पीएम मोदी (PM Modi) ने दिया सीधा संदेश, दल नहीं, देश को दें प्राथमिकता

Authored By: सतीश झा

Published On: Monday, July 22, 2024

Last Updated On: Thursday, September 5, 2024

speech of prime minister narendra modi in lok sabha
speech of prime minister narendra modi in lok sabha

सावन के पहले सोमवार पर मैं देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। आज संसद का मानसून सत्र भी आरंभ हो रहा है। देश बहुत बारीकी से देख रहा है कि संसद का ये सत्र सकारात्मक हो, सृजनात्मक हो और देशवासियों के सपनों को सिद्ध करने के लिए एक मजबूत नींव रखने वाला हो। - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Authored By: सतीश झा

Last Updated On: Thursday, September 5, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले सोमवार को सभी राजनीतिक दलों से अपील की है। उन्होंने कहा कि  जनता ने अपना जनादेश दे दिया है और अब सभी राजनीतिक दलों को इस जनादेश का सम्मान करते हुए देश की सेवा करनी चाहिए।

देश को सकारात्मक विचारों की जरूरत है और राजनीतिक दलों को नकारात्मकता से बचना चाहिए। सांसदों को दलीय हितों से ऊपर उठकर देश के लिए काम करना चाहिए और जनता की भलाई के लिए काम करना चाहिए।

विपक्ष के हंगामे को लेकर कही ये बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले सत्र में विपक्ष द्वारा किए गए हंगामे की निंदा करते हुए हुए कहा कि 140 करोड़ देशवासियों ने बहुमत के साथ जिन्हें सरकार बनाने और सेवा करने का हुक्म दिया, उनकी आवाज को सदन में दबाने का, कुचलने का अलोकतांत्रिक प्रयास  किया गया। घंटों तक देश के प्रधानमंत्री का गला दबाने का, उन्हें रोकने का, उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया और इसका उन्हें कोई पश्चाताप नहीं है। लोकतांत्रिक परंपरा में इसका कोई स्थान नहीं है। मैं देश के सभी दलों के सांसदों से आग्रहपूर्वक कहना चाहता हूं कि गत जनवरी से लेकर हम लोगों के पास जिनता सामर्थ्य था उस सामर्थ्य से जितनी लड़ाई लड़नी थी लड़ ली, जनता को जो बात बतानी थी बता दी। किसी ने राह दिखाने का प्रयास किया तो किसी ने गुमराह करने का प्रयास किया।

बजट का भी किया उल्लेख

मंगलवार को सदन में पेश किए जाने वाले बजट की जानकारी देते हुए यह भी बताया कल पेश किया जाने वाला बजट 2047 ,जब आजादी के 100 साल पूरे होंगे तब विकसित भारत का जो हमारा सपना है उस सपने को पूरा करने की मजबूत नींव रखने वाला बजट होगा। कल हम जो बजट पेश करेंगे, वह अमृतकाल का महत्वपूर्ण बजट है। हमें पांच साल का जो अवसर मिला है, ये बजट हमारे उन पांच साल की दिशा तय करेगा।

उन्होंने केंद्र में लगातार तीसरी बार एनडीए सरकार (NDA Government)  के गठन को भारत के लोकतंत्र की गौरव यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव बताते हुए कहा कि हर देशवासी के लिए बड़े गर्व की बात है कि भारत बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों में सबसे तेज गति से आगे बढ़ने वाला देश है। पिछले 3 वर्षों में लगातार 8 प्रतिशत ग्रोथ के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं।

About the Author: सतीश झा
सतीश झा की लेखनी में समाज की जमीनी सच्चाई और प्रगतिशील दृष्टिकोण का मेल दिखाई देता है। बीते 20 वर्षों में राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचारों के साथ-साथ राज्यों की खबरों पर व्यापक और गहन लेखन किया है। उनकी विशेषता समसामयिक विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना और पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाना है। राजनीति से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक, उनकी गहन पकड़ और निष्पक्षता ने उन्हें पत्रकारिता जगत में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य खबरें