Special Coverage
Donald Trump on Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध पर अब तक का सबसे बड़ा अपडेट, डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन को दी धमकी !
Donald Trump on Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध पर अब तक का सबसे बड़ा अपडेट, डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन को दी धमकी !
Authored By: JP Yadav
Published On: Wednesday, January 22, 2025
Updated On: Wednesday, January 22, 2025
Donald Trump on Russia Ukraine War : पिछले पौने तीन साल से अधिक समय से जारी रूस और यूक्रेन युद्ध रुकवाने को लेकर अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक्टिव हो गए हैं.
Authored By: JP Yadav
Updated On: Wednesday, January 22, 2025
Donald Trump on Russia Ukraine War : डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका का राष्ट्रपति (US President Donald Trump) बनने के साथ ही यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध के समाप्त होने की संभावना नजर आ रही है. डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव प्रचार के दौरान रूस-यूक्रेन में युद्ध खत्म करने की बात कही थी. उन्होंने यहां तक कहा था कि वह 24 घंटे की भीतर रूस-यूक्रेन में युद्ध रुकवाने की ताकत रखते हैं, लेकिन अब इसमें नया ट्विस्ट आ गया है. बताया जा रहा है कि रूस इस युद्ध के दौरान यूक्रेन के कुछ और शहरों पर कब्जा करने के बाद ही युद्ध विराम पर सहमत होगा. कुल मिलाकर इसमें सीधे-सीधे नुकसान यूक्रेन का होने जा रहा है.
इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ताजा बयान में कहा है कि अगर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन पर बातचीत नहीं करेंगे तो रूस पर प्रतिबंध लगाया जाएगा. इस पर अब तक रूस की प्रतिक्रिया नहीं आई है. वहीं, कहा जा रहा है कि रूस इस पर बिदक भी सकता है और युद्ध विराम पर कठोर रुख अपना सकता है. यह अलग बात है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अपने समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप से अच्छी बनती है और दोनों के बीच अंडरस्टैंडिंग भी अच्छी है.
रूस पर कुछ और प्रतिबंध लगाने की धमकी
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को लेकर डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump on Russia Ukraine War) का कहना है कि अगर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जारी रूस-यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के लिए मेज पर नहीं आते हैं तो रूस के लिए मुश्किल होगी. पत्रकार वार्ता में डोनाल्ड ड्रंप ने धमकी भरे अंदाज में कहा कि पुतिन के इन्कार पर हम रूस पर प्रतिबंध लगा सकते हैं.
रूस से सशंकित हैं नाटो से जुडे़ देश
उधर, नाटो से जुड़े देश नहीं चाहते हैं कि रूस और यूक्रेन के बीच फरवरी, 2022 से जारी युद्ध खत्म हो. यूक्रेन की सहायता कर रहे ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, पोलैंड और रोमानिया की मानें तो रूस का उलझे रहना जरूरी है. इसके पीछे वजह यह है कि रूस पड़ोसी देश यूक्रेन के साथ युद्ध में उलझा रहेगा तो अन्य यूरोपीय देश उसके निशाने पर नहीं आएंगे.
रूस नहीं करना चाहता बातचीत
उधर, यह जानकारी भी सामने आ रही है कि रूस फिलहाल यूक्रेन के साथ युद्ध पर विराम नहीं लगाना चाहता है. इसके पीछे कोई भी मंशा क्यों ना हो, लेकिन इससे अमेरिका को परेशानी होगी. रूस दरअसल, यूक्रेन के कई शहरों पर कब्जा कर चुका है. शायद वह इन शहरों को वापस यूक्रेन को देना चाहे. ऐसे में समझौते के दौरान रूस का पलड़ा यूक्रेन पर भारी रहेगा.
यह भी पढ़ें : Paris Climate Agreement : राष्ट्रपति बनते ही ट्रंप ने क्यों की राष्ट्रीय ऊर्जा आपातकाल की घोषणा