नहीं रहे मध्य प्रदेश के भाजपा (BJP) के पूर्व अध्यक्ष प्रभात झा, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नहीं रहे मध्य प्रदेश के भाजपा (BJP) के पूर्व अध्यक्ष प्रभात झा, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Authored By: सतीश झा

Published On: Friday, July 26, 2024

Updated On: Thursday, May 1, 2025

Former Member of Parliament Prabhat Jha

संघ के संस्कार में पले बढ़े प्रभात झा ने भारतीय जनता पार्टी के एक आम कार्यकर्ता से लेकर मध्य प्रदेश भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व संभाला। लंबी बीमारी के बाद आज सुबह उनका निधन हो गया। कई नेताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Authored By: सतीश झा

Updated On: Thursday, May 1, 2025

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद प्रभात झा (Former Member of Parliament Prabhat Jha) का निधन हो गया है। प्रभात झा पेशे से एक पत्रकार थे। बाद में वह राजनीति में आ गए। भाजपा में कई पदों पर रहे। वह पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी नियुक्त हुए थे, पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष भी रहे। 67 वर्षीय झा लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

वह मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद थे और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर चुके थे। प्रभात झा ने पार्टी के विभिन्न स्तरों पर महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाई थीं और संगठन को मजबूत करने में अपना योगदान दिया था। उनके निधन से पार्टी और उनके समर्थकों में शोक की लहर है।

प्रभात झा को पहले मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य स्थिति में सुधार न होने के कारण, दो दिन बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली के मेदांता अस्पताल में लाया गया। मेदांता में इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता प्रभात झा के परिजनों से मिलने अस्पताल पहुंचे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने सोशल मीडिया पर भी इसे शेयर करते हुए लिखा कि भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता और मध्य प्रदेश से पूर्व राज्यसभा सांसद आदरणीय श्री प्रभात झा जी के देहांत पश्चात् मेदांता अस्पताल, गुरुग्राम में उनके सुपुत्र श्री तुष्मुल झा से मुलाकात की तथा अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संवेदना प्रकट करते हुए लिखा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, साथी श्री प्रभात झा जी के निधन का समाचार सुनकर स्तब्ध और दु:खी हूँ। लोक कल्याण और जनता के हित के लिये उन्होंने सदैव कार्य किया। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।  ईश्वर से दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूँ।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ट्वीट किया, “भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता आदरणीय प्रभात झा के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। बाबा महाकाल दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को इस वज्रपात को सहने की शक्ति प्रदान करें। मध्य प्रदेश के विकास में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका हमें सदैव प्रेरित करती रहेगी। आपका निधन राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।”

About the Author: सतीश झा
सतीश झा की लेखनी में समाज की जमीनी सच्चाई और प्रगतिशील दृष्टिकोण का मेल दिखाई देता है। बीते 20 वर्षों में राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचारों के साथ-साथ राज्यों की खबरों पर व्यापक और गहन लेखन किया है। उनकी विशेषता समसामयिक विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना और पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाना है। राजनीति से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक, उनकी गहन पकड़ और निष्पक्षता ने उन्हें पत्रकारिता जगत में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है
Leave A Comment

यह भी पढ़ें

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

खास आकर्षण