Google लाया अपना Credit Card, मिलेगा कैशबैक-रिवॉर्ड, ऐसे करें Online Apply

Authored By: Ranjan Gupta

Published On: Thursday, December 18, 2025

Updated On: Thursday, December 18, 2025

Google Credit Card Apply Online cashback rewards guide.

Google ने भारत में Axis Bank के साथ मिलकर अपना नया डिजिटल क्रेडिट कार्ड Flex by Google Pay लॉन्च किया है. यह Rupay नेटवर्क पर आधारित है, जिससे यूजर्स UPI QR स्कैन कर सीधे क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर सकते हैं. हर ट्रांजैक्शन पर रिवॉर्ड्स, EMI की सुविधा और ऐप के अंदर पूरा कंट्रोल इसे खास बनाता है.

Authored By: Ranjan Gupta

Updated On: Thursday, December 18, 2025

Google Credit Card Apply Online: डिजिटल पेमेंट की दुनिया में Google ने एक और बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने भारत में अपना पहला डिजिटल क्रेडिट कार्ड Flex by Google Pay लॉन्च कर दिया है, जो Axis Bank की साझेदारी और Rupay नेटवर्क पर काम करता है. इस क्रेडिट कार्ड की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अब यूजर्स बिना फिजिकल कार्ड के, सिर्फ Google Pay ऐप के जरिए UPI QR स्कैन कर क्रेडिट से पेमेंट कर सकेंगे. हर पेमेंट पर ‘स्टार्स’ के रूप में रिवॉर्ड मिलेंगे, जिन्हें सीधे रुपये की तरह रिडीम किया जा सकता है. साथ ही EMI विकल्प, इन-ऐप कंट्रोल और आसान ऑनलाइन अप्लाई प्रोसेस इसे भारतीय यूजर्स के लिए बेहद आकर्षक बनाता है. आइए जानते हैं गूगल क्रेडिट कार्ड Flex by Google Pay क्या है, कैसे काम करता है तथा इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

Flex by Google Pay क्या है?

Google Pay Flex Axis Bank Credit Card एक ऐसा कार्ड है जो डिजिटल होते हुए भी फिजिकल कार्ड की तरह क्रेडिट का फायदा देता है. Google के अनुसार, यानी अब आपको किसी मर्चेंट पेमेंट के लिए QR स्कैन करते समय फिजिकल क्रेडिट कार्ड साथ रखने या स्वाइप करने की जरूरत नहीं होगी. आप बिना फिजिकल कार्ड तुरंत पेमेंट कर सकेंगे और प्रत्येक पेमेंट पर रिवार्ड्स भी मिलेंगे. आइए जानते हैं कैसे काम करता है Flex by Google Pay क्रेडिट कार्ड.

फीचर डिटेल
नेटवर्क RuPay
बैंक पार्टनर Axis Bank
प्लेटफॉर्म Google Pay ऐप
पेमेंट मोड UPI QR के जरिए क्रेडिट
रिवॉर्ड सिस्टम Stars (1 स्टार = ₹1)
रिपेमेंट ऑप्शन फुल पेमेंट या EMI
कंट्रोल इन-ऐप मैनेजमेंट

 

Flex by Google Pay कैसे काम करता है?

Google ने भारत में RuPay नेटवर्क पर अपना नया Flex by Google Pay क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है. यह दिखने में UPI जैसा है, लेकिन इसकी ताकत क्रेडिट कार्ड जैसी है. यानी पेमेंट आसान भी है और बाद में चुकाने की सुविधा भी मिलती है. यह कार्ड Axis Bank के साथ मिलकर पेश किया गया है. इसे सीधे Google Pay ऐप से जोड़ा गया है. यूजर किसी भी दुकान पर लगे UPI QR कोड को स्कैन करते हैं और पेमेंट क्रेडिट कार्ड से हो जाता है. कैश या बैंक बैलेंस की चिंता नहीं रहती.

