सलमान खुर्शीद के बयान पर क्यों भाजपाई हुए हमलावर

Authored By: सतीश झा

Published On: Wednesday, August 7, 2024

Updated On: Wednesday, August 7, 2024

congress leader Salman Khurshid

पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि  बांग्लादेश में जो कुछ हो रहा है वो भारत में भी हो सकता है। बस, फिर क्या था। तमाम भाजपा नेताओं के साथ केंद्रीय मंत्री ने सलमान खुर्शीद और कांग्रेस नेताओं को आईना दिखाया। उसके बाद कांग्रेस नेता बगले झांकने लगे।

Authored By: सतीश झा

Updated On: Wednesday, August 7, 2024

एक दिन पहले सर्वदलीय बैठक हुई। भारत सरकार की ओर से विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने पूरी जानकारी दी। संसद में भी सभी सांसदों और देश को सरकार के प्रयासों और मंशा से अवगत करा दिया गया। इसके एक दिन बाद ही बांग्लादेश में राजनीतिक संकट को लेकर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद ने ऐसा बयान दिया, जिससे सियासी गलियारों में नहीं बवाल मच गया। कांग्रेस नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कह दिया कि बांग्लादेश में जो कुछ हो रहा है वो भारत में भी हो सकता है।

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा, “…यह भारतीय लोकतंत्र का मजाक उड़ाने वाला बयान है। इंदिरा गांधी ने 1975 में तानाशाही की पराकाष्ठा करते हुए देश में आपातकाल लगाया था। अभी भी कांग्रेस के नेताओं के अंदर आपातकाल की आत्मा घूम रही है… बांग्लादेश में मंदिर तोड़ना, हिंदूओं को मारना, विपक्षी नेताओं को चुन-चुन कर मारना, इस पर कांग्रेस के लोग तालियां बजा रहे हैं? किस बात की खुशी हो रही है? ये सोच ही दुर्भाग्यपूर्ण है।”

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लाई राहुल की बात

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “दुर्भाग्य है इस देश का कि जो विपक्ष है जो वोट के लिए टुकड़े-टुकड़े गैंग की भूमिका निभा रहा है… आज बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ अत्याचार हुआ, कल मनीष तिवारी ने बात की लेकिन उन्होंने एक बार भी हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर कुछ नहीं कहा… सलमान खुर्शीद भूले नहीं कि ये भारत है, यह गणतंत्र की जननी है… राहुल गांधी के इशारे पर ही सलमान खुर्शीद ने देश को चेताने का काम किया है लेकिन राहुल गांधी ये भूले नहीं कि जब-जब इस देश में किसी ने औरंगजेब बनने की कोशिश की है तो महाराणा प्रताप भी आए हैं।”

शर्म आनी चाहिए सलमान खुर्शीद को : कैलाश विजयवर्गीय

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सलमान खुर्शीद के बयान पर कहा, “उनको समझना चाहिए कि ये PM मोदी का देश है, ये भारत है। इस तरह के हताश नेता ऐसे बयान देकर अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए।”

कांग्रेस की सोच को दिखाता है खुर्शीद का बयान : संबित पात्रा

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा, “…यह दिखाता है कि कांग्रेस पार्टी की किस प्रकार की सोच है। आज मुझे याद आता है जब राहुल गांधी संसद में खड़े होकर कहते थे कि इस देश में आग लगेगी, दंगे होंगे, प्रधानमंत्री पर हमला होगा… विदेश यात्रा में भी राहुल गांधी चोरी-छिपे कई लोगों से मिलते थे… आज मालूम पड़ रहा है कि आखिर उनकी मंशा क्या थी… ये बहुत ही गंभीर विषय है। जब भारत में चारों तरफ इस तरह की परिस्थिति देखने को मिल रही है। कांग्रेस पार्टी जो देश का मुख्य विपक्ष है, क्या यही चाहती है? वे चुनाव में जीत नहीं पा रहे हैं जिस कारण अपनी खीज इस प्रकार की अराजकता को फैलाकर निकाल रहे हैं…

About the Author: सतीश झा
सतीश झा की लेखनी में समाज की जमीनी सच्चाई और प्रगतिशील दृष्टिकोण का मेल दिखाई देता है। बीते 20 वर्षों में राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचारों के साथ-साथ राज्यों की खबरों पर व्यापक और गहन लेखन किया है। उनकी विशेषता समसामयिक विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना और पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाना है। राजनीति से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक, उनकी गहन पकड़ और निष्पक्षता ने उन्हें पत्रकारिता जगत में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है
Leave A Comment

यह भी पढ़ें

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

खास आकर्षण