आखिर किसे मिलता है ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड? अनंत अंबानी का नाम आते ही बढ़ी उत्सुकता

Authored By: Ranjan Gupta

Published On: Tuesday, December 9, 2025

Updated On: Tuesday, December 9, 2025

Anant Ambani: ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड क्या है, किसे मिलता है और उनके नाम से क्यों बढ़ी उत्सुकता - जानें पूरी जानकारी

ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड दुनिया का वह सम्मान है जो उन चुनिंदा लोगों को मिलता है जिन्होंने जानवरों और इंसानों के लिए वैश्विक स्तर पर असाधारण योगदान दिया हो. इस बार यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड मिला है रिलायंस इंडस्ट्रीज के निदेशक और ‘वनतारा’ के संस्थापक अनंत अंबानी को, जो यह सम्मान पाने वाले सबसे युवा और पहले एशियाई बन गए हैं.

Authored By: Ranjan Gupta

Updated On: Tuesday, December 9, 2025

Anant Ambani: रिलायंस इंडस्ट्रीज के निदेशक और ‘वनतारा(Vantara) के संस्थापक अनंत अंबानी को वन्यजीव संरक्षण में उनके नेतृत्व के लिए प्रतिष्ठित ‘ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड’ (Global Humanitarian Award) से सम्मानित किया गया है. 8 दिसंबर 2025 को वाशिंगटन डीसी में आयोजित समारोह में अनंत अंबानी को वन्यजीव संरक्षण में उनके दूरदर्शी कार्य और अभूतपूर्व नेतृत्व के लिए अवार्ड दिया गया. ‘वनतारा’ जैसे विशाल संरक्षण प्रोजेक्ट के माध्यम से उन्होंने न केवल घायल और लुप्तप्राय प्रजातियों को नई जिंदगी दी, बल्कि वैश्विक स्तर पर पशु कल्याण का एक नया मानक भी तय किया. यही वजह है कि वह इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड को हासिल करने वाले दुनियाभर के चुनिंदा और ऐतिहासिक हस्तियों में शामिल हो गए हैं. उल्लेखनीय है कि अनंत अंबानी यह प्रतिष्ठित सम्मान पाने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति और पहले एशियाई बन गए हैं.

गौरतलब है कि वनतारा आज दुनिया के सबसे अलग और बड़े वन्यजीव संरक्षण प्रोजेक्ट्स में शामिल है. यहां घायल, बीमार और संकट में पड़े जानवरों को नई जिंदगी देने के साथ-साथ विलुप्त होती प्रजातियों को बचाने और उन्हें दोबारा सुरक्षित माहौल में लौटाने के लिए लगातार काम किया जाता है.

दिग्गज हस्तियों की सूची में शामिल

ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड उन लोगों को दिया जाता है जो इंसानों और जानवरों दोनों के लिए बड़ा बदलाव लाते हैं. अनंत अंबानी अब उसी चुनिंदा सूची में शामिल हो चुके हैं. यह वही सूची है जिसमें पहले हॉलीवुड की मशहूर स्टार शर्ली मैक्लेन, जॉन वेन और बेट्टी व्हाइट जैसे नाम आए थे. इसी सूची में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी और बिल क्लिंटन भी शामिल रहे हैं. ऐसे बड़े नामों के बीच अनंत अंबानी का नाम जुड़ना अपने आप में बड़ी बात है.

वैश्विक स्तर पर सराहा गया नेतृत्व

ग्लोबल ह्यूमैन सोसाइटी की अध्यक्ष और सीईओ डॉ. रॉबिन गैन्जर्ट ने वनतारा की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि वनतारा का “ग्लोबल ह्यूमैन सर्टिफाइड” होना सिर्फ देखभाल की गुणवत्ता नहीं दिखाता, बल्कि हर जानवर को सम्मान, इलाज और उम्मीद देने की गहरी सोच को भी दर्शाता है. उनके मुताबिक, अनंत अंबानी का नेतृत्व आज दुनिया के लिए करुणा का नया पैमाना तय कर रहा है.
डॉ. गैन्जर्ट ने यह भी कहा कि वनतारा दुनिया की सबसे मजबूत और प्रेरणादायक पशु-कल्याण पहलों में से एक है. यह आधुनिक एनिमल वेलफेयर के लिए एक नया मानक बन चुका है.

क्यों और किन लोगों को दिया जाता है यह अवॉर्ड

ग्लोबल ह्यूमन सोसाइटी ने बताया कि यह अवॉर्ड उन लोगों को मिलता है जो अपना जीवन प्रकृति और जानवरों के नाम कर देते हैं. अनंत अंबानी को यह सम्मान इसलिए दिया गया क्योंकि उन्होंने बड़े स्तर पर घायल और बीमार पशुओं को बचाया. उन्हें इलाज दिया. उन्हें फिर से प्राकृतिक माहौल में लौटाया. इसके साथ ही, उन्होंने जैव-विविधता को बचाने के लिए कई दूरदर्शी प्रोजेक्ट शुरू किए. उनके प्रयासों ने हजारों जानवरों को नई जिंदगी दी है.

ग्लोबल ह्यूमन सोसाइटी

अमेरिकी ग्लोबल ह्यूमन सोसाइटी की स्थापना 1977 में हुई थी. यह संस्था जानवरों के संरक्षण और उनके बेहतर जीवन के लिए काम करती है. 2010 में डॉ. रॉबिन गैन्जर्ट को इसका अध्यक्ष बनाया गया. तब से संस्था ने करोड़ों जानवरों को सुरक्षित रखने, उनका इलाज कराने और उनके संरक्षण के लिए लगातार काम किया है. आज यह दुनिया की सबसे भरोसेमंद एनिमल वेलफेयर संस्थाओं में से एक मानी जाती है.

यह भी पढ़ें :- LPG सिलेंडर की कीमत में कमी: कहां कितनी राहत मिली? पूरी लिस्ट जारी, जानें किस राज्य में मिल रहा सबसे सस्ता गैस सिलेंडर

About the Author: Ranjan Gupta
रंजन कुमार गुप्ता डिजिटल कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल न्यूज चैनल में तीन वर्ष से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे कंटेंट राइटिंग, गहन रिसर्च और SEO ऑप्टिमाइजेशन में माहिर हैं. शब्दों से असर डालना उनकी कला है और कंटेंट को गूगल पर रैंक कराना उनका जुनून! वो न केवल पाठकों के लिए उपयोगी और रोचक लेख तैयार करते हैं, बल्कि गूगल के एल्गोरिदम को भी ध्यान में रखते हुए SEO-बेस्ड कंटेंट तैयार करते हैं. रंजन का मानना है कि "हर जानकारी अगर सही रूप में दी जाए, तो वह लोगों की जिंदगी को प्रभावित कर सकती है." यही सोच उन्हें हर लेख में निखरने का अवसर देती है.
Leave A Comment

यह भी पढ़ें

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

खास आकर्षण