नवंबर के दूसरे सप्ताह में होगा विधानसभा चुनाव, किस आधार पर ये बात कह दी सीएम शिंदे ने
नवंबर के दूसरे सप्ताह में होगा विधानसभा चुनाव, किस आधार पर ये बात कह दी सीएम शिंदे ने
Authored By: सतीश झा
Published On: Thursday, September 26, 2024
Updated On: Thursday, May 1, 2025
इस साल के अंत तक महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव होना है। केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम यहां दौरा कर चुकी है। भाजपा के केंद्रीय नेताओं ने भी राज्यों का ताबड़तोड़ दौरा शुरू कर दिया है। इससे चुनाव जल्द होने की संभावना है। संभावना को उस समय पुष्टि की बात कही गई जब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नवंबर के दूसरे सप्ताह में चुनाव होने की बात कह दी। क्या यह जानकर कहा गया या बातों-बात में बात बाहर निकल गई !
Authored By: सतीश झा
Updated On: Thursday, May 1, 2025
महाराष्ट्र में नवंबर के दूसरे हफ्ते में विधानसभा चुनाव की पुष्टि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) ने की है, जिससे माना जा सकता है कि चुनाव उसी समय होगा। हालांकि, झारखंड में चुनाव को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के बयान से यह सस्पेंस बना हुआ है कि झारखंड विधानसभा चुनाव महाराष्ट्र के साथ ही होंगे या फिर उसमें एक महीने की देरी होगी। चुनाव आयोग के फैसले का इंतजार है, जिससे यह सवाल अब चर्चा में है।
नवंवर के दूसरे सप्ताह में होने की चर्चा
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections in Maharashtra) नवंबर के दूसरे हफ्ते में होने की संभावना है क्योंकि वहां का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है। हालांकि, झारखंड में चुनाव को लेकर सस्पेंस बना हुआ है क्योंकि वहां की विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 तक है। अगर चुनाव आयोग “समय पर चुनाव” के शाब्दिक अर्थ पर जोर देता है, तो झारखंड का चुनाव दिसंबर में हो सकता है, जैसा कि 2019 में हुआ था। आयोग की साख पर सवाल उठ सकते हैं यदि वह “एक देश, एक चुनाव” के सिद्धांत के बावजूद दोनों राज्यों में चुनाव एक साथ नहीं करा पाता।
केंद्रीय चुनाव आयुक्त (Central Election Commissioner) के कारण हुआ है ये सस्पेंस
क्या झारखंड का विधानसभा चुनाव भी उसके साथ ही होगा या उसमें एक महीने की और देरी होगी? यह बड़ा सवाल है। यह सस्पेंस खुद मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने पैदा कर दिया है।
झारखंड में राजनाथ सिंह की रैली भी है चर्चा में
राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने धनबाद में कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत ‘भ्रष्ट’ झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन को विधानसभा चुनाव में झारखंड से बाहर होने से नहीं रोक सकती। जेएमएम (JMM) का मतलब है जमकर मलाई मारो। झारखंड के सीएम तो ‘बालू से भी तेल’ निकालने में माहिर हैं। झारखंड के आदिवासी भाइयों एवं बहनों का गौरवशाली इतिहास रहा है। झारखंड के विकास में तीन ‘स्पीड ब्रेकर’ हैं। वैश्विक अर्थशास्त्रियों का अनुमान है कि 2027 तक अमेरिका, चीन के बाद भारत तीसरी शीर्ष अर्थव्यवस्था बन जायेगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल जाने के बाद खुद को शहीद के तौर पर पेश कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें

news via inbox
समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।