Lifestyle News
भारतीय संस्कृति (Indian Culture) पर 9 वर्षों से अध्ययन कर रहे स्पेन के दार्शनिक व लेखक जेवियर
भारतीय संस्कृति (Indian Culture) पर 9 वर्षों से अध्ययन कर रहे स्पेन के दार्शनिक व लेखक जेवियर
Authored By: स्मिता
Published On: Thursday, September 26, 2024
Last Updated On: Monday, January 20, 2025
भारतीय संस्कृति से प्रेम करने वाले देश से ही नहीं, बल्कि विदेश में भी हैं। बर्सिलोना स्पेन से रिसर्चर जेवियर भारतीय संस्कृति पर अध्धयन करने के लिए 9 वर्ष पहले भारत आये थे।
Authored By: स्मिता
Last Updated On: Monday, January 20, 2025
भारतीय संस्कृति (Indian Culture) से प्रेम करने वाले देश से ही नहीं, बल्कि विदेश से भी हैं। बर्सिलोना स्पेन से रिसर्चर जेवियर (Javier) भारतीय संस्कृति पर अध्धयन करने के लिए 9 वर्ष पहले भारत आये थे। इन दिनों वे मध्य प्रदेश के एक ख़ास शहर मंदसौर की यात्रा पर हैं। शोधकर्ता जेवियर के विचार में सनातन संस्कृति (Sanatan Culture) किसी एक धर्म विशेष को मानने वालों के लिए नहीं है। अपितु समूचे विश्व के कल्याण का सूत्र सनातन संस्कृति में छिपा है। सबकी उपासना-पूजा पद्धतियां अलग-अलग हो सकती है, लेकिन ब्रह्म तत्व एक ही है।
धार्मिक, आध्यात्मिक और दार्शनिक विषयों पर शोध
उल्लेखनीय है कि जेवियर पिछले 9 वर्षों से भारत में धार्मिक, आध्यात्मिक और दार्शनिक विषयों पर सतत शोध कर रहे हैं। इसी सिलसिले में वे दो दिवसीय प्रवास पर मंदसौर पहुंचे थे। जेवियर ने अपनी भारत यात्रा का वृतांत सुनाते हुए कहा कि भारत ने दुनिया को प्रकाश, ज्ञान और बुद्धि प्रदान की है। यात्रा का उनका यह 9 वां वर्ष है। वे भारत में 10 वर्षों तक रहेंगे। फिर स्पेन जाकर इस विषय पर किताब लिखेंगे।
विश्व की प्राचीनतम संस्कृति भारतीय संस्कृति
भारतीय संस्कृति (Indian Culture) विश्व की प्राचीनतम संस्कृतियों में से एक है। यह माना जाता है कि भारतीय संस्कृति यूनान, रोम, मिस्र, सुमेर और चीन की संस्कृतियों के समान ही प्राचीन है। विश्व की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है भारत। इसमें बहुरंगी विविधता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है। ये दोनों विशेषताएं ही लोगों को आकर्षित करती हैं।
(हिन्दुस्थान समाचार के इनपुट के साथ)