Egg for Vitamin D : विटामिन डी की पूर्ति के लिए प्रतिदिन कितने अंडे खाएं

Egg for Vitamin D : विटामिन डी की पूर्ति के लिए प्रतिदिन कितने अंडे खाएं

Authored By: स्मिता

Published On: Saturday, November 2, 2024

Updated On: Wednesday, February 5, 2025

eggs daily for vitamin d requirements
eggs daily for vitamin d requirements

रोज़ाना अंडे खाए जा सकते हैं। इसके कई लाभ हैं। यदि ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल हेल्दी है, तो हर दिन अंडे की जर्दी सहित एक पूरा अंडा खाना ठीक है। यदि आप विटामिन डी की कमी से पीड़ित हैं या विटामिन डी के अच्छे स्तर को बनाए रखना चाहते हैं, तो प्रति सप्ताह 7 अंडे का सेवन किया जा सकता है।

Authored By: स्मिता

Updated On: Wednesday, February 5, 2025

अंडा संपूर्ण प्रोटीन प्रदान करता है। अंडे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ये बढ़िया कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में मदद करते हैं। ये ट्राइग्लिसराइड्स को कम कर सकते हैं। ये स्ट्रोक की संभावनाओं को कम कर सकते हैं। पोर्शन कंट्रोल के साथ खाया जाए, तो ये हृदय के लिए भी बढ़िया हैं। हड्डियों को मजबूती देने के लिए अंडा पर्याप्त विटामिन डी (Egg for Vitamin D) भी दे सकता है।

ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल सही होना जरूरी (Blood Cholesterol Level)

रोज़ाना अंडे खाए जा सकते हैं। इसके कई लाभ हैं। इसके कारण आपको हृदय रोग नहीं हो सकता है। यदि ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल हेल्दी है, तो हर दिन अंडे की जर्दी सहित एक पूरा अंडा खाना ठीक है। यदि आपको अधिक प्रोटीन लेना है, तो अंडे की जर्दी के साथ दो अंडे का सेवन (Egg for Protein) किया जा सकता है।

ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद (Egg for Blood Sugar Level)

हार्वर्ड हेल्थ के अनुसार, अंडे खाने का कोई सबसे अच्छा समय नहीं कहा जा सकता है। कुछ लोग नाश्ते में अंडे खाना पसंद करते हैं, क्योंकि ये एक अच्छा प्रोटीन स्रोत हैं। ये ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद कर सकते (Egg for Blood Sugar Level) हैं। अन्य लोग दिन में में या एक्सरसाइज के बाद के भोजन के हिस्से के रूप में खाना पसंद करते हैं। इससे लीन मांसपेशियों और मेटाबोलिज्म के लिए एक अच्छा प्रोटीन स्रोत मिल सकता है।

विटामिन डी के खाद्य स्रोतों में से एक (Egg for Vitamin D)

नेचर जर्नल के अध्ययन से स्पष्ट पता चलता है कि हड्डियों के विकास, स्केलेटन स्वास्थ्य, स्वस्थ मांसपेशियों, दांतों और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए विटामिन डी का पर्याप्त सेवन आवश्यक है। दो अंडों की एक सर्विंग में 8.2µg विटामिन डी होता है, जो अनुशंसित आहार सेवन का 82% है। अंडे विटामिन डी के उच्चतम खाद्य स्रोतों में से एक हैं। µg मीट्रिक माप माइक्रोग्राम का प्रतीक है। µg का उपयोग किसी रेसिपी में मौजूद विटामिन डी की मात्रा को मापने के लिए किया जाता है। साथ ही प्रति सर्व प्राप्त किए जा सकने वाले दैनिक अनुशंसित सेवन (RDI) के प्रतिशत को भी मापता है।
0.1µg = 1% RDI विटामिन डी

विटामिन डी को संरक्षित करने के लिए सबसे अच्छा तरीका

  1. तले हुए अंडे (109%)
  2. माइक्रोवेव (109%)
  3. उबले हुए (93%)
  4. हार्ड रूप से उबले हुए (80%)

ठंड में प्रति दिन 1 अंडे का सेवन (Eggs in Winter Season)

यदि आप विटामिन डी की कमी से पीड़ित हैं या विटामिन डी के अच्छे स्तर को बनाए रखना चाहते हैं, तो प्रति सप्ताह 7 अंडे का सेवन किया जा सकता है। नियमित रूप से अंडे का सेवन बनाए रखने से सर्दियों में विटामिन डी की कमी से निपटने में मदद मिलेगी, क्योंकि सूरज की रोशनी से कम प्राकृतिक डी उपलब्ध होता है।

सप्ताह में 7 अंडे खाए जा सकते हैं, लेकिन इससे ज़्यादा खाने से कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है। हावर्ड हेल्थ के लिए किए गए एक अध्ययन से पता चला है कि 7 अंडे खाने वाले युवा वयस्कों के शरीर के वजन या ब्लड लिपिड कंसंट्रेशन में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें :  Vitamin B12 Deficiency : ये 5 फ़ूड विटामिन बी 12 की कमी को दूर कर सकते हैं

About the Author: स्मिता
स्मिता धर्म-अध्यात्म, संस्कृति-साहित्य, और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर शोधपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता में एक विशिष्ट नाम हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका लंबा अनुभव समसामयिक और जटिल विषयों को सरल और नए दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करने में उनकी दक्षता को उजागर करता है। धर्म और आध्यात्मिकता के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और साहित्य के विविध पहलुओं को समझने और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने में उन्होंने विशेषज्ञता हासिल की है। स्वास्थ्य, जीवनशैली, और समाज से जुड़े मुद्दों पर उनके लेख सटीक और उपयोगी जानकारी प्रदान करते हैं। उनकी लेखनी गहराई से शोध पर आधारित होती है और पाठकों से सहजता से जुड़ने का अनोखा कौशल रखती है।
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य लाइफस्टाइल खबरें