Lifestyle News
Ayurvedic Treatment : कैंसर के उपचार में मदद कर सकती है आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति
Ayurvedic Treatment : कैंसर के उपचार में मदद कर सकती है आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति
Authored By: स्मिता
Published On: Monday, November 25, 2024
Last Updated On: Sunday, April 27, 2025
कोविड-19 महामारी के बाद आयुर्वेद के प्रति जागरूकता तो बढ़ी है, लेकिन सरकारें इसे प्राथमिकता नहीं दे रही हैं। विदेश में भारतीय आयुर्वेद पद्धति को तेजी से अपनाया जा रहा है, जबकि हमारे देश में इसे बढ़ावा देने के प्रयास अब भी अपर्याप्त हैं।
Authored By: स्मिता
Last Updated On: Sunday, April 27, 2025
आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति (Ayurveda System of Medicine) को नई ऊंचाइयों तक ले जाने और इसे देश-विदेश में प्रचारित करने के लिए राजस्थान के मोतीबोर का खेड़ा स्थित श्री नवग्रह आश्रम एक आदर्श केंद्र बन गया है। कालेड़ा स्थित कृष्ण गोपाल आयुर्वेद भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष दीनबंधु चौधरी के अनुसार आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति का संरक्षण और प्रचार-प्रसार जरूरी है। यह कैंसर जैसी लाइलाज बीमारी का इलाज करने में मददगार है। दीनबंधु चैधरी ने नवग्रह आश्रम को आयुर्वेद चिकित्सा का उत्कृष्ट केंद्र बताते हुए कहा कि यहां कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों के उपचार में जो प्रयास किए जा रहे हैं, वे देश के लिए गर्व की बात हैं।
देश में आयुर्वेद को और मिलना चाहिए बढ़ावा
दीनबंधु चौधरी ने कहा, आयुर्वेद हमारी सनातन संस्कृति का अभिन्न अंग है। इसे विश्व स्तर पर पहचान दिलाने के लिए सरकारों और समाज को एकजुट होकर काम करना होगा। आयुर्वेद न केवल भारत की धरोहर है, बल्कि यह विश्व को स्वस्थ जीवन का मार्ग भी दिखा सकता है। कोविड-19 महामारी के बाद आयुर्वेद के प्रति जागरूकता तो बढ़ी है, लेकिन सरकारें इसे प्राथमिकता नहीं दे रही हैं। आयुष मंत्रालय को जो बजट और समर्थन मिलना चाहिए था, वह अभी तक नहीं मिला है। विदेश में भारतीय आयुर्वेद पद्धति को तेजी से अपनाया जा रहा है, जबकि हमारे देश में इसे बढ़ावा देने के प्रयास अब भी अपर्याप्त हैं।
मिलनी चाहिए बेहतर बजट और सुविधाएं
आयुर्वेद का महत्व सनातन काल से समझा गया है। रियासतों के समय आयुर्वेद को प्रोत्साहित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए गए थे। वर्तमान सरकारों ने इस चिकित्सा पद्धति के साथ दूसरे दर्जे का व्यवहार किया है। चौधरी ने सरकारों से अपील की कि वे आयुर्वेद और आयुष मंत्रालय को बेहतर बजट और सुविधाएं उपलब्ध कराएं, ताकि यह चिकित्सा पद्धति अधिक लोगों तक पहुंच सके।
रिसर्च टीम के नए प्रयोग
नवग्रह आश्रम पिछले 8 वर्षों से कैंसर सहित अन्य असाध्य बीमारियों के इलाज के लिए कार्य कर रहा है। यहां बिना कीमोथेरेपी और रेडिएशन के आयुर्वेदिक पद्धति से रोगियों का इलाज किया जाता है। उनकी टीम द्वारा किए गए शोध और निरंतर प्रयोगों के चलते यहां उपचार की सफलता दर 77 प्रतिशत तक है। यहां न केवल देश के विभिन्न राज्यों से, बल्कि कनाडा, केन्या, शिकागो, जर्मनी, जापान और चीन जैसे देशों से भी मरीज इलाज के लिए आते हैं।
यहां की रिसर्च टीम लगातार नए प्रयोग कर रही है। यहां तैयार की गई आयुर्वेदिक औषधियों से गंभीर बीमारियों का सफल इलाज किया जा रहा है।
(हिन्दुस्थान समाचार के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें : वायु प्रदूषण के कारण भी हो रहा फेफड़ों का कैंसर