राज्यवार खबरें (States News)
Bihar News
Last Updated: May 19, 2025
बिहार की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. कभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के सबसे भरोसेमंद माने जाने वाले आरसीपी सिंह (RCP Singh) अब प्रशांत किशोर (PK) के साथ आ गए हैं. दिलचस्प बात यह है कि इस बार वह PK को रिपोर्ट करेंगे. यह बदलाव महज एक व्यक्तिगत समीकरण नहीं, बल्कि बिहार की सियासत में एक नई धुरी के बनने का संकेत है.
Last Updated: May 19, 2025
bihar politics : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे आरसीपी सिंह ने जन सुराज की सदस्यता रविवार को ग्रहण कर ली.
Bihar News
Last Updated: May 17, 2025
बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2025) की सरगर्मी के बीच अब सियासत केवल जाति तक सीमित नहीं रही, बल्कि धर्म को लेकर भी बहस तेज होती जा रही है. जैसे ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की अगुवाई वाली सरकार ने गया (Gaya) जिले का नाम बदलकर गयाजी (GayaJee) कर दिया, उसके बाद मीडिया से लेकर सोशल मीडिया में बयानों की बाढ़ आ चुकी है.
Delhi News
Last Updated: May 17, 2025
दिल्ली की चकाचौंध भरी ज़िंदगी में हर कोई दिखावे की दौड़ में शामिल होना चाहता है. लेकिन जब यह चाहत इंसान को गलत रास्ते पर ले जाए, तो नतीजे अक्सर चौंकाने वाले होते हैं. ऐसा ही कुछ हुआ राजधानी दिल्ली में, जब दो महिलाएं — एक ननद और दूसरी भाभी — सिर्फ रुतबा दिखाने के लिए पर्स चोर बन गईं.
Madhya Pradesh News
Last Updated: May 16, 2025
मध्यप्रदेश की सियासत में मंत्री कुंवर विजय शाह (Vijay Shah) को लेकर उठते सवालों के बीच मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने बड़ा बयान देकर स्थिति स्पष्ट कर दी है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि सरकार कानून के अनुसार चलेगी और जो भी निर्णय अदालत लेगी, वही अंतिम माना जाएगा.
Bihar News
Last Updated: May 15, 2025
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को उनके बिहार दौरे के दौरान गुरुवार को दरभंगा में पुलिस द्वारा रोके जाने का मामला गरमा गया है. राहुल गांधी जब आंबेडकर छात्रावास के बाहर पहुंचे, तो उनके काफिले को परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया गया. राहुल गांधी को अपनी पार्टी के ‘शिक्षा न्याय संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों से बातचीत करनी थी.
Bihar News
Last Updated: May 14, 2025
बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembely Election 2025) को लेकर अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) और उनकी पार्टी राजद (RJD) पर हमलावर हो रही है. BJP ने एक विशेष वीडियो जारी किया है, जिसका शीर्षक है ’गैंग्स ऑफ घोटालेबाज’. इस वीडियो में लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर लगे कथित घोटालों को उजागर किया गया है.
Bihar News
Last Updated: May 14, 2025
ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के दौरान हवाई अभियानों में भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) के अधिकारी एयर मार्शल ए के भारती (A K Bharti) की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है. मीडिया के सामने आकर पूरे देश को उन्होंने सरकार और वायुसेना (IAF) की कार्रवाई के बारे में बताया. उसके बाद एके भारती के बिहार कनेक्शन को खंगाला गया और अब बिहार के नेताओं के बीच उनका काफी क्रेज बढ़ गया है. कई नेता पूर्णिया में उनके घर तक पहुंचे हैं. बिहार ही नहीं, पूरे देश में इनको लेकर चर्चाएं हो रही हैं. इनके आत्मविश्वास, शौर्य की चर्चा से इनके पिता जीवछलाल यादव भी गदगद हैं.
National News
Last Updated: May 10, 2025
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) द्वारा पाकिस्तान को एक अरब डॉलर का नया ऋण स्वीकृत किए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के माहौल में अब्दुल्ला ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण और खतरनाक करार दिया है.
Bihar News
Last Updated: May 8, 2025
बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2025) की तैयारियों के बीच कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया में डिजिटल शुरुआत की है. पार्टी ने टिकट के लिए आवेदन हेतु QR कोड आधारित प्रणाली लागू की है. अब इच्छुक उम्मीदवार QR कोड स्कैन कर ऑनलाइन फॉर्म भरकर अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर सकेंगे. इस बार कांग्रेस ने पारंपरिक आवेदन पद्धति को दरकिनार करते हुए तकनीक पर आधारित एक नई प्रक्रिया को अपनाया है. उम्मीदवारों को ऑनलाइन फॉर्म में अपनी राजनीतिक पृष्ठभूमि, जनसमर्थन, सामाजिक योगदान आदि की जानकारी भरनी होगी.