Flex by Google Pay Apply Online: गूगल क्रेडिट कार्ड कैसे करें अप्लाई

Flex by Google Pay क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करना काफी आसान रखा गया है. इसके लिए बैंक की ब्रांच जाने की जरूरत नहीं है. किसी तरह के भारी-भरकम कागजात भी नहीं देने होंगे. पूरा प्रोसेस ऑनलाइन है. Google Pay ऐप में इसके लिए एक वेटलिस्ट शुरू की गई है. यूजर इस वेटलिस्ट में अपना नाम जोड़ सकते हैं. जैसे ही यह डिजिटल क्रेडिट कार्ड रोलआउट होगा, वेटलिस्ट वाले यूजर्स को इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा. कंपनी का कहना है कि जल्द ही इसे बड़े स्तर पर लॉन्च किया जाएगा.

कब और किसे मिलेगा यह कार्ड?

Flex by Google Pay की लॉन्चिंग की शुरुआत हो चुकी है. अभी यह सुविधा कुछ चुनिंदा यूजर्स को ही दी जा रही है. Google का कहना है कि आने वाले महीनों में ज्यादा भारतीय यूजर्स तक इसे पहुंचाया जाएगा. धीरे-धीरे इसका दायरा बढ़ाया जाएगा, ताकि ज्यादा लोग इस डिजिटल क्रेडिट कार्ड का फायदा उठा सकें.

Flex by Google Pay Credit Card Benefits: गूगल क्रेडिट कार्ड के फायदे

मिलेंगे भरपूर रिवॉर्ड्स

इस कार्ड की सबसे बड़ी खासियत इसका रिवॉर्ड सिस्टम है. हर Flex ट्रांजैक्शन पर यूजर को “स्टार्स” मिलते हैं. 1 स्टार की वैल्यू 1 रुपये के बराबर होती है. अच्छी बात यह है कि इन रिवॉर्ड्स को इस्तेमाल करने के लिए महीने के अंत तक इंतजार नहीं करना पड़ता. अगली Flex ट्रांजैक्शन में ही इन्हें तुरंत रिडीम किया जा सकता है.

फ्लेक्सिबल रिपेमेंट का ऑप्शन

Google Pay ऐप के अंदर ही यूजर अपने खर्च और बिलिंग की पूरी जानकारी देख सकते हैं. अगर चाहें तो पूरा बिल एक साथ चुका सकते हैं. और अगर खर्च ज्यादा हो जाए, तो बिल को EMI में बदलने का भी विकल्प मिलता है. इससे जेब पर बोझ नहीं पड़ता और खर्च मैनेज करना आसान हो जाता है.

ऐप के अंदर पूरा कंट्रोल

Google Pay Flex Axis Bank Credit Card में यूजर को पूरा कंट्रोल मिलता है. ऐप से ही कार्ड को ब्लॉक या अनब्लॉक किया जा सकता है. PIN रीसेट करने की सुविधा भी मिलती है. साथ ही ट्रांजैक्शन लिमिट सेट करने का ऑप्शन भी होता है. इससे कार्ड ज्यादा सुरक्षित रहता है और इस्तेमाल भी आसान हो जाता है.

यह भी पढ़ें :- NPS Account Open: NPS अकाउंट कैसे खोलें, जानें Step by Step Process

About the Author: Ranjan Gupta
रंजन कुमार गुप्ता डिजिटल कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल न्यूज चैनल में तीन वर्ष से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे कंटेंट राइटिंग, गहन रिसर्च और SEO ऑप्टिमाइजेशन में माहिर हैं. शब्दों से असर डालना उनकी कला है और कंटेंट को गूगल पर रैंक कराना उनका जुनून! वो न केवल पाठकों के लिए उपयोगी और रोचक लेख तैयार करते हैं, बल्कि गूगल के एल्गोरिदम को भी ध्यान में रखते हुए SEO-बेस्ड कंटेंट तैयार करते हैं. रंजन का मानना है कि "हर जानकारी अगर सही रूप में दी जाए, तो वह लोगों की जिंदगी को प्रभावित कर सकती है." यही सोच उन्हें हर लेख में निखरने का अवसर देती है.
Leave A Comment

यह भी पढ़ें

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

खास आकर्षण