Special Coverage
Gold Rate in Delhi 14 April 2025: एक बार फिर सोने के भाव में आई गिरावट, निवेशकों के लिए सुनहरा मौका
Gold Rate in Delhi 14 April 2025: एक बार फिर सोने के भाव में आई गिरावट, निवेशकों के लिए सुनहरा मौका
Authored By: Khursheed
Published On: Monday, April 14, 2025
Updated On: Monday, April 14, 2025
दिल्ली में ⭐ सोने की कीमतों ⭐ में उतार-चढ़ाव जारी है! 14 अप्रैल 2025 को 🟡 सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली है, जिससे निवेशकों के लिए एक बार फिर सोने में निवेश का मौका मिलता दिखाई दे रहा है. बता दें 12 अप्रैल से सोने के भाव में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी.अब 14 अप्रैल को 24 कैरेट सोने के भाव में 160 (10 ग्राम) रुपये की और गिरावट आई है. ऐसे में निवेशकों के बीच खुशी का माहौल है. अगर आप भी सोने में निवेश करने की सोच रहे हैं तो आप सही मौका देखकर सोने में निवेश करने की सोच सकते हैं.
Authored By: Khursheed
Updated On: Monday, April 14, 2025
अमेरिका द्वारा नया टैरिफ लागू करने की वजह से सोने की कीमतों में भारी कमी आई थी. इस वजह से दुनियाभर में सोने के भाव में उतार-चढ़ाव जारी है. 12 अप्रैल से सोने के भाव में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं हुई है. अब 14 अप्रैल को 24 कैरेट सोने में 160 प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है.सोने में निवेश करने वालों के लिए एक बार फिर निवेश का मौका बनता नजर आ रहा है.हालांकि,आने वाले दिनों में हो सकता है कि सोने में गिरावट हो. आप विशेषज्ञों की सलाह से सोने में निवेश कर सकते हैं
आज नई दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम (₹)
आज नई दिल्ली में 22 कैरेट सोने के दाम 8,770 रुपये हैं. कल यानी 13 अप्रैल के मुकाबले सोने के दामों में 15 रुपये की गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि अमेरिका द्वारा नया टैरिफ लागू करने के बाद से सोने के दामों पर असर पड़ा था. 13 अप्रैल को 10 ग्राम सोने के भाव 87,850 रुपये था जिसमें अब 150 की गिरावट हुई है.
नई दिल्ली में 14 अप्रैल को 22 कैरेट सोने का रेट (₹):
वजन (ग्राम) | आज का भाव | कल का भाव | बदलाव |
---|---|---|---|
1 | ₹8,770 | ₹8,785 | – ₹15 |
10 | ₹87,700 | ₹87,850 | – ₹150 |
आज नई दिल्ली में 24 कैरेट सोने का दाम (₹)
वहीं बात करें 24 कैरेट सोने की तो इसमें भी 16 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से गिरावट देखने को मिली है.13 अप्रैल को नई दिल्ली में 24 कैरेट सोने के दाम 9,582 रुपये थे. हालांकि सोने के दामों में कई दिनों से गिरावट देखने को मिली थी, अब दोबारा इसमें गिरावट आई है.
नई दिल्ली में 14 अप्रैल को 24 कैरेट सोने का रेट :
वजन (ग्राम) | आज का भाव | कल का भाव | बदलाव |
---|---|---|---|
1 | ₹9,566 | ₹9,582 | – ₹16 |
10 | ₹95,660 | ₹95,820 | – ₹160 |
आज नई दिल्ली में 18 कैरेट सोने के दाम
आज 14 अप्रैल को नई दिल्ली में 18 कैरेट के सोने के दाम 7,176 रुपये है. इसमें में भी 12 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से गिरावट हुई है. बहरहाल सोने के दामों में पिछले दिनों बहुत उतार-चढ़ाव देखने को मिला था.
नई दिल्ली में 14 अप्रैल को 18 कैरेट सोने के दाम :
वजन (ग्राम) | आज का भाव | कल का भाव | बदलाव |
---|---|---|---|
1 | ₹7,176 | ₹7,188 | – ₹12 |
10 | ₹71,760 | ₹71,880 | – ₹120 |
पिछले 10 दिनों में नई दिल्ली में 1 ग्राम सोने के दाम (₹):
दिनांक | 22 कैरट का भाव | 24 कैरट का भाव |
---|---|---|
Apr 14, 2025 | ₹8,770 (-15) | ₹9,566 (-16) |
Apr 13, 2025 | ₹8,785 (0) | ₹9,582 (0) |
Apr 12, 2025 | ₹8,785 (+25) | ₹9,582 (+27) |
Apr 11, 2025 | ₹8,760 (+185) | ₹9,555 (+202) |
Apr 10, 2025 | ₹8,575 (+ ₹270) | ₹9,353 (+ ₹294) |
Apr 9, 2025 | ₹8,305 (+65) | ₹9,059 (+71) |
Apr 8, 2025 | ₹8,240 (-60) | ₹8,988 (-65) |
Apr 7, 2025 | ₹8,300 (-25) | ₹9,053 (-28) |
Apr 6, 2025 | ₹8,325 (0) | ₹9,081 (0) |
Apr 5, 2025 | ₹8,325 (-90) | ₹9,081 (-98) |
सोने में निवेश करने के फायदे
1. सुरक्षित निवेश
जब शेयर बाजार या अर्थव्यवस्था अस्थिर होती है, तब सोना एक सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में उभरता है.
