World Meditation Day : आत्म जागरूक बनाता है ध्यान

World Meditation Day : आत्म जागरूक बनाता है ध्यान

Authored By: स्मिता

Published On: Tuesday, December 10, 2024

Updated On: Wednesday, February 5, 2025

Inernational meditation Day
Inernational meditation Day

ध्यान से भावनात्मक और शारीरिक स्वास्थ्य को लाभ मिलता है। नकारात्मक भावनाओं को कम कर यह तनाव मुक्त करता है। ध्यान तनाव को प्रबंधित करने के लिए कौशल का निर्माण करता है।

Authored By: स्मिता

Updated On: Wednesday, February 5, 2025

ध्यान (Meditation) से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों को लाभ पहुंचता है। इस बात पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भी मुहर लगा दी। इसलिए ध्यान और इसके लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 दिसंबर को विश्व ध्यान दिवस के रूप में घोषित कर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN) द्वारा सर्वसम्मति से 21 दिसंबर को विश्व ध्यान दिवस (World Meditation Day) के रूप में घोषित किए जाने को भारत के लिए गर्व का विषय बताया है।

193 देशों की सहमति

शांता कुमार ने कहा कि यह निर्णय भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और योग व ध्यान के महत्व को वैश्विक मान्यता प्रदान करता है। भारत, श्रीलंका, नेपाल, मेक्सिको और एंडोरा के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र की महासभा में यह निर्णय लिया गया, जिसे 193 देशों ने सर्वसम्मति से समर्थन दिया। उन्होंने इसे “वसुधैव कुटुंबकम्” की भारतीय परंपरा का प्रमाण बताया, जिसमें पूरे विश्व को एक परिवार माना जाता है।

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga day)

पहले ही 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया गया है जो भारत की महान सांस्कृतिक धरोहर और ऋषि-मुनियों के योगदान का सम्मान है। अब 21 दिसंबर को विश्व ध्यान दिवस (World Meditation Day) के रूप में मनाने का निर्णय यह दर्शाता है कि भारत की प्राचीन विधाओं को दुनिया भर में मान्यता और सम्मान मिल रहा है।

प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया का उपयोग (Social Media Publicity)

संयुक्त राष्ट्र महासभा इस बात पर जोर देती है कि अंतरराष्ट्रीय ध्यान दिवस (international meditation day) समारोह के बारे में लोगों को बताना चाहिए। प्रचार-प्रसार के लिए ध्यान पर जानकारीपूर्ण लेखों के लिंक को प्रसारित करने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करना, अपने समुदाय में चर्चा समूह का आयोजन करना, या दोस्तों और परिवार के साथ ध्यान के लाभों के बारे में बातचीत भी की जा सकती है।

ध्यान के लाभ (Meditation Benefits)

ध्यान से भावनात्मक और शारीरिक स्वास्थ्य (meditation benefits) को लाभ मिलता है। नकारात्मक भावनाओं को कम कर यह तनाव मुक्त करता है। ध्यान तनाव को प्रबंधित करने के लिए कौशल का निर्माण करता है। ध्यान आपको अधिक आत्म-जागरूक (Self conscious) बनाता है। यह वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करना सिखाता है। यह अधिक रचनात्मक बनने में मदद करता है। हृदय गति को संतुलित करने में भी ध्यान मदद करता है।

कितने मिनट करें ध्यान (How long should I meditate)

योग आचार्य डॉ. कौशल कुमार बताते हैं, ‘ 20 मिनट से अधिक और समय नहीं मिलने पर 5 मिनट के लिए भी ध्यान पर बैठा जा सकता है। ज़्यादातर लोगों के लिए 15 से 20 मिनट तक का ध्यान बदलाव लाने के लिए समर्थ है।’ आप शांति के साथ एक से तीन मिनट भी ध्यान कर लेते हैं, तो आप उल्लेखनीय परिणाम देख सकते हैं।

(हिन्दुस्थान समाचार के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें : Touch Therapy For Cold & Cough: एक्सपर्ट बताते हैं, सर्दी जुकाम, बुखार को दूर कर सकती है स्पर्श चिकित्सा

About the Author: स्मिता
स्मिता धर्म-अध्यात्म, संस्कृति-साहित्य, और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर शोधपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता में एक विशिष्ट नाम हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका लंबा अनुभव समसामयिक और जटिल विषयों को सरल और नए दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करने में उनकी दक्षता को उजागर करता है। धर्म और आध्यात्मिकता के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और साहित्य के विविध पहलुओं को समझने और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने में उन्होंने विशेषज्ञता हासिल की है। स्वास्थ्य, जीवनशैली, और समाज से जुड़े मुद्दों पर उनके लेख सटीक और उपयोगी जानकारी प्रदान करते हैं। उनकी लेखनी गहराई से शोध पर आधारित होती है और पाठकों से सहजता से जुड़ने का अनोखा कौशल रखती है।
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य लाइफस्टाइल खबरें