दिल्ली में आज का मौसम 14 जनवरी 2026: आज का मौसम 14 जनवरी 2026: मकर संक्रांति पर शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट, कई राज्यों में ठंड का कहर

Authored By: Nishant Singh

Published On: Tuesday, January 13, 2026

Categories: Weather

Last Updated On: Tuesday, January 13, 2026

Delhi Mai Aaj Ka Mausam 14 january 2026
Delhi Mai Aaj Ka Mausam 14 january 2026

Delhi Weather 14 January 2026 in Hindi: 14 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति के दिन दिल्ली के मौसम में हल्का बदलाव दिखेगा. सुबह शीतलहर और 10-15 किमी/घंटा की ठंडी हवाएं चलेंगी, लेकिन 11 बजे के बाद आसमान साफ होने से धूप राहत देगी. पतंगबाजी के लिए मौसम अनुकूल रहेगा. तापमान अधिकतम 16 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री रहने की संभावना है, जबकि AQI करीब 297 होने से सेहत को लेकर सावधानी जरूरी होगी

Categories: Weather

Authored By: Nishant Singh

Last Updated On: Tuesday, January 13, 2026

इस लेख में:

Delhi Weather 14 January 2026:  मकर संक्रांति के मौके पर 14 जनवरी 2025 को दिल्ली के मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा. सुबह के समय शीतलहर का असर बना रहेगा और 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे ठंड ज्यादा महसूस होगी. हालांकि राहत की बात यह है कि सुबह 11 बजे के बाद आसमान साफ होने की संभावना है और धूप निकलते ही मौसम सुहावना हो जाएगा. ऐसे में मकर संक्रांति पर पतंगबाजी के लिए मौसम अनुकूल रहेगा. तापमान की बात करें तो दिन का अधिकतम तापमान लगभग 16 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

दिल्ली मौसम और वायु गुणवत्ता आंकड़े: 14 जनवरी 2026

मापदंड विवरण
अधिकतम तापमान 16°C
न्यूनतम तापमान 6°C
आसमान साफ
कोहरा सुबह हल्का
हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम
हवा की गति सुबह ~15 किमी/घंटा, दोपहर ~22 किमी/घंटा
शाम की हवा <12 किमी/घंटा
AQI स्तर 297 ‘बहुत खराब’ श्रेणी
प्रमुख प्रदूषक PM2.5 – 113, PM10 – 153

अगले तीन दिन का मौसम: धूप, हल्की गर्माहट और बादलों की दस्तक

मकर संक्रांति के बाद भी दिल्ली के मौसम में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिलेगा. गुरुवार को राजधानी में मौसम पूरी तरह धूप वाला रहेगा, जिससे दिन के समय ठंड से कुछ राहत मिलेगी. इस दिन अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. शुक्रवार को मौसम आंशिक रूप से धूप वाला रहेगा और तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. दिन का पारा बढ़कर 19 डिग्री, जबकि रात का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. वहीं शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने के आसार हैं, हालांकि तापमान लगभग स्थिर रहेगा. कुल मिलाकर, ठंड बरकरार रहेगी लेकिन धूप लोगों को दिन में राहत देगी.

loader-image
New Delhi
1:35 pm, Jul 28, 2026
weather icon 33°C
L: 31° H: 35°
very heavy rain
Wind 18 Km/h SSE
Clouds 99%
Rain Chance 0%
5 Days Forecast Hourly Forecast
Today light rain
weather icon
31°35°°C 1 mm 100% 14 Km/h 65 % 749 mmhg 0 mm/h
Tomorrow light rain
weather icon
31°39°°C 1 mm 100% 16 Km/h 67 % 749 mmhg 0 mm/h
Thursday light rain
weather icon
30°36°°C 1 mm 100% 19 Km/h 70 % 749 mmhg 0 mm/h
Friday overcast clouds
weather icon
28°35°°C 0.01 mm 1% 22 Km/h 73 % 750 mmhg 0 mm/h
Saturday light rain
weather icon
30°36°°C 0.75 mm 75% 15 Km/h 67 % 750 mmhg 0 mm/h

पिछले 10 दिनों में नई दिल्ली में मौसम का मिज़ाज

तारीख न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
January 13, 2025 3°C 17°C
January 12, 2025 8°C 17°C
January 11, 2025 4°C 16°C
January 10, 2025 6°C 16°C
January 9, 2025 6-7°C 16-17°C
January 8, 2025 4°C 16°C
January 7, 2025 6-8°C 16-17°C
January 6, 2025 8°C 19°C
January 5, 2025 7°C 17°C
January 4, 2025 8°C 19°C

खराब हवा की भूमिका: ठंड के साथ बढ़ती सेहत की चिंता

Delhi AQI on 14 January 2026: दिल्ली में ठंड के बीच वायु प्रदूषण ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) करीब 297 दर्ज किया गया है, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है. इसका सीधा मतलब है कि यह हवा सामान्य लोगों के लिए भी सांस लेने में परेशानी पैदा कर सकती है, जबकि बच्चों, बुजुर्गों और दमा या सांस की बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए यह और अधिक जोखिम भरी है. ठंडी और स्थिर हवा के कारण प्रदूषक कण वातावरण में लंबे समय तक बने रहते हैं, जिससे हालात और बिगड़ जाते हैं. ऐसे में बाहर निकलते समय मास्क का इस्तेमाल और स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है.

AQI श्रेणियां और उनके प्रभाव

AQI रेंज श्रेणी स्वास्थ्य प्रभाव
0 – 50 अच्छा कोई प्रभाव नहीं
51 – 100 संतोषजनक सामान्य लोग सुरक्षित
101 – 200 मध्यम संवेदनशील लोगों को परेशानी
201 – 300 खराब श्वसन रोगियों को समस्या
301 – 400 बहुत खराब गंभीर स्वास्थ्य समस्या
401 – 500 गंभीर सभी के लिए खतरनाक

FAQ

न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

सुबह ठंडी हवाओं और शीतलहर का असर रहेगा, लेकिन 11 बजे के बाद आसमान साफ होगा और धूप निकलने की संभावना है.

हां, दिन के बाद मौसम साफ रहेगा और हल्की हवा पतंगबाजी के लिए उपयुक्त रहेगी.

AQI 297 के साथ हवा ‘खराब’ श्रेणी में है, सांस लेने के लिए ठीक नहीं मानी जाती.

बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारी वाले लोगों को घर से निकलते समय सावधानी बरतनी चाहिए.

About the Author: Nishant Singh
निशांत कुमार सिंह एक पैसनेट कंटेंट राइटर और डिजिटल मार्केटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और जनसंचार का गहरा अनुभव है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए आकर्षक आर्टिकल लिखने और कंटेंट को ऑप्टिमाइज़ करने में माहिर, निशांत हर लेख में क्रिएटिविटीऔर स्ट्रेटेजी लाते हैं। उनकी विशेषज्ञता SEO-फ्रेंडली और प्रभावशाली कंटेंट बनाने में है, जो दर्शकों से जुड़ता है।
Leave A Comment

खास आकर्षण