit Scrambler वेरिएंट्स
Heritage Spirit Scrambler दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है: 50cc equivalent और 125cc equivalent, जिसमें बाद वाले की कीमत EUR 24,950 (लगभग ₹22.74 लाख) है। बेस वेरिएंट की अधिकतम स्पीड 45 किमी प्रति घंटा है, जो यूरोप में 16 वर्ष या उससे अधिक आयु के सवारों के लिए AM ड्राइविंग लाइसेंस के लिए योग्य बनाता है। दूसरी ओर, 125cc equivalent की अधिकतम स्पीड 99 किमी प्रति घंटा है और इसकी कीमत EUR 24,950 है।
इस वर्जन के लिए A1 लाइसेंस या B196 कार ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी होगा। बेस वेरिएंट 4kW मोटर से लैस है, जो 240 Nm का टॉर्क प्रदान करता है। इसमें 3.2 kWh की बैटरी है, जो एक बार चार्ज करने पर 80 किमी. की रेंज का वादा करती है। टॉप-स्पेक ट्रिम में 7kW मोटर है, जो 280 Nm का टॉर्क प्रदान करता है। इस वर्जन में 4.8 kWh की बड़ी बैटरी है, जो एक बार चार्ज करने पर 100 किमी. की रेंज देती है।
यह भी पढ़ें

news via inbox
समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।