संसद में 28 जुलाई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर होगी चर्चा, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया

Authored By: Ranjan Gupta

Published On: Friday, July 25, 2025

Updated On: Friday, July 25, 2025

Operation Sindoor Parliament Discussion: किरेन रिजिजू ने बताया कि 28 जुलाई को संसद में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर महत्वपूर्ण चर्चा होगी, जो सुरक्षा और रणनीति से जुड़ा विषय है.

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने संसद में जारी हंगामे पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि सरकार तय करेगी कि संसद में उसकी तरफ से कौन बोलेगा, न कि विपक्ष. ऑपरेशन सिंदूर पर 28 और 29 जुलाई को दोनों सदनों में विस्तार से चर्चा होगी.

Authored By: Ranjan Gupta

Updated On: Friday, July 25, 2025

Operation Sindoor Parliament Discussion: संसद के मानसून सत्र में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और पहलगाम आतंकी हमले को लेकर चल रही तीखी बहस के बीच केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के रुख पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. मीडिया से बातचीत में रिजिजू ने साफ कर दिया कि सदन में सरकार की ओर से कौन बोलेगा, यह विपक्ष नहीं तय कर सकता. उन्होंने बताया कि सोमवार और मंगलवार को दोनों सदनों में ऑपरेशन सिंदूर पर कुल 32 घंटे चर्चा होगी. साथ ही, उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि सभी मुद्दों पर एक साथ चर्चा नहीं की जा सकती और संसद की गरिमा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है.

सभी मुद्दों पर एक साथ नहीं हो सकती चर्चा

किरेन रिजिजू ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सभी मुद्दों पर एक साथ चर्चा नहीं की जा सकती. विपक्ष ने बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान और अन्य जैसे कई मुद्दे उठाए हैं. हमने उन्हें बताया कि पहले ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की जाएगी. उसके बाद हम तय करेंगे कि किन मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. ऑपरेशन सिंदूर पर सोमवार (28 जुलाई) को लोकसभा में 16 घंटे और मंगलवार (29 जुलाई) को राज्यसभा में 16 घंटे बहस होगी.

ऑपरेशन सिंदूर पर हम चर्चा के लिए तैयार

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि संसद के मानसून सत्र का पहला सप्ताह जैसा रहा, आप सबने देखा. संसद सत्र शुरू होने से पहले ही कांग्रेस समेत कई दलों ने अनुरोध किया था कि पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होनी चाहिए. इसे लेकर सरकार की ओर से साफ शब्दों में कहा गया कि हम चर्चा के लिए तैयार हैं, लेकिन विपक्ष ने पहले दिन ही हंगामा शुरू कर दिया. विपक्ष ने पोस्टर बैनर लेकर संसद के अंदर और बाहर प्रदर्शन किया और संसद नहीं चलने दी. कांग्रेस और कुछ दलों ने संसद की कार्यवाही को बाधित किया.

सोमवार से ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा

किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार ने यह निर्णय लिया है कि हम सोमवार से पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा करेंगे. सभी दलों ने स्वीकार किया है कि संसद सोमवार से सुचारू रूप से चलेगी. उन्होंने कहा कि एक-एक सवाल का जवाब तैयार करने में काफी समय लगता है. ऐसे में अगर जवाब नहीं सुनते हैं तो लोगों का काफी नुकसान होता है. एक साथ सारे मुद्दों पर चर्चा नहीं हो सकती है.

संसद में सभी पार्टी को बोलने का मिला पर्याप्त मौका

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात हुई. इस दौरान क्या बातचीत हुई? ये जानकारी सार्वजनिक नहीं कर सकते हैं. संसद में सभी पार्टी को बोलने का पर्याप्त मौका मिलेगा. किरेन रिरिजू ने कहा कि जस्टिस यशवंत वर्मा पर सरकार का प्रयास है. सरकार और विपक्ष एकजुट होकर मोशन लाएंगे.

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें :- मोहन भागवत का 50 मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ संवाद, क्या होगा इसका आने वाला परिणाम

About the Author: Ranjan Gupta
रंजन कुमार गुप्ता डिजिटल कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल न्यूज चैनल में तीन वर्ष से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे कंटेंट राइटिंग, गहन रिसर्च और SEO ऑप्टिमाइजेशन में माहिर हैं. शब्दों से असर डालना उनकी कला है और कंटेंट को गूगल पर रैंक कराना उनका जुनून! वो न केवल पाठकों के लिए उपयोगी और रोचक लेख तैयार करते हैं, बल्कि गूगल के एल्गोरिदम को भी ध्यान में रखते हुए SEO-बेस्ड कंटेंट तैयार करते हैं. रंजन का मानना है कि "हर जानकारी अगर सही रूप में दी जाए, तो वह लोगों की जिंदगी को प्रभावित कर सकती है." यही सोच उन्हें हर लेख में निखरने का अवसर देती है.
Leave A Comment

यह भी पढ़ें

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

[newsletter_form]

खास आकर्षण