राजनीतिक संकट, युद्ध, मंदी या वैश्विक महामारी के दौरान इसकी मांग बढ़ जाती है.
2. महंगाई से सुरक्षा
जब महंगाई बढ़ती है और मुद्रा की क्रय शक्ति घटती है, तब सोना अपनी कीमत बनाए रखता है या बढ़ता है.
इसलिए यह महंगाई से बचाव का एक बेहतरीन तरीका है.
3. लिक्विड एसेट
फिजिकल गोल्ड या डिजिटल गोल्ड को आसानी से कैश में बदला जा सकता है.
4. पोर्टफोलियो डाइवर्सिफिकेशन
सोने में निवेश आपके निवेश पोर्टफोलियो को संतुलन प्रदान करता है.
जब शेयर और रियल एस्टेट जैसे एसेट्स अस्थिर हों, तो सोना स्थिर रिटर्न दे सकता है.
5. वैश्विक मांग
सोने की मांग सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में है — इसलिए इसकी कीमतों में दीर्घकालिक स्थिरता बनी रहती है.
6. सांस्कृतिक और पारंपरिक महत्व
भारत में शादी, त्योहार और शुभ अवसरों पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है.
इससे यह न केवल निवेश बल्कि संपत्ति का रूप भी बनता है.
सोने में क्यों आ रही है गिरावट?
भारत में समेत दुनिया भर में सोने की कीमतों में गिरावट इसलिए आ रही है क्योंकि अमेरिका ने नया टैरिफ लगाया है जिसकी वजह से ट्रेड वार बढ़ने की वजह से सोने की कीमतों में अचानक से गिरावट देखने को मिल रही है. सोने की गिरावट की वजह से निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि कई निवेशक दूसरी जगह अपने नुकसान की भरपाई के लिए सोने को बेच रहे हैं. माना जा रहा है कि आने वाले समय में सोने की कीमतों में और कमी देखने को मिल सकती है.
कैसे तय होती हैं सोने की कीमत?
सोने की कीमतों को तय करने के कई कारण हैं. देश में किस शहर में कितने रुपये तौला सोना मिलेगा यह इस पर निर्भर करता है कि ज्वेलर्स किस भाव पर सोना खरीद हैं, इसे स्पॉट रेट यानी हाजिर भाव कहते हैं और मल्टी कमोटिडी एक्सचेंज (MCX) पर सोना किस भाव पर ट्रेड कर रहा है उसी आधार पर स्पॉट प्राइज तय किया जाता है. इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम सोना किस रेट पर मिल रहा है इस बात पर डिपेंड करता है कि सोने की कीमत कितनी होगी. इसके अलावा सरकार द्वारा उन पर लागाया जाने वाला ट्रैक् और रुपये की कीमतों की वजहों से भी सोने की कीमतों को तय किया जाता है.
क्या है निवेश का अगला कदम?
निवेश करने के लिए सबसे सुरक्षित और फायदे के लिए सोने से बढ़िया कोई रास्ता नहीं हो सकता है. सोने को निवेश के तौर पर शुरू से ही अपनाया जाता है. ऐसे में फिलहाल में अल्पकालिक तौर पर सोने पर जारी गिरावट सोने में निवेश करने का फैसला फायदे का सौदा हो सकता है क्योंकि आने वाले समय में सोने की कीमतों में इजाफा हो सकता है. हालांकि किसी भी तरह का निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें.
सोना खरा है या नहीं? कैसे चेक करें प्योरिटी?
सोने की पहचान ISO (Indian Standard Organization) हॉल से होती है अगर किसी सोने पर आईएसओ हॉल मार्क नहीं है तो वो निकली सोना हो सकता है.
- 24 कैरट के सोने में 99.9 प्रतिशत शुद्धता होती है जबकि 22 कैरट के सोने में 91 प्रतिशत शुद्धता होती है.
- 22 कैरट के सोने मं 9 प्रतिशत तांबा, चांदी, जिंक जैसे धातु को पाए जाते हैं.
- 24 के सोने पर 999, 23 कैरट पर 958, 22 कैरट 916 और 18 कैरट पर 750 लिखा होता है.
- सोने को चेक करने के लिए चुंबक का इस्तेमाल किया जा सकता है अगर सोना चुंबक से नहीं चिपकता है तो वह असली सोना है.
पानी डालकर भी सोने को परखा जा सकता है. अगर सोना पानी में डूब जाता है तो उसमें कोई मिलावट नहीं है, वहीं अगर सोना पानी में तैरने लगे तो समझ लेना कि उसमें मिलावट है क्योंकि मिलावटी सोना हल्का होता है और पानी के ऊपर तैरने लगता है.